Back
पटना में घरेलू गैस सिलेंडर बंटवारे में तीन–पाँच दिन देरी, उपभोक्ता परेशान
PJPrashant Jha2
Mar 11, 2026 07:49:39
Patna, Bihar
पटना में तीन से पांच दिनों में अब मिल रहा गैस सिलेंडर
घरेलू उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए नंबर लगाने में हो रही समस्या
घरों में सिलेंडर की आपूर्ति की समय-सीमा भी बढ़ा दी गई है
जल्द हालात नहीं सुधरे तो बंद हो जाएंगे होटल और स्ट्रीट वेंडर
सात मार्च से व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की सप्लाई बाधित है पटना में
पटना में गैस एजेंसी के मुताबिक कोई किल्लत नही है लेकिन घरेलू गैस को लेकर लोग पैनिक हो गए हैं। हर आदमी अपने घर गैस को जमा करने लगा है और इसके लिए गैस एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं। आपको दिखाते है पटना के दो गैस एजेंसी हिंदुस्तान और दीपशिखा की हालत जहाँ लोग गैस लेने के लिए मारामारी करने पर उतारू हो गए हैं।
दरअसल, पटना में गैस का नंबर लगाने के बाद पहले 24 घंटे के अंदर सिलेंडर की आपूर्ति हो जाती थी। अब आपूर्ति में तीन से पांच दिन का समय लग रहा है। गैस एजेंसियों के मालिक बताते हैं कि गैस आवंटन का काफी दबाव है। जैसे-जैसे नंबर लगाया जा रहा है, वैसे-वैसे गैस सिलेंडर बांटा जा रहा है। शहर में कई परिवार जिनमें सदस्यों की संख्या ज्यादा है, उनके घरों में गैस सिलेंडर 18 से 20 दिनों में समाप्त हो रहा है।
पटना के एसके पूरी का यह राजधानी गैस एजेंसी है। यहां गैस उपभोक्ताओं की भीड़ देखिये कि हर उपभोक्ता गैस नम्बरकगाबे के लिए परेशान है। राजधानी गैस एजेंसी में बुधवार की सुबह से गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ता आये हए हैं। लोंगो का कहना है कि अभी इंडेन का सर्वर ठप्प है लिहाजा वे नम्बर नही लगा पा रहे हैं। वही युवा उपभक्ता ने कहा कि दस दिन पहले गैस की बुकिंग करायी थी। लेकिन अभी तक सिलेंडर नहीं मिला। वेंडर से पूछता हूं तो वह पल्ले झाड़ते हुए कहता है कि एजेंसी से पूछिये। गैस की किल्लत देखते हुए नया कनेक्शन लेने पहुंचे हैं।
wt प्रशांत झा
byte उपभोक्ता 6
अब यही हाल राजेन्द्र नगर दीप शिखा गैस एजेंसी का भी है। लोग यह गैस के लिए झगड़ा करने को तैयार हैं । महिला हो या पुरुष सारे लोग 25 दिन से पहले ही गैस रिफिल लेने जे लिए नम्बर लगाने पहुंचे है। यहाँ पहुंचे गैस उपभोक्ताओं के कार्ड देखने से पता चलता है कि 10 दिन पहले गैस लेने वाले भी गैस लेने के लिए हंगामा कर रहे हैं। असल मे गैस खत्म होने का डर रसोईघर तक पहुंच गया है। राजेन्द्र नगर की प्रियंका कहती हैं कि उनके घर का सिलेंडर 22 दिन ही चलता है। उन्हें डर है कि उनका सिलेंडर एक से दो दिन में खत्म हो जाएगा। गैस की बुकिंग नहीं हो रही है। दूसरे उपभोक्ताओं ने बताया कि पहले गैस बुकिंग के बाद एक दिन में सिलेंडर मिल जाता था। लेकिन अभी तो बुकिंग नहीं हो रही।
wt प्रशांत झा
byte उपभोक्ता
byte अनिमेष पराशर एजेंसी ऑनर
आपको बता दें कि बिहार पुलिस मुख्यालय ने भी सभी डीएम-एसपी को गैस की जमाखोरी एवं कालाबजारी करने वाले तत्वों पर विशेष नजर रखने और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीआईजी विशेष शाखा ने पत्र लिखकर कहा है कि मिडिल ईस्ट क्षेत्र में चल रहे युद्ध एवं तनावपूर्ण स्थिति के कारण अंतराष्ट्रीय स्तर पर गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति प्रभावित होने की समस्या है। गैस एजेंسيयों, विक्रेताओं एवं पेट्रोल पंपो पर भीड़-भीड़ बढ़ने की आशंका है। असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RMRam Mehta
FollowMar 11, 2026 10:38:230
Report
ESEkta Suri
FollowMar 11, 2026 10:38:100
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 11, 2026 10:37:570
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowMar 11, 2026 10:37:160
Report
NZNaveen Zee
FollowMar 11, 2026 10:36:050
Report
ADArvind Dubey
FollowMar 11, 2026 10:35:530
Report
0
Report
JPJai Prakash
FollowMar 11, 2026 10:35:020
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 11, 2026 10:34:450
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 11, 2026 10:34:210
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 11, 2026 10:34:100
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 11, 2026 10:33:520
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 11, 2026 10:33:360
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 11, 2026 10:33:210
Report
0
Report