Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patna800008
पटना के गंगा घाटों पर कार्तिक पूर्णिमा का जलाभिषेक और श्रद्धालुओं की भीड़
VKVIKRANT KUMAR
Nov 05, 2025 04:27:29
Patna, Bihar
पटना में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब गंगा घाटों पर उमड़ पड़ा। खासकर कंगन घाट, नितीघाट, महेंद्र घाट, गुलबी घाट समेत सभी घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान करना शुरू कर दिया। भक्तों ने पवित्र गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया और भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी, तुलसी माता व भगवान शिव की आराधना की。 हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को कार्तिक पूर्णिमा कहा जाता है। इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन स्नान, दान और भगवान की उपासना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। गंगा तट पर तड़के से ही महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की भीड़ जुटी रही। कई श्रद्धालु दीपदान कर भगवान से परिवार की खुशी की कामना करते नजर आए। प्रशासन ने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MPMAHESH PARIHAR1
Nov 05, 2025 08:04:21
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के झालरापाटन में प्रतिवर्ष लगने वाले राज्य स्तरीय चंद्रभागा मेले का आज दूसरा दिन है। ऐसे में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यहां हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र चंद्रभागा नदी में आस्था की डुबकी लगाई, तो उधर व्यवस्थाओं को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी भी तैनात दिखे। साथ ही एसडीआरएफ की टीमों द्वारा भी किसी अनहोनी को रोकने के लिए नदी में नौकाओं द्वारा लगातार निगरानी रखी गई। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर झालरापाटन की पवित्र नदी चंद्रभागा में प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते हैं। इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए न केवल झालावाड़ जिले बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों व सीमावर्ती मध्यप्रदेश से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु चंद्रभागा नदी में महास्नान करने पहुंचे और सूर्य को अर्ध्य देकर पूजा अर्चना करते हुए कार्तिक पूर्णिमा का स्नान किया। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शहर के विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा भी स्नान के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए चाय पानी व भोजन की निशुल्क की व्यवस्थाएं रखी गई और विभिन्न जगहों पर भंडारों का आयोजन किया गया। उधर झालावाड़ पुलिस विभाग द्वारा भी श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या देखते हुए माकूल व्यवस्थाएं की गई और करीब 400 जवानों को चप्पे-चप्पे पर तैनात रखा गया। पुलिस द्वारा मेला प्रांगण को भी सीसीटीवी कैमरों की नजर में रखा गया है।
0
comment0
Report
CPCHETAN PATEL
Nov 05, 2025 08:04:04
0
comment0
Report
BSBarun Sengupta
Nov 05, 2025 08:03:54
Barrackpore, Kolkata, West Bengal:ব্যারাকপুরের ১৫ নং ওয়ার্ডে আক্রান্ত BLA 2, অভিযোগ তৃণমুলের দিকে, এলাকা‌র ব্যক্তিগত ঘটনা বলে, এড়িয়ে গেলন পৌরপ্রধান উত্তম দাস, হুমকি অর্জুনের ব্যারাকপুর পুরসভার ১৫ নং ওয়ার্ডের ১০৮ নং বুথের BLO2 বিশ্বজিৎ কর কে মারধরের অভিযোগ উঠলো তৃণমুলের বিরুদ্ধে। বিশ্বজিৎ করের অভিযোগ যখন সে BLO ১ এর সাথে বের হচ্ছিলেন ভোটারদের বাড়ি বাড়ি তখন তাকে প্রথমে হুমকি দেয় তৃনমুলের কর্মিরা, তারপর তাকে মারধর করে。 বাইটঃ- বিশ্বজিৎ কর( blo2 বিজেপির কর্মি) তবে ব্যারাকপুর পুরসভার পৌরপ্রধান উত্তম দাস বিষয়টি ধামাচাপা দিয়ে জানান, এটা SIR এর কোন ব্যাপার নেই।নিজেদের কোন এলাকার ঝামেলা নিয়ে কথা কাটাকাটি হয়েছে।যদি কিছু হয়ে থাকে প্রশাসন ব্যবস্থা নেবে。 বাইটঃ- উত্তম দাস( পৌরপ্রধান ব্যারակপুর পুরসভা) তবে প্রাক্তন সাংসদ অর্জুন সিং এর সাফ জবাব फাকা কলসি বেশি আওয়াজ দিচ্ছে। আমরা জল ভরে দিলেই আর বেশী আওয়াজ ক রতে পারবে না তৃনমুল。 বাইটঃ- অর্জুন সিং ( প্রাক্তন সাংসদ) তবে ব্যারাক্পুরের মহকুমা শাসক এই নিয়ে মুখ খুলতে চান নি। তিনি জানিয়েছেন প্রশাসন ব্যবস্থা নেবে।
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Nov 05, 2025 08:03:35
Noida, Uttar Pradesh:कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान व दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धा का सैलाब धार्मिक नगरी केशोरायपाटन में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को चंबल में पवित्र स्थान व भगवान केशव राय जी के दर्शन के लिए श्रद्धा का सैलाब उमर पड़ा कस्बे में चंबल के घाटों पर अल सवेरे 3:00 बजे से ही श्रद्धालुओं का आना प्रारंभ हो गया था श्रद्धालु जो सवेरे से ही पहुंचने लगे थे वहीं चंबल के घाटों पर महिलाओं ने तथा श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कर दीपदान कर कार्तिक मास की कथा कहीं इस अवसर पर बड़ी संख्या में दूर दराज के क्षेत्र से आए महिलाओं ने कहानी पूजा अर्चना व दीपदान के साथ कार्तिक मास का विधिवत समापन किया इस अवसर पर चंबल की घाटों से लेकर केशव राय जी के मंदिर तक हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए भगवान के जयकारे लगाते हुए पहुंचे मंदिर परिसर में भगवान केशव के दर्शनों के लिए श्रद्धा का सैलाब उमड़ मंदिर के परिक्रमा परि सर में हजारों श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर परिक्रमा परिसर के विभिन्न देवों में पूजा अर्चना की भंडारे में प्रसादी के लिए उमड़े श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर केशव मित्र मंडली द्वारा आयोजित, भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की इस अवसर पर कस्बे की शिक्षक संघ राष्ट्रीय भ्रष्टाचार संस्थान व अन्य संस्थाओं के द्वारा एक दर्जन से अधिक भंडारे लगाए गए जिनमें श्रद्धालुओं ने पूरी सब्जी के साथ बूंदी हलवा खीर व अन्य अल्पाहार की वस्तुओं के स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं का आदर सत्कार किया गया पुलिस प्रशासन के द्वारा कार्तिक मेला स्थल व भंडारा स्थल एवं केशव मंदिर पर बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात किया गया तथा विभिन्न कंट्रोल रूम बनाकर संपूर्ण गतिविधियों पर नजर रखी इस अवसर पर पुलिस उप अधीक्षक आशीष भार्गव की हंसराज मीणा सहित पुलिस जाता तैनात रहा चंबल में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के यस दी आर एफ व एनडीआरएफ की टीम तैनात रही मेला परिसर में पुलिस की व्यवस्था रही मेला परिषद में छपे-चाप इस अवसर पर केशव राय जी विशेष श्रृंगार किया गया मंदिर के मुखिया परिवार के सदस्य पुजारी लोकेश शर्मा ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भगवान केशव राय जी का विशेष रत्न जड़ित श्रृंगार किया जाता है सुबह सवेरे 4:00 बजे मंगला आरती तथा 5:00 बजे श्रंगार आरती की गई मंदिर के अन्य देवालयों में भी विशेष पूजा अर्चना तथा श्रृंगार कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर चंबल में स्नान और दान पुण्य का बड़ा महत्व माना गया है इस अवसर पर विगत माह से चल रहा है कार्तिक महीने स्नान का भी विधिवत समापन हुआ साथ ही केशव राय पाटन में 15 दिन के कार्तिक मेले का कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ इसके अंतर्गत रास लीला व अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Nov 05, 2025 08:03:17
Dhanbad, Jharkhand:एं कर धनबाद के बोरागढ़ ओपी क्षेत्र स्थित BNR कॉलोनी में छठ पूजा के उपलक्ष में मेले का आयोजन किया गया था, काफी लोग मेले में घूमने पहुँच रहे थे. इसी दरमियान वहां लगे टारा माची में झूला झूल रहे दो महिलाएं और एक पुरुष, टारा माची का झूला टूटने से गिर गया और घायल हो गया जिसे आनन-फानन में घायल को झरिया के एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया जहाँ से उसे धनबाद रेफर कर दिया गया. इस घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने टारा माची झूला संचालक को लाठी डंडे से पिटाई कर दी. इस घटना की सूचना पर बोरगढ़ पुलिस घटना स्थल पर पहुँची और मामले को शांत कराया. कोई मंगलवार की मध्य रात्रि 1:30 बजे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा; पुलिस घटनास्थल पर काफी देर तक मौजूद थे और मेले को बंद कराया गया और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
0
comment0
Report
STSumit Tharan
Nov 05, 2025 08:02:48
Jhajjar, Haryana:बहादुरगढ़ के शाहपुर गांव में शराब ठेकेदार पर गोली चलने की घटना हुई। शराब ठेकेदार बाल-बाल बचे। हमलावर ने बिना कुछ बोले दो गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गया। देर रात हुई घटना। मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। शाहपुर के निवासी विकास ने बताया कि वह शाम के समय ठेके पर था; रात करीब 9 बजे एक युवक ने पिस्तौल दिखाकर उनपर दो फायर कर दिए। एक गोली दीवार के पास जा लगी, दूसरी चूक गई। घटनाक्रम के बाद आरोपी भाग निकला। पिता धर्मपाल ने बताया कि शराब ठेके को लेकर विवाद चल रहा था, शायद इसी कारण फायरिंग की हो। आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस ने मामला दर्ज किया। CCTV फुटेज खंगाली जा रही हैं। थाना सदर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी。
0
comment0
Report
SRSANDEEP RATHORE
Nov 05, 2025 08:02:32
Pali, Rajasthan:देसूरी-(पाली) देसूरी (पाली).पाली जिले के देसूरी-लापी सड़क मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जब दो बाइक सवार सड़क पर अचानक कुत्ते की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। राहगीरों ने तत्काल दोनों को देसूरी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर घायल के सिर से अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण स्थिति नाजुक बनी रही। घायल के दर्द से चिल्लाने पर अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए एक युवक को उदयपुर रेफर, जबकि दूसरे को पाली रेफर किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि देसूरी-लापी-घाणेराव-नारलाई मार्ग पर आवारा पशुओं के आतंक से आए दिन वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही देसूरी पुलिस अस्पताल पहुँची और मामले की जांच शुरू की।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Nov 05, 2025 08:02:17
0
comment0
Report
SPSanjay Prakash
Nov 05, 2025 08:01:48
Noida, Uttar Pradesh:राजगढ़ में केंद्रीय विद्यालय बाहर खोलने का विरोध, आवाज मंच ने की बैठक राजगढ़ (अलवर) खवास जी का बाग स्थित रघुनाथ जी मंदिर परिसर में राजगढ़ आवाज मंच की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राजगढ़ के लिए स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय को कस्बे से बाहर खोले जाने का विरोध जताया गया। मंच से जुड़े मुकेश जैमन ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति राजगढ़ के लिए मिली है, इसलिए इसे किसी अन्य स्थान पर खोलना उचित नहीं है। बैठक में मांग रखी गई कि विद्यालय को राजगढ़ क्षेत्र में ही संचालित किया जाए。 उन्होंने बताया कि आंदोलन की आगे की रणनीति तय करने के लिए जल्द ही अगली बैठक आयोजित की जाएगी。 बाइट: मुकेश जैमन
0
comment0
Report
SPSanjay Prakash
Nov 05, 2025 08:01:07
Noida, Uttar Pradesh:अलवर से बड़ी खबर डीएसओ विभाग की कार्रवाई: वाहनों में घरेलू गैस की अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़ अलवर। घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग और वाहनों में अवैध रिफिलिंग के खिलाफ डीएसओ विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बहाला बस स्टैंड स्थित ओमप्रकाश गैस रिफिलिंग सेंटर पर छापेमारी कर टीम ने घरेलू गैस सिलेंडरों से वाहनों में अवैध रिफिलिंग करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। कार्रवाई के दौरान मौके से 22 गैस सिलेंडर, एक मोटर, 2 रेगुलेटर और एक कांटा ज़ब्त किया गया। जब्त सिलेंडरों को मोहन गैस के सुपुर्द किया गया है। डीएसओ विनोद जुनेजा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य घरेलू गैस के व्यावसायिक दुरुपयोग को रोकना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अवैध गैस रिफिलिंग एक गंभीर खतरा है और इससे ब्लास्ट व आगजनी जैसी दुर्घटनाओं का भी खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में विभाग की यह कार्रवाई सुरक्षित व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में अहम मानी जा रही है।
0
comment0
Report
IAImran Ajij
Nov 05, 2025 08:00:54
Bagaha, Bihar:बगहा में रामनगर विधानसभा क्षेत्र के अर्जुन विक्रम शाह स्टेडियम में RJD नेता तेजस्वी यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिस फोन से आप रिकॉर्डिंग कर रहे हैं उसी में आपके नौकरी का संदेश आएगा इसलिए बस एक बार मौका दीजिए, मौका मिलेगा तो नया बिहार बनेगा और युवाओं को रोजगार मिलेंगे। वहीं तेजस्वी ने रामनगर से RJD उम्मीदवार सुबोध पासवान को जिताने की अपील करते हुए जनसभा में मौजूद लोगों से इजाजत लेकर विजय श्री का माला पहनाया। तेजस्वी के साथ RJD MLसी सौरभ कुमार और पूर्व मंत्री राम प्रसाद यादव समेत RJD नेता शेख इस्लाम गुड्डू भी मौजूद रहे। जनसभा को संबोधित करते हुए युवाओं को रिझाते हुए तेजस्वी ने अपने 17 महीने के कार्यकाल की याद दिलाकर लोगों से समर्थन माँगा, इस दौरान उन्होंने दो क्षेत्र के थारू आदिवासियों की समस्याओं का सरकार बनते ही निराकरण का भरोसा दिलाते हुए डिग्री कॉलेज बनवाने की बात कही। महागठबंधन की सरकार बनाने का मौका मिलते ही बगहा को राजस्व जिला बनाय जाएगा क्योंकि RJD सरकार में ही वर्ष बगहा वर्ष 1996 में पुलिस जिला बना था। इसके अलावा उन्होंने वाल्मीकि टाइगर रिजर्व जंगल किनारे समेत गंडक व मसान नदी तट से बालू ढुलाई पर होने वाले कार्रवाई पर लगाम लगाने का भरोसा दिलाया, कटाव से निजात दिलाने के लिए बांध व डैम बनाने का भी भरोसा दिलाया गया। बतादें की गन्ना उद्योग को बढ़ावा के लिए चंपारण में गन्ना अनुसन्धान केंद्र खोलने की बात करते हुए गन्ना मूल्य दर बढ़ोतरी का किसानों को भरोसा दिलाया।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top