Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
खामेनेई की मौत पर फर्हाना भट्ट का भारी दुख, रातभर नहीं सो पाईं
FWFAROOQ WANI
Mar 03, 2026 10:49:06
Srinagar,
Following the death of Iran’s Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei in a joint strike by the United States and Israel on Saturday, Farrhana Bhatt expressed deep sorrow. She said the news left her heartbroken and revealed that she could not sleep after Sehri. According to her, Khamenei was a leader who would never be forgotten. Speaking emotionally, Bhatt said, “Woh ek aisi shaksiyat hai, jinko kabhi bhulaya nahi jaa sakta. He will be alive in our hearts, and definitely Allah unki shahadat qabool kare. Kashmiri jitne bhi log hai bahot hie iss chiz jhulaz chuke hai, dil dahel chuka hai sabka”
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASANIMESH SINGH
Mar 03, 2026 12:19:00
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन जिले के राघव पिपलिया गांव में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मामला नानाखेड़ा थाना क्षेत्र का है, जहां गांव के बाहर स्थित राश्मि सरोवर में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रोहित (14 वर्ष) और दीपेश (16 वर्ष) सरोवर में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। वहां मौजूद शुभम ने यह दृश्य देखा। प्रत्यक्षदर्शी के रूप में उसने ही गांव में पहुंचकर लोगों को घटना की सूचना दी。 सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जोखिम उठाते हुए काफ़ी मश्कत के बाद दोनों बच्चों को बाहर निकाला और बाद उन्हें उज्जैन जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है.
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 03, 2026 12:17:09
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड की वादियों में इस बार होली कुछ खास रही। भारत और जापान की सेनाएँ संयुक्त सैन्य अभ्यास Dharma Guardian के तहत साथ प्रशिक्षण ले रही हैं, और इसी दौरान रंगों का त्योहार भी मिलकर मनाया गया। Indian Army और Japan Ground Self-Defense Force के जवानों ने घर-परिवार से दूर, अपने फौजी परिवार के साथ होली खेली। रंग-गुलाल उड़े और दोनों देशों के सैनिकों के बीच भाईचारे की झलक साफ दिखाई दी। होली के खास पकवान भी बनाए गए…गुजिया, मालपुआ, समोसे और मठरी। जापानी सैनिकों ने भी इन पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया और भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे नज़र आए। जब दुनिया के कई हिस्सों में तनाव और संघर्ष की खबरें हैं, तब भारत और जापान की सेनाओं का यह साथ आना सिर्फ सैन्य सहयोग नहीं, बल्कि सांस्कृतिक जुड़ाव और दोस्ती की मिसाल भी है!
0
comment0
Report
RTRAJENDRA TIWARI
Mar 03, 2026 12:15:57
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा जिले में पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब अष्टधातु की श्रीराम,जानकी और लक्ष्मण की मूर्तियों को चोरी करने वाले तीन आरोपियों को मूर्तियों सहित गिरफ्तार कर लिया . पकड़े गए आरोपियों के पास से श्रीराम-जानकी और लक्ष्मण की मूर्तियां के साथ धनुष एवं सिंहासन बरामद किया गया है जिनकी कीमत लगभग 2 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है इन तीनो आरोपियो पर पुलिस अधीक्षक ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था . दरअसल अजनर थाना क्षेत्र के पुरवा पनवाडी गांव स्थित रामजानकी मंदिर से बीते 28 फरवरी 2026 को अष्टधातु की श्रीराम-जानकी और लक्ष्मण की मूर्तियां चोरी हो गई थी इस घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रामजानकी मंदिर से श्रीराम-जानकी और लक्ष्मण की मूर्तियों के साथ श्रृंगार का सामान चोरी हो गया था । मुखबिर की सूचना पर सचिन,जितेंद्र और श्यामसुंदर ने इस बारदात को अंजाम दिया था । पकड़े गए आरोपियो के निशानदेही पर श्री Ram-जानकी और लक्ष्मण की मूर्तिया बरामद कर ली गई है जिनकी बाजारी कीमत लगभग ढाई लाख रुपये है । इन तीनो आरोपियो पर 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा गया था .
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Mar 03, 2026 12:15:45
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी इलाके में एक साधु को बच्चा चोरी के शक में स्थानीय लोगों ने मारपीट कर दी. साधु को पकड़कर लोगों ने उसकी पिटाई की और उसकी पोटली खोली, जिसमें कई जड़ी बूटियाँ मिलीं है, भीड़ में घिरा साधु मिन्नत की गुहार लगाता रहा, लेकिन मौजूद भीड़ ने उसकी एक नहीं सुनी. किसी ने साधु के बाल पकड़ लिए तो किसी ने हाथ पकड़ कर चांटे मारे. इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. स्थानीय लोगों ने जब साधु की पोटली खोलकर उसकी तलाशी ली तो उसमें कई ऐसी जड़ी बूटियाँ मिलीं, जिन्हें सूंघने से बच्चे बेहोश हो सकते हैं. इससे लोगों का शक और बढ़ गया कि साधु बच्चा चोरी करने की फिराक में था. फिलहाल स्थानीय लोगों ने साधु को पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और साधु से पूछताछ की जा रही है。
0
comment0
Report
DTDinesh Tiwari
Mar 03, 2026 12:15:25
Jaipur, Rajasthan:जयपुर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कोटा स्थित स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल के पाणिनि छात्रावास में स्कूली विद्यार्थियों के साथ होली का उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम में बच्चों के साथ रंगों और फाग गीतों की धूम देखने को मिली। मंत्री ने विद्यार्थियों के बीच बैठकर पारंपरिक होली गीत गाए। “हां रे होली आई रे... फागण की मस्ती छाई रे...” जैसे गीतों से पूरा परिसर गूंज उठा। बच्चों ने भी पूरे जोश और उमंग के साथ फाग गाकर माहौल को रंगीन बना दिया। इस दौरान छात्रावास में उत्सव का पारंपरिक और सांस्कृतिक स्वरूप देखने को मिला।कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक दुर्गा दास भी से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और त्योहारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।मंत्री दिलावर ने अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और प्रेम का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में सांस्कृतिक मूल्यों का विकास होता है और पारंपरिक लोकगीतों के प्रति रुचि बढ़ती है। उत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने रंगों के साथ खुशियां साझा कीं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। पूरे आयोजन में उल्लास, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Mar 03, 2026 12:15:12
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के झालरापाटन शहर में होली की हुड़दंग के दौरान उस समय हादसा हो गया जब शहर के बड़ली का चबूतरा के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार चाय की दुकान में घुस गई, जिसमें एक ग्राहक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय झालावाड़ में भर्ती कराया गया है। मंगलवार दोपहर 3 बजे धुलंडी खेलने के बाद दुकानदार बडली का चबूतरा निवासी दिनेश कुमार ने अपनी चाय की होटल खोली ही थी, कि इसी दौरान तेज रफ्तार से आई कार उनकी दुकान में घुस गई। जिससे वहां पर चाय पैक करवाने के लिए आया ग्राहक झालरापाटन निवासी 50 वर्षीय भेरुलाल कार की चपेट में आ गया। चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनो ने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। दुर्घटना में दुकानदार बाल बाल बच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
HDHARSH DWIVEDI
Mar 03, 2026 12:02:48
Etah, Uttar Pradesh:एटा में ZEE मीडिया की खबर का बड़ा असर, शराब की खबर को ZEE न्यूज ने दिखाया था प्रमुखता से, रेहड़ी और दुकानदारों का बिना लाइसेंस के खुले में शराब पिलाने के वायरल वीडियो मामले में जिला आबकारी अधिकारी अनूप शर्मा ने कार्यवाही के दिए आदेश, आवकारी टीम ने अवैध तरीके से सड़क पर शराब पिलाने वालों पर कसा शिकंजा, आबकारी टीम ने मौके पर पहुंचकर तिरपाल में रेहड़ी और ठेले पर शराब बेच रहे दुकानदारों को हड़काया और मौके से हटवाई तिरपाल, दुकानदारों और रेहड़ी वालों के खिलाफ टीम ने सख्त चेतावनी देते हुए कड़ी कार्यवाही की कही बात, आबकारी विभाग की कार्यवाही से अवैध रूप से शराब बेच रहे ठेले और रेहड़ी कर्मियों में मचा हड़कंप, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के बस स्टैंड चौंकी के सामने का मामल
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top