Back
पटना समेत 25 जिलों में दो दिन बाद हल्की धूप, ठंड से थोड़ी राहत
SKSunny Kumar
Jan 06, 2026 03:00:53
Patna, Bihar
पटना\n\nराजधानी पटना सहित राज्य के 25 जिलों में दो दिनों बाद हल्की धूप निकली। इससे कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली। शाम चार बजे के बाद बर्फीली हवाएं चलने से कनकनी बढ़ गई और पूरा पटना ठंड के साये में आ गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आठ जनवरी से मौसम फिर बिगड़ सकता है। इस दौरान घना कुहासा छाएगा। ठंड और बढ़ेगी।\nपटना में सोमवार को अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। पटना का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा।\nराज्य में सबसे अधिक तापमान मोतिहारी में 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान गयाज़ी में 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।\nअगले 4 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी होगी।\n2–3 दिनों में राज्य के कई इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
91
Report
0
Report
0
Report
VKVasim Khan
FollowJan 19, 2026 07:06:270
Report
0
Report
24
Report
0
Report