Back
जयपुर नगर निगम ने बकाया नगरीय विकास कर व विज्ञापन शुल्क के लिए कुर्की अभियान तेज किया
DGDeepak Goyal
Feb 05, 2026 14:18:30
Jaipur, Rajasthan
नगर निगम जयपुर ने नगरीय विकास कर की वसूली के लिए अभियान तेज कर दिया है। नगर निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देश पर जोन स्तर पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को झोटवाड़ा-वैशाली नगर जोन में बड़ी कुर्की कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 57 लाख 22 हजार 523 रुपये का नगरीय विकास कर और विज्ञापन शुल्क वसूला गया। उपायुक्त मनीषा यादव के नेतृत्व में जोन की राजस्व टीम ने बकाया कर नहीं चुकाने वाले छह संपत्तिधारकों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की। इनमें से एक संपत्तिधारक ने मौके पर ही राज्य सरकार द्वारा दी जा रही ब्याज और पेनल्टी में छूट का लाभ लेते हुए बकाया राशि जमा करवाई, जिसके बाद उसकी संपत्ति को कुर्की से मुक्त कर दिया गया।
कार्रवाई के दौरान राजस्व अधिकारी पारुल सोनी और उनकी टीम ने 200 फीट चौराहा हीरापुरा स्थित मयूर गार्डन, वैशाली नगर के एवरशाइन टावर, नागौर नगर बदरवास, और वैशाली नगर की दुकानों सहित विभिन्न स्थानों पर स्थित संपत्तियों पर बकाया कर के चलते कुर्की की। इन संपत्तियों पर लाखों रुपये का नगरीय विकास कर बकाया था। कार्रवाई के दौरान आषारानी आहूजा और वैशाली नगर स्थित एक दुकान के प्रॉपर्टी ऑनर ने मौके पर ही अपना बकाया टैक्स निगम कोष में जमा करवा दिया। नगर निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने शहरवासियों से अपील की है कि वे समय पर नगरीय विकास कर और विज्ञापन शुल्क जमा करें, ताकि जयपुर के विकास कार्यों को गति दी जा सके। निगम ने स्पष्ट किया है कि बकाया कर नहीं चुकाने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HGHarish Gupta
FollowFeb 05, 2026 15:25:230
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 05, 2026 15:25:030
Report
DSDeepesh shah
FollowFeb 05, 2026 15:24:420
Report
0
Report
MJManoj Jain
FollowFeb 05, 2026 15:24:260
Report
MJManoj Jain
FollowFeb 05, 2026 15:24:060
Report
SLSanjay Lohani
FollowFeb 05, 2026 15:23:380
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 05, 2026 15:23:070
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowFeb 05, 2026 15:22:350
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 05, 2026 15:22:220
Report
DSDeepesh shah
FollowFeb 05, 2026 15:21:480
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 05, 2026 15:20:330
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 05, 2026 15:20:160
Report
PKPravesh Kumar
FollowFeb 05, 2026 15:20:030
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 05, 2026 15:19:400
Report