Back
खनिज अवैध उत्खनन–परिवहन के खिलाफ चौतरफा कार्रवाई, पोकलेन-ट्रेलर सहित कई वाहन जप्त
GBGovindram Bareth
Dec 06, 2025 05:30:51
Saiki, Bihar
स्लग/कार्यवाही।
खनिज टीम ने किया चौतरफा कार्यवाही, पोकलेन, हाईवा, ट्रेलर, ट्रेक्टर टीपर जब्त।
कलेक्टर के निर्देश पर खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर लगातार कार्यवाही।
एंकर/सारंगढ़-बिलाईगढ़, कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे द्वारा दिये गये निर्देश एवं खनि अधिकारी बजरंग पैकरा के मार्गदर्शन में खनिज अमला द्वारा जिला अंतर्गत खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के रोकथाम हेतु समय समय पर आकस्मिक निरीक्षण से और विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सूचना पर तत्परता से कार्यवाही किया जाता है।
अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर कार्यवाही करते हुए सरिया तहसील के नौघटा-छैलफोरा क्षेत्र अंतर्गत गौण खनिज डोलोमाईट के अवैध उत्खनन में संलिप्त पोकलेन (मशीन) पर जप्ती की कार्यवाही की गई। खनिज जांच नाका टिमरलगा के प्रभारी द्वारा गौण खनिज चूनापत्थर के अवैध परिवहन में संलिप्त 01 वाहन (ट्रेलर) क्रमांक CG 13 AR 9418 पर नियमानुसार जप्ती की कार्यवाही की गई।
इसी प्रकार अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर कार्यवाही करते हुए सरसींवा क्षेत्र अंतर्गत गौण खनिज चूनापत्थर के अवैध परिवहन में संलिप्त 01 वाहन (हाईवा) क्रमांक CG 09 JF 9041 पर कार्यवाही करते हुए थाना सरसींवा के सुरक्षार्थ में दिया गया। भटगांव क्षेत्र अंतर्गत गौण खनिज रेत एवं चूनापत्थर के अवैध परिवहन में संलिप्त 02 वाहन (ट्रैक्टर) पर कार्यवाही करते हुए थाना भटगांव के सुरक्षार्थ में दिया गया। बिलाईगढ़ क्षेत्र अंतर्गत गौण खनिज चूनापत्थर के अवैध परिवहन में संलिप्त 01 वाहन (टीपर) पर कार्यवाही करते हुए थाना बिलाईगढ़ के सुरक्षार्थ में दिया गया। यह कार्यवाही छ्त्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई। अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण की कार्यवाही आगे भी निरंतर जिलाधीश के निर्देश पर की जायेगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DSdevendra sharma2
FollowDec 06, 2025 06:05:5430
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowDec 06, 2025 06:05:43114
Report
VAVishnupriya Arora
FollowDec 06, 2025 06:05:2934
Report
G1GULSHAN 1
FollowDec 06, 2025 06:05:0214
Report
TCTanya chugh
FollowDec 06, 2025 06:04:4296
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowDec 06, 2025 06:04:2184
Report
AKAshok Kumar1
FollowDec 06, 2025 06:04:0867
Report
DGDeepak Goyal
FollowDec 06, 2025 06:03:2553
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 06, 2025 06:03:1465
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 06, 2025 06:03:0594
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 06, 2025 06:02:5183
Report
AYAmit Yadav
FollowDec 06, 2025 06:02:3552
Report
KCKashiram Choudhary
FollowDec 06, 2025 06:02:2654
Report
ANAnil Nagar1
FollowDec 06, 2025 06:02:0632
Report
VRVIJAY RANA
FollowDec 06, 2025 06:01:360
Report