Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patna800001
बेतिया सीट पर मतदान की रफ्तार तेज, युवाओं- महिलाओं में जोश और उत्साह
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Nov 11, 2025 05:52:19
Patna, Bihar
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण और अंतिम चरण के तहत जिन सीटों पर अभी मतदान हो रहा है, उनमें एक बेतिया सीट भी शामिल है यहाँ चुनाव को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है यही वजह है कि मतदाता सुबह से ही कतारों में लगे दिख रहे हैं वही युवा और महिलाओं में खासा जोश नजर आ रहा है। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि दिन चढ़ने के साथ ही मतदान की रफ्तार और तेज होगी बेतिया विधानसभा के जामदार टोला मध्य विद्यालय स्कूल के बूथ से जायजा लिया गया
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JPJai Prakash
Mar 03, 2026 10:48:40
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद हरियाणा। एंकर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा 2 लाख 23 हजार 658 करोड़ 17 लाख रुपये का ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत किया है, जो वर्ष 2025-26 के संशोधित अनुमान 2 लाख 2 हजार 816 करोड़ 66 लाख रुपये से 10.28 प्रतिशत अधिक है। हरियाणा सरकार के बजट को मंत्री राजेश नागर ने फरीदाबाद के बल्लभगढ़ रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता करके बजट को जनता के हित में बताया। वीओ:मंत्री राजेश नागर ने बजट में उनकी विधानसभा के लिए मिले नौ किलोमीटर लंबे एलिवेटेड फ्लाईओवर के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। यह फ्लाईओवर ग्रेटर फरीदाबाद के बीपीटीपी से सैनिक कॉलोनी तक जाएगा जो मुंबई बडौदा एक्सप्रेसवे को भी बीच में जोड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस फ्लाईओवर के बनने से उनकी विधानसभा के लाखों लोगों को दैनिक रोजी रोजगार में सहायता मिलेगी। इसपर करीब 700 करोड़ रूपए की लागत आएगी। नौ किलोमीटर लंबे एलिवेटेड फ्लाईओवर पर पांच से ज्यादा सब फ्लाईओवर भी बनेंगे। मंत्री राजेश नागर ने बजट में 4000 नए राशन डिपो अलॉट किए जाने का भी स्वागत किया, इसमें 33 प्रतिशत दुकान महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएगी। इससे आम आदमी तक उचित दर का राशन पहुंचने में पहले के मुकाबले आसानी होगी और लोगों को समय पर राशन सुनिश्चित हो सकेगा। इसके अलावा राइस मिलर्स को पेनल्टी से राहत देने के लिए एक मुश्त पेमेंट का शिविर लगाया जाएगा जिसका लाभ बड़ी संख्या में राइस मिलर्स उठाएंगे। मंत्री राजेश नागर ने कहा कि यह बजट आम जनता का बजट है जिसमें ग्रहणी, नौकरीपेशा, गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी सबका ख्याल रखा गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर वित्त मंत्री इस बजट को पेश करते हुए हर विभाग के बजट में बढ़ोतरी की है। यह स्वागत योग्य कदम है जिससे हरियाणा के विकास को नई गति मिलेगी। बाइट : राजेश नागर (राज्य मंत्री हरियाणा)
0
comment0
Report
Mar 03, 2026 10:48:31
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद। सिरसागंज थाना क्षेत्र में सुबह एक सड़क हादसे में 60 वर्षीय सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई। यह घटना गुंजन चौक पर हुई, जब एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सुरेंद्र सिंह अकबरपुर ़निवासी थे और सिरसागंज के नगला अतिया स्थित अपने ननिहाल से लौट रहे थे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय गुंजन चौक पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सुरेंद्र सिंह को टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सुरेंद्र सिंह को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हालांकि, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में दुख का माहौल छा गया। बताया गया है कि सुरेंद्र सिंह अपने पीछे चार बच्चों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। ग्रामीण उन्हें मिलनसार और शांत स्वभाव का व्यक्ति बताते हैं, जो अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभा रहे थे।पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। हादसे के जिम्मेदार वाहन और चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।स्थानीय लोगों ने गुंजन चौक पर बढ़ते सड़क हादसों पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने प्रशासन से यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और वाहनों की गति नियंत्रित करने के प्रभावी उपाय करने की मांग की है।
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Mar 03, 2026 10:48:25
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र :- कुरुक्षेत्र पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के चेयरमैन धर्मपाल मलिक। बजट को बताया नायब सरकार की लीपापोती l दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर भी कसा तंज बोले अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में बरी हुए है तो बीजेपी ने ही करवाया होगा, बीजेपी को फायदा ही होता होगा। कुरुक्षेत्र पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के चेयरमैन धर्मपाल मलिक ने हरियाणा की नायब सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राज्य के बजट को सिर्फ लीपापोती करार देते हुए कहा कि बजट में आम जनता, किसानों और युवाओं के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं है। धर्मपाल मलिक ने कहा कि सरकार सिर्फ आंकड़ों का खेल खेल रही है, जबकि जमीनी स्तर पर महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बजट विकास का नहीं, बल्कि जनता को गुमराह करने का दस्तावेज है। वहीं, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर भी धर्मपाल मलिक ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में बरी हुए हैं, तो जरूर बीजेपी ने ही करवाया होगा, क्योंकि इसका राजनीतिक फायदा बीजेपी को ही होता होगा। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में एजेंसियों का दुरुपयोग एक गंभीर मुद्दा बन चुका है。 कांग्रेस नेताओं में फूट के सवाल पर धर्मपाल मलिक ने कहा कि जब से संगठन का विस्तार किया गया है, तब से पार्टी में अनुशासन देखने को मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस अब पहले से ज्यादा मजबूत और संगठित है, और आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी。
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Mar 03, 2026 10:46:47
Kurukshetra, Haryana:किसानों की फसल खराब के मुआवजे को लेकर भाकियू शहीद भगत सिंह के पदाधिकारी मिले कुरुक्षेत्र तहसीलदार से,कहा- किसानों को नहीं मिला मुआवजा कुरुक्षेत्र:- भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के पदाधिकारी आज कुरुक्षेत्र तहसीलदार से मिले और जिले में किसानों के फसल खराब के मुआवजे की मांग की है। यूनियन के पदाधिकारी संजीव आलमपुर और जिला अध्यक्ष संजू नबरदार ने कहा कि बीते दिनों हरियाणा प्रदेश के किसानों द्वारा तीन दिन का महापड़ाव कुरुक्षेत्र के स्थित मुख्यमंत्री आवास के बाहर किया गया था। और उस समय मांग की गई थी कि किसानों को फसल खराब का मुआवजा नहीं मिला है। और एक ज्ञापन भी डीसी के नाम सोपा गया था। जिसको लेकर आज वह तहसीलदार से मिले हैं और किसानों को फसल खराब का मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वैसे तो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कहते हैं कि हमने किसानों के खाते में फसल खराबे का मुआवजा डाल दिया लेकिन जमीन स्तर पर किसी किसान को मुआवजा नहीं मिला है।
0
comment0
Report
GPGYAN PRAKASH
Mar 03, 2026 10:45:44
Paonta Sahib, Himachal Pradesh:श्री रेणुका जी बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने रुकवाया बांध परियोजना का निर्माण कार्य एबी - राष्ट्रीय महत्व के श्री रेणुका जी बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने टनल स्थल पर पहुंचकर बांध परियोजना का निर्माण कार्य रुकवा दिया।समिति पदाधिकारियों और विस्थापितों ने डैम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। समिति ने दम प्रबंधन के खिलाफ पर वादा खिलाफी के आरोप लगाए। निर्माण स्थल पर प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए काम बाधित रहा। वीओ - श्री रेणुका जी बांध परियोजना के विस्थापित लंबे समय से विस्थापित परिवार सूची जारी होने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन, प्रबंधन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। दूसरी तरफ कई परिवारों को जमीन ने और घर खाली करने के नोटिस थमा दिए गए हैं। विस्थापितों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में नाराज श्री रेणुका जी बांध परियोजना विस्थापित संघर्ष समिति ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नाराज ग्रामीणों ने रोज मार्च निकाला और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। समिति अध्यक्ष विजय ठाकुर, संयोजक विनोद ठाकुर और प्रेस सचिव योगी ठाकुर ने कहा कि यदि 20 दिन के भीतर 150 हाउसलैस परिवारों की सूची सार्वजनिक नहीं की गई तो वे दोबारा निर्माण कार्य बंद करने को मजबूर होंगे।समिति ने यह भी कहा कि जिन छह परिवारों को घर खाली करने के नोटिस जारी किए गए हैं, उनका पहले उचित पुनर्वास सुनिश्चित किया जाए।जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, परिवार अपने घर नहीं छोड़ेंगे। समिति पदाधिकारियों ने परियोजना के नए एजीएम अरुण कपूर से मुलाकात कर विस्थापन प्रक्रिया पर विस्तार से बात की। योगी ठाकुर ने बताया कि प्रबंधन ने 20 दिन के भीतर 150 परिवारों की सूची सार्वजनिक करने का आश्वासन दिया है। परियोजना एजीएम ने छह परिवारों को दिए गए 30 दिन के नोटिस के संदर्भ में उचित पुनर्वास प्रक्रिया अपनाने की बात भी कही गई। बाइट - संघर्ष समिति पदाधिकारी ज्ञान प्रकाश / पावंटा साहिब
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Mar 03, 2026 10:45:17
Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी, कोटा बसंत विहार कॉलोनी में चोरों ने बैंककर्मी के घर को बनाया निशाना, नगदी व जेवर लेकर हुए फरार, एंकर...रामगंजमंडी के खैराबाद बायपास रोड स्थित बसंत विहार कॉलोनी में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने बैंक कर्मचारी के सूने मकान को निशाना बनाते हुए घर में रखी सोने की चेन, चांदी के सिक्के एवं नगदी पर हाथ साफ कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मकान मालिक चेतन शर्मा बूंदी में नौकरी करते हैं। वे करीब एक महीने पूर्व ही घर आए थे। इसके बाद वे होली की छुट्टियों में जब वापस अपने घर पहुंचे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखी सोने की चेन, चांदी के सिक्के व नकदी गायब मिली, तब चोरी का खुलासा हुआ। फिलहाल पीड़ित ने पुलिस को मामले की शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाइट- पीड़ित चेतन शर्मा
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top