Back
हरियाणा: बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए बिजली बिल छह माह स्थगित
VRVIJAY RANA
Nov 04, 2025 14:21:59
Chandigarh, Chandigarh
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की किसानों को बड़ी राहत
इस निर्णय से राज्य के लगभग 7.10 लाख कृषि उपभोक्ता होंगे लाभान्वित
चण्डीगढ़, 4 नवम्बर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वर्ष 2025 के मानसून के दौरान राज्य में आई भारी वर्षा एवं बाढ़ से प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करने हेतु एक विशेष योजना की घोषणा की। राज्य के सभी कृषि ट्यूबवेल उपभोक्ताओं के लिए जुलाई, 2025 से दिसंबर, 2025 की अवधि के बिजली बिलों का भुगतान छह माह के लिए स्थगित कर दिया गया है।
ऊर्जा विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जुलाई, 2025 में जारी बिजली बिल जनवरी, 2026 में देय होंगे। इसी प्रकार, अगस्त, 2025 के बिजली बिल फरवरी, 2026 में और दिसंबर, 2025 के बिल जून, 2026 में देय होंगे। इस निर्णय से राज्य के लगभग 7.10 लाख कृषि उपभोक्ता लाभान्वित होंगे。
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस अवधि के दौरान यूएचबीवीएन और डीएचबीवीएन द्वारा किसी भी कृषि ट्यूबवेल उपभोक्ता से विलंब अधिभार (Late Payment Surcharge) नहीं वसूला जाएगा तथा बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से जारी रहेगी। इस सन्दर्भ में बिजली निगमों पर पड़ने वाले वित्तीय बोझ को हरियाणा सरकार द्वारा वहन किया जायेगा。
यह निर्णय भारी वर्षा एवं बाढ़ से प्रभावित किसानों को तात्कालिक आर्थिक राहत प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया, ताकि किसान अपनी कृषि गतिविधियों को पुनः आरंभ कर सकें।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowNov 04, 2025 17:31:360
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowNov 04, 2025 17:31:270
Report
KBKuldeep Babele
FollowNov 04, 2025 17:31:130
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowNov 04, 2025 17:30:540
Report
VMVimlesh Mishra
FollowNov 04, 2025 17:30:430
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowNov 04, 2025 17:30:300
Report
RMRoshan Mishra
FollowNov 04, 2025 17:30:220
Report
Netua Grameen, Majhara Piper Khera G/E, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी बोले गंगा को स्वच्छ निर्मल अविरल प्रदूषण युक्त बनाए रखना हम सबका परम कर्तव्य जिलाधिकारी गौरांग राठी व सदर विधायक पंकज गुप्ता की उपस्थित में कार्यक्रम आयोजन कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ जागरूकता रैली और चित्रकला प्रतियोगिता सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित हुई। छात्रों और स्थानीय लोगों ने मिलकर 2100 दीपों की अद्भुत रंगोली सजाई और नमामि गंगे की सुंदर आरेखीय आकृति बनाई वहीं प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले लगभग 30 प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।
0
Report
JSJitendra Soni
FollowNov 04, 2025 17:19:080
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowNov 04, 2025 17:18:560
Report
MGMOHIT Gomat
FollowNov 04, 2025 17:18:420
Report
JSJitendra Soni
FollowNov 04, 2025 17:18:250
Report
SDSurendra Dasila
FollowNov 04, 2025 17:18:040
Report
SDSurendra Dasila
FollowNov 04, 2025 17:17:300
Report