Back
मुख्यमंत्री की हाई पावर पर्चेज कमेटी ने कई परियोजनाओं को मंजूरी, 68 करोड़ बचत
VRVIJAY RANA
Mar 11, 2026 14:20:26
Chandigarh, Chandigarh
चंडीगढ़ ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक
बैठक में जनस्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग, शहरी स्थानीय निकाय, कृषि, बिजली निगम समेत कई विभागों के लिए आवश्यक उपकरण खरीद को स्वीकृति दी गई
इसके अलावा कई विकास परियोजनाओं के निर्माण के लिए भी टेण्डर प्रक्रिया सम्पन्न की गई
बैठक में 675.82 करोड़ रुपए के कुल 15 एजेंडे रखे गए थे जिनको नेगोसिएशन के बाद 657.82 करोड़ रुपए में मंजूरी मिली है
इसके चलते लगभग 68.13 करोड़ रुपए की बचत हुई
मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विकास परियोजनाओं की समय समय पर मोनिटरिगं करें ताकि कार्य समय पर पूर्ण हो सकें
इसके अलावा विकास कार्यो में गुणवता पर विशेष ध्यान दिया जाए
कार्यो में देरी और गुणवता के मामले में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी-- सीएम
सीएम ने कहा टेण्डर प्रक्रिया भी समय पर पूरी करें अगर कोई अधिकारी इसमें लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
मुख्यमंत्री ने बैठक में यमुनानगर और पानीपत थर्मल पावर प्लांट में आटोमेटिड कोयला सप्लायर एवं रखरखाव के लिए प्रक्रिया पूरी की
इसके अलावा डीएचबीवीएनएल के लिए 220 केवी, 33/11 केवी के बिजली ट्रांसफर खरीदने की प्रक्रिया को भी अंतिम रूप दिया
मुख्यमंत्री ने गुरूग्राम में बसई जलघर से सेक्टर 25, रेलवे लाईन 2 के नीचे से 1600 एमएम से 600 एमएम की पाईप लाईन डालने के कार्य की भी मंजूरी दी जो लगभग 55 करोड़ रुपए की लागत से डलने वाली इस पाईप लाईन का कार्य जल्द शुरू कर बरसात के सीजन से पहले पूरा करने का निर्देश दिया है
इसके साथ ही बुस्टिगं स्टेशन सेक्टर 16 के लिए पाईप लाईन डालने के कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है
बैठक में मुख्यमंत्री ने गुरूग्राम में स्टोर्म वाटर की निकासी हेतू अशोक विहार से नजदीक भीमगढ खेडी रेलवे कल्वर्ट नम्बर 50 तक आरसीसी मास्टर ड्रेन बनाने की स्वीकृति प्रदान की
इस कार्य पर लगभग 17.60 करोड़ की लागत आएगी
फरीदाबाद में लगभग 41.84 करोड़ रुपए की लागत से 20 एमएलडी सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने के कार्य के लिए भी टेण्डर प्रक्रिया पूरी की गई
मुख्यमंत्री ने महेन्द्रगढ के गांव धनोदा, फरीदाबाद के गांव नावदा और हिसार के गांव किरोड़ी में 400 केवी सब स्टेशन स्थापित करने के कार्य को भी स्वीकृति प्रदान की इन पर लगभग 157 करोड़ रुपए की लागत से बिजली ट्रांसफार्मर लगाए जाएगें
इसके अलावा बावल में बनाए जाने वाले न्यायिक काम्पलेक्स के लिए भी टेण्डर प्रक्रिया पूरी की गई इसके निर्माण पर 18 करोड़ रुपए की लागत आएगी
इसी प्रकार कालांवाली एसटीपी से रोड़ी घग्गर ड्रेन में पानी डालने के कार्य को भी मंजूरी दी गई
बैठक में अम्बाला में बन रहे शहीद स्मारक हेतू फर्नीचर की खरीद प्रक्रिया पूरी करने के लिए आयुक्त एवं सचिव, सूचना जन संपर्क एवं भाषा विभाग को अधिकृत किया गया
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RMRAJESH MISHRA
FollowMar 11, 2026 15:50:550
Report
MDMahendra Dubey
FollowMar 11, 2026 15:50:320
Report
MSManish Sharma
FollowMar 11, 2026 15:49:370
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowMar 11, 2026 15:49:230
Report
MJManoj Jain
FollowMar 11, 2026 15:49:070
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 11, 2026 15:48:420
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 11, 2026 15:48:180
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowMar 11, 2026 15:47:590
Report
MDMahendra Dubey
FollowMar 11, 2026 15:47:300
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 11, 2026 15:47:08Sambalpur, Odisha:ସହର ମଧ୍ୟସ୍ଥଳ ରେ ଥିବା ସର୍କିଟ ହାউସ ନିକଟରେ ଥିବା ଜଙ୍ଗଲ ରେ ନିଆଁ...ନିଆଁ ଲିଭାଉଛନ୍ତି ଅଗ୍ନିଶମ ବିଭାଗ..
0
Report
VSVARUN SHARMA
FollowMar 11, 2026 15:46:590
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowMar 11, 2026 15:45:520
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowMar 11, 2026 15:45:310
Report
KCKumar Chandan
FollowMar 11, 2026 15:40:230
Report
0
Report