Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
MoPNG ने 70% कॉमर्शियल LPG आवंटन का प्रस्ताव, उद्योगों को राहत
KSKashish Singh
Mar 27, 2026 08:18:44
Noida, Uttar Pradesh
Secretary of the Ministry of Petroleum and Natural Gas (MoPNG), Dr Neeraj Mittal, writes to all states/UT Chief Secretaries. The letter reads, "...In addition to the existing 50% allocation above, an additional 20% is now proposed, that would bring the total commercial LPG allocation to 70% of the pre-crisis level of the packed non-domestic LPG. Additional allocation shall be given to industries with priority to steel, automobile, textile, dye, chemicals, and plastics, which are labour-intensive and provide support to other essential sectors. Among these, priority shall be given to process industries or those requiring LPG for specialised heating purposes that cannot be substituted by Natural Gas...I also urge all states to avail of the 10% reform-based allocation immediately, if they have not already done so. With this the allocation to commercial/industrial LPG will rise to 70% (with 10% reform based) and enable relief to industrial operations in the state..."
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASANIMESH SINGH
Mar 27, 2026 09:36:40
Ujjain, Madhya Pradesh:विष्णु सागर में गुरुवार दोपहर लापता हुई ढाई वर्षीय मासूम का शव आज बरामद कर लिया गया। नीलगंगा क्षेत्र की राजीव रत्न कॉलोनी निवासी मनवीत सिंह की पुत्री अपनी मां के साथ विष्णु सागर के समीप पिकनिक मनाने आई थी। खेल-खेल में अचानक बच्ची की नजर चूकते ही वह लापता हो गई, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ। डीआईजी और एसपी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। गोताखोरों, मोटर बोट और डॉग स्क्वॉड की मदद से रातभर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। खोजी कुत्ते बार-बार तालाब की ओर ही संकेत कर रहे थे। गोताखोर मोहम्मद इरफान की टीम ने पुनः सर्चिंग शुरू की और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची का शव पानी से बाहर निकाला। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, बच्ची खेलते समय तालाब में गिर गई थी। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
MGMohd Gufran
Mar 27, 2026 09:35:55
Prayagraj, Uttar Pradesh:महानिर्वाणी अखाड़े में नवमी पर पखारे गए बेटियों के पांव, तिलक और चुनरी पहनाकर लिया गया बेटियों का आशीर्वाद। संगम नगरी प्रयागराज के दारागंज स्थित श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े में चैत्र नवरात्रि की नवमी के पावन अवसर पर कन्या पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान अखाड़े के महंतों ने बेटियों के पांव पखारकर, तिलक लगाकर उन्हें भोजन कराया और उपहार भेंट किए। महानिर्वानी अखाड़े के महंत यमुनापुरी महाराज ने कन्याओं की पूजा की। कन्याओं को देवी का साक्षात स्वरूप मानकर उनका चरण वंदन किया। कन्याओं को विशेष हलवा-पूरी और चने का भोग लगाया गया और उन्हें उपहार स्वरूप वस्त्र, चुनरी और दक्षिणा भेंट की गई। महंत यमुनापुरी महराज ने कहा कि आज नवमी का पावन अवसर है, परंपरागत रूप से आज महानिर्वाणी अखाड़े के प्रधान कार्यालय में कन्यापूजन करके उनका आशीर्वाद लिया गया है।
0
comment0
Report
MSManish Singh
Mar 27, 2026 09:35:42
Mumbai, Maharashtra:जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव में कल देर रात एक युवक ने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना को लेकर गांव एवं आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है। सूचना पाकर सदर एसडीपीओ-वन राजकुमार साह एवं उदवंतनगर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस द्वारा एफएसएल की टीम को बुलाया गया। टीम घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य को इकट्ठा किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्म सदर अस्पताल में कराया। मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव निवासी 23 वर्षीय सुधीर बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कल देर शाम किसी व्यक्ति के द्वारा उसे जबरन अपने साथ ले जाया जा रहा था। ऐसा करते हुए कुछ ग्रामीणों ने देखा था। इसी आज सुबह जब स्थानीय ग्रामीणों ने उसके कमरे में खिड़की से झांक कर देखा, तो वह बेड पर मृत अवस्था में पड़ा था। जबकि उसके रूम में लगे पंखे में चादर बंधा हुआ था। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीण द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई। इधर, उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव के चौकीदार संजय कुमार ने बताया कि सुधीर का सीमा देवी नाम की महिला से प्रेम-प्रंसग थ। उसने दो महीना पहले सीमा देवी से लव मैरिज की थी। शव सीमा देवी के घर में पाया गया है। वह बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ा था और उसके कमरे में लगे पंखे में चादर बंधा लटक रहा था। घटना के बाद सीमा देवी फरार है। जबकि पुलिस द्वारा उसकी हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार युवक की मौत फांसी लगने से होना प्रतीत होता है। हालांकि मृतक ने खुद फांसी लगाई है या किसी ने फांसी लगाकर उसकी हत्या की है। यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है।
0
comment0
Report
VRVikash Raut
Mar 27, 2026 09:35:26
Deoghar, Jharkhand:देवघर में प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला सामने आया है। बूढ़ेई थाना क्षेत्र के सरपट्टा गांव में एक युवक और युवती का शव एक ही पेड़ से लटका हुआ मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर बूढ़ेई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।परिजनों के अनुसार दोनों युवक-युवती बीते रविवार से लापता थे और उनकी लगातार तलाश की जा रही थी। आज सुबह ग्रामीणों ने दोनों का शव पेड़ से लटका हुआ देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है。
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Mar 27, 2026 09:34:58
Ranchi, Jharkhand:मिडल ईस्ट मैं चल रहे जंग के बीच राजधानी रांची सहित देश भर में पेट्रोल डीजल और एलपीजी सिलेंडर की कीमत की खबरें आ रही है। हालांकि प्रशासन का यह दावा है कि सभी चीज प्राप्त मात्रा में है लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं। मामले की तहत जाने के लिए जी बिहार झारखंड की टीम ने एक रियलिटी चेक किया रांची के पेट्रोल पंप में स्थिति सामान्य है और आराम से लोग अपनी जरूरत के मुताबिक पेट्रोल और डीजल की खरीदारी कर रहे हैं। ना तो पेट्रोल पंप मलिक को कोई दिक्कत हो रही है ना ही उपभोक्ताओं को। हालांकि जिस वक्त जंग छिड़ी थी उसे दौरान एक-दो दिनों तक लोग पैनिक हुए थे पर स्थिति सामान्य है. झारखंड पेट्रोल पंप एसोसिएशन के पदाधिकारी ने बताया कि राजधानी रांची सहित राज्य भर में पेट्रोलियम पदार्थ की सप्लाई और डिमांड सुचारू रूप से चल रही है। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध से पहले भी जितनी डेंसिटी में पेट्रोलियम पदार्थ पेट्रोल पंपों को मिलते थे उतनी ही डेंसिटी में अभी भी मिल रहे हैं। जनवरी 2026 में पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री के आंकड़े पेट्रोल की बिक्री......16719 किलो लीटर डीजल की बिक्री....19758 किलो लीटर एसोसिएशन ने बताया कि मार्च 2025 से लेकर जनवरी 2026 तक पेट्रोल पंपों को जितनी पेट्रोलियम पदार्थ की खपत हुई है उतनी ही खपत मार्च के महीने में भी हो रही है। ऐसा नहीं है कि लोग पहले अपनी गाड़ी में 5 लीटर फ्यूल भर आते थे और अब टंकी फुल कर रहे हैं। वहीं उन्होंने बताया कि सप्ताह भर पेट्रोल पम्प में कुछ हलचल इसीलिए बड़ी थी क्योंकि लोग पैनिक हो रहे थे और डिपो के अंदर पेट्रोलियम पदार्थों के डेनसिटी को लेकर कुछ इंटरनल दिक्कत आई थी लेकिन डिमांड और सप्लाई में कोई कमी नहीं थी। झारखंड पैट्रोल पंप संगठन के पदाधिकारी ने बताया कि उनका भी रांची में एक पेट्रोल पंप है और हर दिन 3हजार से 3500 लीटर की बिक्री होती थी और आज भी इस प pannic वाली स्थिति के बाद भी इतनी ही बिक्री हो रही है पेट्रोल असोसिएशन ने बताया कि अभी वर्तमान में जो सिचुएशन है उसके मुताबिक जनता को पैनिक होने की कोई जरूरत नहीं हालांकि आगे क्या होगा यह आने वाली स्थिति पर निर्भर करता है।
0
comment0
Report
VMVimlesh Mishra
Mar 27, 2026 09:33:55
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - नगर में रामनवमी के पावन अवसर पर आज आस्था और उत्साह का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला जहाँ भव्य भगवा वाहन रैली ने पूरे नगर को राममय कर दिया। रामनवमी के मौके पर मण्डला नगर में भव्य भगवा वाहन रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जय श्रीराम के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। यह रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली। जगह-जगह नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा कर रैली का भव्य स्वागत किया गया। माहौल पूरी तरह भक्तिमय और उत्साह से सराबोर नजर आया। इस दौरान केबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके ने भी रैली का स्वागत किया। उन्होंने नगरवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख-समृद्धि की कामना की ओर कहा कि सभी प्रदेशवासियों और नगरवासियों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्रीराम सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाएं।
0
comment0
Report
SSsubhash saheb
Mar 27, 2026 09:33:23
Dhamtari, Chhattisgarh:स्लग - नवविवाहिता ने लगाई फांसी छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है...... जहां एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है.... मामला मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली का है.... वही मृतिका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है..... जो गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी..... जो 13 दिन पहले ही शादी होकर मगरलोड इलाके के छोटी करेली गाँव आई थी..... बताया जा रहा है घटना से पहले पति - पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था..... जिसके बाद युवती ने घर पर ही फांसी लगा ली.... वही घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.... सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है...
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top