Back
बाढ़ से किसानों को मुआबजे: 116.15 करोड़ और भावांतर योजना से राहत
VRVIJAY RANA
Dec 10, 2025 10:41:57
Chandigarh, Chandigarh
मुख्यमंत्री नायब सैनी की प्रैस वार्ता मुख्यमंत्री ने भारी बारिश और जल भराव से खराब हुई फसलों का मुआवजा जारी किया 1लाख 20 हजार एकड़ जमीन में खराब हुई फसलों के लिए 53 हजार 821 किसानों को 116.15 करोड़ रुपए जारी किए । भावंतर भरपाई योजना के तहत 1 लाख 57 हजार किसानों को 358.62 करोड़ रुपए जारी किए। इसके अलावा एचएसवीपी और महानगरीय प्राधिकरणों को विकास कार्यों को के लिए ईडीसी निधी के तहत 1700 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी जानते हैं कि गत अगस्त और सितंबर में भारी बारिश से बाढ की स्थिति हुई। हमने किसानों के लिए 15 सितंबर तक आ क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला था। आज हमने इस नुक्सान की भरपाई के लिए 116 करोड़ 15 लाख रुपए की राशि जारी की है। अगर हमारे किसान को दिक्कत आती है। उसकी फसल खराब होती है तो सरकार उसको मुआवजा देती है। हमने भावंतर भरपाई योजना के तहत बाजरे की फसल के लिए 35 करोड़ 29 लाख कपास को लिए 27 करोड 43 लाख धान के लिए 22 करोड़ 91 लाख रुपए जारी किए। तीन जिलों में सबसे ज्यादा नुक्सान हुआ,चरखी दादरी, हिसार और भिवानी में। सरकार किसानों के साथ खड़ी है। हमने पिछले 11 सालों में किसानों को कुल 15448 करोड़ मुआवजा दिया है। आज हमने 166.15 करोड़ रुपए जारी की है। वो आने वाले एक हफ्ते में किसानों के खाते में पहुंच जाएगी। अपने काम में लापरवाही करने के लिए हमने 6 पटवारियों को निलंबित किया है। कांग्रेस राज भी हमने देखा। कांग्रेस ने 10 सालों के राज में किसानों से मजाक किया। किसानों को मुआवजा नहीं मिलता था। पटवारी खराबे से जानकारी ही नहीं लेते थे। जिसकी फसल खराब हुई उसे मुआवजा नहीं मिलता था। और जिसको मिलता भी था वो भी पूरा प्रदेश जानता है। हमने 15448 करोड़ रुपए मुआवजा दिया है। कांग्रेस तो किसानों के मुआवजे के 279 करोड़ रुपए छोड़ कर भाग गए थे। वो तो 2-2 , 5-5 रुपए का मुआवजा देते थे। हमने बाजरे को भावांतर भरपाई योजना से जोड़ा। हमने बाजरे की खरीद 23 सितंबर से शुरू कर दी थी। हमने बाजरे पर 575 रुपए प्रति क्विंटल की दर से किसानों को लाभ दिया। एस्मा को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विषय आम जन से जुड़ा। सरकारी अस्पतालों का बहुत विकास हुआ है। लोग अब सरकारी अस्पतालों पर विश्वास करते हैं। डॉक्टरों की चार मांग थी। इन्होंने अलग कैडर की मांग की हमने 16.8.2024 यह नोटिफिकेशन जारी कर दिया। उनकी दुसरी मांग थी अगर डॉक्टर दुसरी जगहों पर ड्यूटी देने जाता है तो यात्रा अलाउंस दिया जाए। हमने यह मांग 25.10.2024 को पूरी कर दी इनकी एसएमओ की सीधी भर्ती न करने की मांग है। हम दुसरे राज्यो का अवलोकन कर रही है। जब तक इसकी रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक सीधी भर्ती पर रोक लगा रखी है। एसीपी की मांग अभी नहीं मानी हैं। मेरी डॉक्टरों से अपील है कि वो काम पर लौटें पंजाब कांग्रेस में नवजोत कौर सिद्धू के बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तो कांग्रेस के डीएनए में है
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowJan 22, 2026 19:02:450
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 22, 2026 19:02:240
Report
PSPritesh Sharda
FollowJan 22, 2026 19:01:550
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowJan 22, 2026 19:01:380
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowJan 22, 2026 19:00:460
Report
SMSubhasis Mandal
FollowJan 22, 2026 19:00:320
Report
0
Report
सूरजपुर के प्रतापपुर वन क्षेत्र से दंतैल हाथियों के दो वायरल वीडियो, नदी में मस्ती और खेतों में दहशत
0
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowJan 22, 2026 18:46:180
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowJan 22, 2026 18:46:030
Report
NJNeetu Jha
FollowJan 22, 2026 18:45:360
Report