Back
बिहार विधानसभा में भेदभाव बयान पर विपक्ष नाराज, किसान ID और खाद कालाबाजारी बहस
RZRajnish zee
Feb 19, 2026 08:10:19
Patna, Bihar
1902ZBJ_PTN_VS_1100_R
बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू
विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही
अशोक चौधरी के बयान को लेकर विपक्ष का विरोध
कुमार सर्वजीत ने अशोक चौधरी के उस बयान को लेकर नाराजगी जताई जिसमें मंत्री ने कटौती प्रस्ताव में जिनका नाम होगा उनके क्षेत्र में काम नहीं होगा यह चेतावनी दी है
राजद के दूसरे सदस्य भी इस पर जता रहे हैं नाराजगी
अशोक चौधरी ने कहता कल की जो बहिष्कार कर रहे हैं उनकी बात नहीं सुनेंगे उनका काम नहीं होगा,वे नाला,सड़क मांगने नहीं आए
कुमार सर्वजीत ने कहा कि आसान की भी जिम्मेदारी थी कि इस तरह के बयान पर संज्ञान लें
कुमार सर्वजीत ने कहा कि यह आर्टिकल 105 और 194 का भी उल्लंघन है,शपथ लिए हैं बिना भेद भाव के काम करेंगे लेकिन भेद भाव वाली बात कर रहे हैं
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि आसान सक्षम है यदि कुछ असंसदीय है तो उसे कार्यवाही से हटाया जाए
आसान से अध्यक्ष ने कहा कि वैसे तथ्य को कार्रवाई से हटाया जाएगा
संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने दी सफाई कहा
हमारे नेता पूरे बिहार में किसी के साथ भेदभाव नहीं करने के लिए पिछले 20 सालों से जाने जाते हैं
इसलिए हम लोगों को बिहार की जनता आशीर्वाद देकर इस सदन में भेजती है
एनडीए सरकार ना तो किसी के साथ भेदभाव करती है और न करेगी
उन्होंने कहा कि वे सभी सदन के सदस्यों को और बिहार के लोगों को भरोसा दिलाते हैं कि किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा
विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार की सभी जनता ने वोट दिया है और हम लोग निरपेक्ष होकर विकास का काम करते हैं
कभी हंसी मजाक में कुछ बातें सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कुछ बातें हो जाती है
विजय चौधरी ने यह भी कहा कि असंसदीय बात कुछ भी हो तो उसे हटाने के लिए आसन सक्षम है
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि निश्चित रूप से उन्हें हटाया जाएगा कार्यवाही से
विधानसभा में किसानों के फार्मर रजिस्ट्री आई डी का मामला उठा
कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा जिनके पास भी जमीन के कागजात हैं उनकी तुरंत फॉर्मर आईडी बना रही है सरकार
राजस्व भूमि सुधार विभाग के साथ कृषि विभाग संयुक्त रूप से अभियान भी चल रहा है
डोर टू डोर अभियान चल रहा है
रामकृपाल यादव ने यह भी कहा कि पूरे बिहार के किसानों को वे भरोसा दिलाना चाहते हैं कि उन्हें प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना या किसी भी योजना के लाभ से वंचित नहीं किया जाएगा
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कृषि विभाग और राजस्व भूमि सुधार विभाग इस काम में लगे हुए हैं
पहले केवल दो प्रतिशत था यह लेकिन 2 महीने में 50% किसानों को फार्मर आईडी से जोड़ा गया है जो कृषि विभाग और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की बड़ी उपलब्धि है
नरकटिया विधायक विशाल कुमार ने खाद के कालाबाजारी का उठाया मुद्दा
कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कार्रवाई किए जाने की बात कही
विधायक विशाल कुमार ने कहा कि स्थानीय स्तर पर नेक्सस चल रहा है
यूरिया की आपूर्ति न होने की वजह से मजबूर होकर किसान ज्यादा कीमत पर खाद खरीदने को विवश हैं
कृषि पदाधिकारी और स्थानीय एजेंसी शाकंभरी इंटरप्राइजेज और किशम्भी इंटरप्राइजेज मिलकर खेल कर रही है
सीमा स्थित क्षेत्र का खाद नेपाल चला जा रहा है
यूरिया की कालाबाजारी पर अपने ही विधायक ने मंत्री को घेरा
नरकटिया विधायक विशाल कुमार ने खाद की कालाबाजारी का सवाल उठाया विधायक विशाल कुमार ने पदाधिकारी और डीलरों के मिली भगत का आरोप लगाया
कई पदाधिकारी और डीलर का नाम लेकर भी उन्होंने कहा कि इन पदाधिकारी का मोबाइल लोकेशन से भी जांच कराया जाए
इस पर मंत्री रामकृपाल यादव ने बताया की वर्ष 2025 -26 में खरीफ और रबी फसल के लिए यूरिया उपलब्ध करा दी गई है ...
जरूरत से अधिक यूरिया उपलब्ध कराई गई है
मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि कालाबाजारी को लेकर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है
पूर्वी चंपारण में 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है 19 लोगों के लाइसेंस रद्द किए गए हैं
पूरे बिहार में 419 लाइसेंस रद्द किए गए और 104 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है
मंत्री के जवाब के बाद बीजेपी विधायक नीरज बबलू ने विरोध जताया
उन्होंने कहा की बिहार का यूरिया नेपाल चला जा रहा है,कार्रवाई कीजिए लेकिन कालाबाजारी और नेपाल खाद जा रहा है इसे भी रोकिए
आरजेडी विधायक राहुल कुमार ने इस्लामपुर में गैर मजरूआ जमीन पर कब्जा का मामला उठाया
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का बड़ा बयान
कहा अंगद का पैर कोई नहीं खींच सकता
मेरा जो मिशन है मैं उसे पूरा करके रहूंगा
मैं जितना ही दिन राजस्व विभाग में मंत्री रहूंगा उसे उसका परिणाम निकलेगा
मार्च महीने के बाद अतिक्रमण पर कार्रवाई की जाएगी
कभी अंचलाधिकारी तो कभी कर्मचारी हड़ताल पर चले जाते हैं जिसके कारण देरी हो रही है
दवा कड़वी होती है लेकिन दवा खाते हैं तो उसका असर होता है और यह दिखता भी है
बीमारी के इलाज के लिए धैर्य रखना होगा
हड़बड़ाने से काम नहीं चलेगा
हम एलोपैथिक और होम्योपैथिक के चक्कर में नहीं पड़ते हैं
आयुर्वेदिक इलाज करते हैं जो स्थाई समाधान करेगा
जदयू से इस्लामपुर विधायक रुहैल रंजन ने अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर पूछे गए सवाल पर आपत्ति जताई
ध्यानाकर्षण के आलोक मेहता,भाई वीरेंद्र और तीन अन्य सभासदों के ध्यानाकर्षण पर हुआ सवाल जवाब
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक डिजिटल लाइब्रेरी का प्रावधान बनाया गया था
लेकिन अभी तक इसका कोई स्वरूप सामने नहीं आया जिससे समाज के वंचित तबके इससे वंचित है
मंत्री श्रेयसी सिंह ने दिया जवाब
कहा कि विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री डिजिटल लाइब्रेरी योजना शुरू की गई है जिसके तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में इसे बनाना है,दस कम्यूटर ,क्षेत्रीय केंद्र में पचास कंप्यूटर के साथ डिजिटल लाइब्रेरी बनाना है
158 लाइब्रेरी के लिए स्थान चयन प्रक्रिया के अधीन है
इसका मुख्यालय बिस्कोमान में बनाया गया है
जल्द इसे पूरा किया जाएगा
विधायक आलोक मेहता ने कहा कि कब तक हो पाएगा इसकी समय सीमा,गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें
मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि चुनाव बीच में आने से इसमें देरी हुई है
जहां स्थान चयन हो गया है वहां इसे इसी वित्तीय वर्ष में शुरू किया जाएगा
आरजेडी के भाई वीरेंद्र ने पूछा कि क्या क्षेत्र चयन में स्थानीय विधायक की राय ली जाएगी
मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि जहां नहीं हुआ है वहां सलाह लेकर किया जाएगा
प्रमोद कुमार,सचिंद्र प्रसाद सिंह और अन्य के ध्यानाकर्षण पर हंगामा
योजना एवं विकास विभाग के मंत्री नहीं थे सदन में उपस्थित
विपक्ष ने जोरदार हंगामा खड़ा किया
आसान से अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रश्न को स्थगित किया जाता है जब मंत्री रहेंगे तब यह होगा
सत्तापक्ष बीजेपी के प्रमोद कुमार का भी ध्यानाकर्षण था
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सबकी सहमति से इसे स्थगित किया जाए,जब मंत्री रहेंगे तब इसे देख जाएगा
ट्रेज़री बेंच पर पहली पंक्ति में सिर्फ उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ही सदन में हैं उपस्थित
कहा गया कि मंत्री विधान परिषद में है
ध्यानाकर्षण में ज्योति देवी,रोमित कुमार और छह अन्य सभासदों ने उठाया मुद्दा
तकनीकी शिक्षा में अतिथि शिक्षकों के मामले पर पूछा सवाल
कहा इन्होंने अपना पूरा जीवन यहां लगाया अब वे किसी कांपटीटिव परीक्षा के लिए भी उम्र नहीं होने की वजह से कुछ नहीं कर सकते
इन्हें समायोजित क्यों नहीं किया गया है
मंत्री सुनील कुमार ने दिया जवाब कहा कि राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षा संस्थान के मानक के तहत बहाली की गई जिससे इनके अध्यापन पर प्रभाव पड़ा
सदस्य ज्योति देवी ने कहा कि अतिथि शिक्षकों ने सभी सरकारी काम भी किए सेवा भी दो जब नियोजन की बात ही तो इन्हें दरकिनार कर दिया गया,इनके अनुभव को भी नहीं देखा गया,साक्षात्कार में भी इन्हें 5 नंबर दिया गया,इनके साथ अन्याय हुआ है इसलिए सरकार सहानुभूति पूर्वक इनपर ध्यान देते हुए इन्हें समायोजित करें
मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि नियमावली के तहत नियुक्ति ही है जिससे अतिथि शिक्षकों को सेवा प्रभावित हुईं हैं
ज्योति देवी ने कहा कि विधानसभा में नियम बनाए जाते हैं,नियम बनकर इनके साथ न्याय किया जाएं
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि कोर्ट के आदेश का पुनरावलोकन करके नियमानुसार कार्रवाई करेंगे
बिहार विधानसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 19, 2026 09:50:500
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 19, 2026 09:49:530
Report
RSRahul shukla
FollowFeb 19, 2026 09:49:370
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowFeb 19, 2026 09:49:100
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 19, 2026 09:48:460
Report
RSRajendra sharma
FollowFeb 19, 2026 09:48:300
Report
0
Report
AOAjay Ojha
FollowFeb 19, 2026 09:47:330
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 19, 2026 09:47:160
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 19, 2026 09:47:070
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 19, 2026 09:46:550
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 19, 2026 09:46:450
Report
DRDivya Rani
FollowFeb 19, 2026 09:46:340
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 19, 2026 09:46:09Noida, Uttar Pradesh:10 फीट की ऊँचाई पर स्केटबोर्डिंग
0
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 19, 2026 09:46:020
Report