Back
पटना में गैस की अफवाह खत्म, सप्लाई सामान्य, कालाबाजारी रोकथाम सफल
PJPrashant Jha2
Mar 18, 2026 11:22:25
Patna, Bihar
पटना में गैस की किल्लत को लेकर लोगों को पैनिक करने का और गैस को लेकर अफवाह का दौर अब समाप्त हो गया है . अब आपको पटना में गैस आसानी से उपलब्ध है और जो लम्बी भीड़ आपको जगह जगह देखने को मिल रही थी वह अब इक्के दुक्के जगह पर गैस एजेंसी की लापरवाही के कारण हो रही है . यह पटना का राजबंशी नगर का इलाका है और इस इलाके में राजधानी गैस एजेंसी के कस्टमर रहते हैं . यहाँ देखिये गैस का ट्रक खडा है और एलपीजी वेंडर जो घरों को गैस पहुँचाते हैं उनके ठेले पर गैस लोड है और वे घरों में गैस पहुँचाने जा रहे हैं . दो दिन पहले तक यहाँ लोग सैकड़ों की संख्या में एलपीजी सिलिंडर लेकर गैस के लिए घंटो खड़े रहते थे . पर आज यहाँ कोई भी कंजूमर सिलिंडर लेकर आपको नहीं दिखेगा . यहाँ ही नहीं राजीव नगर , पटेल नगर , बोरिंग रोड में रहने वाले कन्जूमरों को भी यहाँ से गैस सिलिंडर सप्लाय किया जा रहा है . यहाँ के मैनेजर पोलो वर्मा कहते हैं की अफवाह के कारण एक सप्ताह तक यहाँ कतार में लोग आ जाते थे पर जैसे ही गैस देना शुरू हुआ की अब अफवाह उड़ाने वाले नज़र नहीं आ रहे हैं . गैस वेंडर कहते हैं की अब वे लोगों के घर तक जाकर गैस पहुंचा रहे हैं . दरअसल, पटना में जिला प्रशासन ने गैस की कालाबाजारी और बिना कार्ड के गैस लेने वालों पर सख्ती बरती तो हालात सामान्य होने लगे . पटना जिला में कुल 136 गैस एजेंसी हैं और एलपीजी उपभोक्ताओं की संख्या 16,65,360 है. सभी डिस्ट्रिब्यूटर्स एवं गैस कंपनियों के पास पर्याप्त मात्रा में एलपीजी उपलब्ध होने और सख्ती से गैस डिलीवरी होने से स्थिति सामान्य होने लगे हैं . पटना डीएम के मुताबिक़ पटना जिला में 5,50,120 एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग हुई है . एक दिन में औसतन 35,461 बुकिंग किया जा रहा है जबकि एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी इससे लगभग 6 हजार अधिक 41,094 है. उपभोक्ताओं को बुकिंग एवं सिलिंडर प्राप्ति में कोई दिक़्क़त नहीं हो रही है. लेकिन पटना में कई ऐसे एजेंसी भी हैं जो अभी भी स्थिति को पैनिक किये हुए हैं . यह पटना के जक्कनपुर का तिनपुलिया इलाका है और यहाँ सड़क पर 30 से 40 गैस उपभोक्ता गैस सिलिंडर लेकर खड़े हैं . लोगों की शिकायत है की गैस डिस्ट्रीब्यूटर गैस को ब्लैक में बेच रहा है और आम उपभोक्ता को सिलिंडर नहीं दे रहा है . जबकि उपभोक्ता सुबह 4 बजे से सिलिंडर की कतार में खड़े रहते हैं . लोगों की शिकायत है की पुलिस रहने के बाद भी गैस की कालाबाजारी जम कर हो रही है और दो से ढाई हजार में गैस एजेंसी वाले गैस की कालाबाजारी कर रहे हैं और प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है .जबकि गैस एजेंसी के मैनेजर पवन कुमार कहता है की उसे प्रतिदिन 80 एलपीजी सिलिंडर ही मिल रहा है . पर कंजूमर कहते हैं की उनके मोबाइल पर DAC नंबर और डिलीवरी होने का मैसेज आ रहा है जबकि उनको सिलिंडर नहीं मिला है .
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 18, 2026 12:36:400
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 18, 2026 12:36:190
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 18, 2026 12:36:060
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowMar 18, 2026 12:35:550
Report
STSumit Tharan
FollowMar 18, 2026 12:35:150
Report
0
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 18, 2026 12:34:590
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 18, 2026 12:34:460
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 18, 2026 12:34:340
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowMar 18, 2026 12:34:120
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 18, 2026 12:33:200
Report
STSumit Tharan
FollowMar 18, 2026 12:33:060
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 18, 2026 12:31:410
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 18, 2026 12:30:230
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowMar 18, 2026 12:30:140
Report