Back
हरियाणा में ऑनलाइन पेपरलेस रजिस्ट्र्री शुरू, पारदर्शिता बढ़ी
VRVIJAY RANA
Nov 04, 2025 14:32:43
Chandigarh, Chandigarh
प्रदेश में पारदर्शी एवं पेपरलेस रजिस्ट्रियों की दिशा में बड़ा कदम: विपुल गोयल
चंडीगढ, 4 नवंबर-- हरियाणा सरकार ने प्रदेश में रजिस्ट्री प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल और भ्रष्टाचार रहित बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ऑनलाइन रजिस्ट्री प्रणाली का शुभारंभ किया है। इस नई व्यवस्था के अंतर्गत नागरिक अब अपनी संपत्ति संबंधी रजिस्ट्री के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं तथा पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं पेपरलेस रूप में सम्पन्न होगी。
प्रणाली के पहले ही दिन प्रदेशभर में नागरिकों की उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया देखने को मिली। पहले दिन प्राप्त आवेदनों में से 109 आवेदन स्वीकृत (Approved) किए गए हैं, जो इस नई पहल की सफलता का प्रमाण हैं。
इस अवसर पर हरियाणा के राजस्व मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि हरियाणा सरकार का लक्ष्य नागरिकों को पारदर्शी, सुविधाजनक और समयबद्ध सेवाएँ प्रदान करना है। ऑनलाइन रजिस्ट्री प्रणाली से न केवल भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा बल्कि लोगों का कीमती समय और संसाधन भी बचेंगे। अब प्रदेश में सभी रजिस्ट्रियां पूरी तरह पारदर्शी और पेपरलेस होंगी。
उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा इस प्रणाली के माध्यम से डिजिटल इंडिया के लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए सभी रजिस्ट्री प्रक्रियाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ा गया है। नागरिक अब घर बैठे अपने दस्तावेज़ अपलोड कर सकेंगे, भुगतान ऑनलाइन कर पाएंगे और निर्धारित समय पर रजिस्ट्री की पुष्टि प्राप्त कर सकेंगे。
राजस्व मंत्री ने इस परियोजना में जुड़े सभी अधिकारियों और तकनीकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय में इस प्रणाली को और अधिक उपयोगी एवं नागरिक हितैषी बनाया जाएगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इसकी शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लाडवा से की थी। एक नवम्बर से पेपरलेस ऑनलाइन रजिस्ट्रियां पूरेप्रदेश में प्रभावी है。
*पहले दिन जिलेवार ऑनलाइन रजिस्ट्रियों के आवेदन स्वीकृत*
अंबाला में 1, भिवानी में 1, फरीदाबाद में 2, फतेहाबाद में 5, गुरुग्राम में 2, हिसार में 3, झज्जर में 2, जींद में 1, करनाल 3, कुरुक्षेत्र में 58, महेंद्रगढ़ में 21, मेवात में 3, रेवाड़ी में 5 और रोहतक में 1 आवेदन स्वीकृत हुए。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowNov 04, 2025 17:31:360
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowNov 04, 2025 17:31:270
Report
KBKuldeep Babele
FollowNov 04, 2025 17:31:130
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowNov 04, 2025 17:30:540
Report
VMVimlesh Mishra
FollowNov 04, 2025 17:30:430
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowNov 04, 2025 17:30:300
Report
RMRoshan Mishra
FollowNov 04, 2025 17:30:220
Report
Netua Grameen, Majhara Piper Khera G/E, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी बोले गंगा को स्वच्छ निर्मल अविरल प्रदूषण युक्त बनाए रखना हम सबका परम कर्तव्य जिलाधिकारी गौरांग राठी व सदर विधायक पंकज गुप्ता की उपस्थित में कार्यक्रम आयोजन कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ जागरूकता रैली और चित्रकला प्रतियोगिता सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित हुई। छात्रों और स्थानीय लोगों ने मिलकर 2100 दीपों की अद्भुत रंगोली सजाई और नमामि गंगे की सुंदर आरेखीय आकृति बनाई वहीं प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले लगभग 30 प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।
0
Report
JSJitendra Soni
FollowNov 04, 2025 17:19:080
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowNov 04, 2025 17:18:560
Report
MGMOHIT Gomat
FollowNov 04, 2025 17:18:420
Report
JSJitendra Soni
FollowNov 04, 2025 17:18:250
Report
SDSurendra Dasila
FollowNov 04, 2025 17:18:040
Report
SDSurendra Dasila
FollowNov 04, 2025 17:17:300
Report