Back
हरियाणा स्थापना दिवस: पंचकूला में 1–3 नवम्बर 2025 को तीन दिवसीय राजोत्सव
VRVIJAY RANA
Nov 01, 2025 02:45:20
Chandigarh, Chandigarh
आज हरियाणा का 60 वां स्थापना दिवस
पंचकूला में होगा हरियाणा स्थापना दिवस समारोह
हरियाणा सरकार राज्य के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय हरियाणा दिवस समारोह 1 से 3 नवम्बर, 2025 तक यवनिका ग्राउंड, सेक्टर-5, पंचकूला में आयोजित करेगी।
तीन दिवसीय हरियाणा दिवस समारोह का शुभारंभ राज्यपाल अशिम कुमार घोष करेंगे और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगें
राज्य के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, कलाकार और बड़ी संख्या में नागरिक इन समारोहों में भाग लेंगे।
हरियाणा दिवस समारोह के दौरान एक हेरिटेज प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हरियाणा की पारंपरिक संस्कृति, परिधान, कृषि उपकरण, लोककला और हस्तशिल्प की झलक प्रस्तुत की जाएगी। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य नई पीढ़ी को राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है। आगंतुकों को हरियाणा की सदियों पुरानी परंपराओं और शिल्पकला की झलक देखने को मिलेगी।
कार्यक्रम स्थल पर हरियाणा के पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिससे आगंतुक हरियाणवी खानपान के असली स्वाद का आनंद ले सकेंगे।
राज्य स्तरीय हरियाणा दिवस समारोह के साथ-साथ सभी जिलों में भी स्थानीय स्तर पर समारोहों का आयोजन किया जाएगा। पंचकूला में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनता के लिए किया जाएगा।
सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करें तथा स्थानीय समुदायों, स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों, राजनीतिक प्रतिनिधियों, स्कूलों और कॉलेजों को समारोह की सफलता में सक्रिय रूप से सम्मिलित करें।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAVNISH SINGH
FollowNov 01, 2025 04:32:130
Report
ASAJEET SINGH
FollowNov 01, 2025 04:31:540
Report
MGMohd Gufran
FollowNov 01, 2025 04:31:480
Report
ARAmit Raj
FollowNov 01, 2025 04:31:380
Report
NMNitesh Mishra
FollowNov 01, 2025 04:31:200
Report
SLSanjay Lohani
FollowNov 01, 2025 04:30:530
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowNov 01, 2025 04:30:450
Report
SMSandeep Mishra
FollowNov 01, 2025 04:30:370
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 01, 2025 04:23:040
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowNov 01, 2025 04:22:520
Report
NJNEENA JAIN
FollowNov 01, 2025 04:22:410
Report
SSSUNIL SINGH
FollowNov 01, 2025 04:22:320
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowNov 01, 2025 04:22:210
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowNov 01, 2025 04:22:010
Report
ASAmit Singh
FollowNov 01, 2025 04:21:490
Report