Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
झारखंड बजट पर विपक्ष-सरकार के तीखे तंज, विकास और कोयला बकाया पर बहस
RKRAJESH KUMAR
Feb 25, 2026 11:36:17
Noida, Uttar Pradesh
रांची झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही 2.00 बजे से शुरु का हिस्सा झारखंड विधासनभा में द्वितीय पाली में बजट पर चर्चा हुई। सत्ता पक्ष की तरफ से झामुमो विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा, विपक्ष का काम है विरोध करना , हमारा काम है काम करना। केंद्र सरकार से झारखंड के हिस्से की राशि नहीं मिल رہی । 2029 में भी हमारी ही सरकार आएगी。 बाइट ... अनंत प्रताप देव, विधायक, झामुमो बीजेपी विधायक राज सिंहा ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, वित्त मंत्री आकंड़ों की बाजीगरी दिखायी है। जिस प्रकार का ढिंढोरा पीटा जा रहा उस तरह का दिखाई नहीं देता है। इस बजट में वित्तीय प्रबंधन की काफी कमी दिखाई दी है। मोदी सरकार से ब्याज मुक्त ऋण मुहैया कराया जाता है。 बाइट ...राज सिंहा, विधायक, बीजेपी कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव ने बजट पर बोलते हुए कहा, इस बजट से गाँव संवृद्ध होगें, महिलाएं सशक्त होगी और आधार भूत संरचना मजबूत होगी। बजट ने पूंजीगत व्यय बढ़ाया गया है। सभी सेक्टर का ख्याल रखा गया है। इस सरकार को इस राज्य के विकास की चिंता है。 बाइट ..रामेश्वर उरांव, विधायक, कांग्रेस राजद विधायक सुरेश पासवान ने कहा इस बजट से विपक्ष के सारे लोगों में खलबली मची है। अब फिर बीजेपी को राज्य में कभी सरकार बनाने का मौका नहीं मिलने वाला。 बाइट ...सुरेश पासवान, विधायक, राजद विधायक सरयू राय ने कहा, बजट के आंकड़ों के अनुसार राज्य प्रगति कर रहा, प्रति व्यक्ति आय बढ़ा रहा पर , जिस मद में राशि करनांकित किया गया उस मद में उपयोग हो रहा या नहीं। राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था की कमी है और उसी हाथ में आगामी वित्तीय वर्ष का बजट सौंप रहे हैं。 बाइट ...सरयू राय , विधायक, जदयू वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सदन में कहा, राज्य के जनता के प्रति जो सरकार की भावनाएं हैं उसको सदन में प्रकट किया गया है। कहा जाता उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं देने के कारण पैसा बकाया है, अगर भारत सरकार के पास ट्रांसपेरेंसी है तो भारत सरकार के अधिकारी आएं उनके साथ हमारे अधिकारी भी बैठेंगे और फिर हम उन्हें बताएगें। केंद्र सरकार हमारा कोयले का बकाया नहीं नहीं दे रही है।भेद भाव किया जाता है। बाइट ...राधा कृष्ण किशोर , वित्त मंत्री
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PSPIYUSH SHUKLA
Feb 25, 2026 13:04:45
Panna, Madhya Pradesh:कुआँ स्वीकृति के नाम पर मांगे ₹11 हजार, पहली किस्त 5 हजार लेते सरपंच जगत आदिवासी गिरफ्तार सरकारी कर्मचारियों के साथ जनप्रतिनिधि भी भ्रष्टाचार की उगाही में पीछे नहीं है पन्ना जिले के शाहनगर जनपद क्षेत्र से आयाहै । यहां जनपद प्रांगण में रिश्वत लेते सरपंच जगत आदिवासी को गिरफ्तार किया गया है , लोकायुक्त सागर की 7 सदस्यीय टीम ने ग्राम पंचायत चौपरा के सरपंच को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार फरियादी नंदलाल राठौर ने सागर लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके कूप (कुएं) के निर्माण की स्वीकृति एवं भुगतान से संबंधित कार्य कराने के एवज में सरपंच द्वारा 11 हजार रुपये की मांग की जा रही है। शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की। बुधवार को फरियादी को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 5 हजार रुपये लेकर जनपद प्रांगण बुलाया गया था। जैसे ही सरपंच ने राशि स्वीकार की, पहले से तैनात लोकायुक्त टीम ने उसे पकड़ लिया। मौके पर नोटों का केमिकल टेस्ट किया गया, जिसमें रिश्वत की पुष्टि होने पर रकम जप्त कर ली गई। अधिकारियों के अनुसार आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान जनपद परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए。
0
comment0
Report
JPJai Pal
Feb 25, 2026 13:04:13
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Feb 25, 2026 13:02:57
Jaspur, Uttarakhand:गदरपुर से इस वक्त की बड़ी राजनीतिक हलचल… भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट अचानक पहुंचे गदरपुर विधायक अरविंद पांडे के आवास… मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म… क्या 2027 की तैयारी या फिर नाराज़गी दूर करने की कवायद? गदरपुर में उस वक्त सियासी तापमान बढ़ गया, जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सीधे विधायक अरविंद पांडे के निवास पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं की भीड़, जोरदार स्वागत और अंदर चली लंबी बैठक… अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने की नसीहत दी और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। लेकिन इस मुलाकात के पीछे सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो गदरपुर विधायक अरविंद पांडे पिछले काफी समय से सरकार के कामकाज को लेकर असहज बताए जा रहे हैं। कानून व्यवस्था और स्थानीय मुद्दों पर वह कई बार खुलकर सवाल भी उठा चुके हैं। ऐसे में महेंद्र भट्ट का सीधे पांडे निवास पहुंचना कई तरह के संकेत दे रहा है। राजनीति गलियारों में चर्चा है कि क्या यह मुलाकात संगठनात्मक मजबूती के लिए थी या फिर लंबे समय से चल रही नाराजगी को दूर करने की कोशिश? क्या 2027 से पहले भाजपा किसी भी तरह की अंदरूनी खटपट को खत्म करना चाहती है?
0
comment0
Report
AKAtul Kumar
Feb 25, 2026 13:02:29
0
comment0
Report
PGPARAS GOYAL
Feb 25, 2026 13:02:14
:मेरठ के बहसूमा थानाक्षेत्र के रामराज में बीच बाजार एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के अनुसार, सुनील सिंह दुल्ला अपने खेत से वापस लौट रहे थे, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सुनील को चार गोली लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई。 परिजनों का आरोप है कि सुनील की पत्नी का पूर्व पति इस घटना में शामिल हो सकता है, क्योंकि सुनील ने हाल ही में उस महिला से शादी की थी और पूर्व पति सुनील से दुश्मनी रखता था। पूर्व में भी उसने सुनील की पत्नी पर गोली चलाई थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गई थी。 घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभिजित कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है。 इस घटना से रामराज में हड़कंप की स्थिति है और लोग आक्रोशित हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Feb 25, 2026 13:01:58
Bareilly, Uttar Pradesh:रमजान के पाक महीने में रमजानी होली की गुजिया से अपने मुंह में मिठास घोल रहे हैं इस मामले में जी मीडिया ने जब बरेली के मोज्जिज लोगों से बात की तो उन्होंने बताया कि उनके लिए इस समय रमजान को रखना बेहद अच्छा है क्योंकि उनको होली के पकवानों का भी आनंद लेने का मौका मिल रहा है मुस्लिम आबादी के में रहने वाले भी मिठाई की दुकानों पर जाकर गुजिया की फरमाइश कर रहे हैं जी मीडिया की खास बातचीत में बरेली के मुस्लिम खुलकर अपनी राय रखते नजर आए साथ ही उन्होंने कहा कि रमजान 30 दिन के होते हैं और होली मैच कुछ घंटे की जिसके चलते उन्होंने फैसला लिया है कि रंगों के बीच में वह घर में बैठकर इबादत करेंगे बाइट शारिक अब्बासी, मुस्लिम बाइट मोहहमद तारिक बाइट मोहहमद आलम
0
comment0
Report
GSGAURAV SRIVASTAVA
Feb 25, 2026 13:01:39
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया जनपद के अजीतमल में हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई बनी आकर्षण का केंद्र, हजारों लोगों की उमड़ी भीड़। हेलीकॉप्टर से लौटे नवविवाहित जोड़े का फूलों की वर्षा कर किया गया भव्य स्वागत। दूल्हे निर्वेश राजपूत ने बताया, पिता सतेंद्र और स्व. दया किशन राजपूत का सपना हुआ साकार। दुल्हन स्वाति (आकांक्षा) राजपूत ने हेलीकॉप्टर विदाई को जीवन का सबसे खास और अनोखा अनुभव बताया। आदमपुर स्थित सिंहवाहिनी महाविद्यालय मैदान में कराई गई हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग। महोबा जनपद के चरखारी क्षेत्र में वैदिक रीति-रिवाज से संपन्न हुआ विवाह समारोह। हेलीकॉप्टर से विदाई का यह अनोखा आयोजन पूरे औरैया जनपद में बना चर्चा का विषय। बाइट -निर्वेश राजपूत दूल्हा
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Feb 25, 2026 13:01:21
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली जंक्शन पर मंगलवार को एक यात्री की जान उस समय बच गई जब ड्यूटी पर तैनात जीआरपी सिपाही ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सीपीआर दिया। यात्री को ट्रेन से उतरते ही दिल का दौरा पड़ा था। बिहार के गया जिले के निवासी दिनेश मोनिया हावड़ा-दिल्ली अमृत भारत ट्रेन से बरेली पहुंचे थे। उन्हें आगे मनौना धाम जाना था। ट्रेन से उतरते ही उनके सीने में तेज दर्द उठा और वे अचानक प्लेटफॉर्म पर गिर पड़े। उनके परिवार के सदस्य घबराकर मदद के लिए चिल्लाने लगे। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात जीआरपी सिपाही हरियोम तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने यात्री की नब्ज और सांसों की जांच की, जो लगभग थम चुकी थीं। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए हरियोम ने तत्काल कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) देना शुरू कर दिया। प्लेटफॉर्म पर मौजूद अन्य यात्री यह दृश्य सांसें थामे देख रहे थे। कुछ मिनटों की लगातार कोशिश के बाद दिनेश के शरीर में हलचल हुई और उनकी सांसें वापस आने लगीं। यह देखकर परिजनों की आंखों में राहत के आंसू आ गए। प्राथमिक सहायता के बाद परिजन दिनेश को तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि यदि सही समय पर सीपीआर नहीं मिलता तो स्थिति जानलेवा हो सकती थी। विशेषज्ञों के अनुसार, हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में शुरुआती 3-5 मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इस घटना के बाद यात्रियों ने सिपाही हरियोम की जमकर सराहना की। लोगों का कहना था कि उन्होंने केवल अपनी ड्यूटी ही नहीं निभाई, बल्कि एक प्रशिक्षित फर्स्ट रिस्पॉन्डर की भूमिका निभाकर एक अनमोल जीवन बचाया।
0
comment0
Report
SJSantosh Jaiswal
Feb 25, 2026 13:01:03
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली - स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के समर्थन में डीएम को सौंपा गया ज्ञापन - कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम डीएम को सौंपा पत्र - शंकराचार्य एवं उनके शिष्यों पर दर्ज मुकदमे को बताया गया फर्जी - निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग - कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई न होने पर दी आंदोलन कि चेतावनी - मामले को धार्मिक आस्था से जुड़ा बताया जा रहा - मामले में राजनीतिक हलचले हुई तेज. - जिला मुख्यालय पर जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी. बाइट: देवेंद्र प्रताप सिंह, मुन्ना प्रदेश महासचिव कांग्रेस बाइट: अरुण द्विवेदी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस. चंदौली.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top