Back
हरियाणा कर्मचारियों के लिए पंजाब के चार अस्पतालों में उन्नत उपचार की सुविधा
VRVIJAY RANA
Mar 10, 2026 07:33:00
Chandigarh, Chandigarh
- इन अस्पतालों में कैंसर, रीढ़ की चोट और लिवर से संबंधित गंभीर बीमारियों का बेहतरीन उपचार उपलब्ध
चंडीगढ़ , 10 मार्च - हरियाणा सरकार के कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके आश्रितों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उनके प्रयासों से अब हरियाणा सरकार के कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके परिवारजनों को पंजाब के चार प्रमुख अस्पतालों में उपचार की सुविधा मिल सकेगी。
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार ने पंजाब के चार प्रतिष्ठित अस्पतालों को उपचार के लिए सूचीबद्ध (एम्पैनल) किया है। इनमें होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर , मुल्लांपुर , पंजाब ( यह टाटा मेमोरियल सेंटर मुंबई की यूनिट है ) ,होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल , संगरूर , पंजाब ( यह भी टाटा मेमोरियल सेंटर मुंबई की यूनिट है ), रीजनल स्पाइनल इंजरीज सेंटर , सेक्टर 70 मोहाली तथा पंजाब इंस्टिट्यूट ऑफ़ लिवर एंड बिलियरी साइंस , फेज 3 बी 1 , सेक्टर 60 मोहाली शामिल हैं। इन अस्पतालों में कैंसर, रीढ़ की चोट और ल liver से संबंधित गंभीर बीमारियों का उन्नत उपचार उपलब्ध है。
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि यह निर्णय राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को बेहतर और विशेष चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने कहा कि कई बार गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए विशेष अस्पतालों की आवश्यकता होती है और इन अस्पतालों को सूचीबद्ध किए जाने से मरीजों को समय पर और बेहतर इलाज मिल सकेगा。
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने आगे जानकारी दी कि सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार किसी भी आपात स्थिति, आपदा, महामारी या सरकारी अस्पतालों में मरीजों की अधिक संख्या होने की स्थिति में ये सूचीबद्ध अस्पताल एंबुलेंस, आईसीयू/सीसीयू, बर्न यूनिट, वार्ड, बेड तथा मोर्चरी जैसी सुविधाएं भी आवश्यकता के अनुसार उपलब्ध करवाएंगे।
यह निर्देश पत्र जारी होने की तिथि से प्रभावी हो गए हैं। विस्तृत जानकारी हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से भी प्राप्त की जा सकती है।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के कर्मचारियों, पेंशनरों और आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और भविष्य में भी ऐसे कदम उठाए जाते रहेंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DRDamodar Raigar
FollowMar 10, 2026 09:00:140
Report
Barabanki :फतेहपुर में ग्राम प्रधानों की संगोष्ठी आयोजितःशिक्षा को बेहतर बनाने पर हुआ विचार-विमर्श l
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 10, 2026 08:55:47Noida, Uttar Pradesh:अवैध खनन के दौरान मिट्टी की ढांग गिरने से चार लोग दबे, एक युवक की मौत तीन गंभीर घायल, घायलों को भेजा गया सरकारी अस्पताल.
0
Report
BBBindu Bhushan
FollowMar 10, 2026 08:55:180
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowMar 10, 2026 08:55:030
Report
0
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 10, 2026 08:52:470
Report
MSManish Sharma
FollowMar 10, 2026 08:52:230
Report
JPJai Prakash
FollowMar 10, 2026 08:51:580
Report
APAmbarish Pandey
FollowMar 10, 2026 08:51:210
Report
RMRam Mehta
FollowMar 10, 2026 08:51:120
Report
DTDinesh Tiwari
FollowMar 10, 2026 08:50:450
Report
GJGaurav Joshi
FollowMar 10, 2026 08:50:230
Report
Barabanki :खेत में घुसी बकरी तो हुआ पथराव, चले लाठी-डंडे, VIDEO: बाराबंकी के त्रिलोकपुर में 7 घायल l
0
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowMar 10, 2026 08:48:49khiri, Uttar Pradesh:कैबिनेट बैठक के बाद अलग-अलग मंत्रियों की विभिन्न मुद्दों पर बाइट।
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह मत्स्य मंत्री संजय निषाद。
0
Report