Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
अलवर में डीएसओ की छापेमारी: घरेलू गैस की अवैध रिफिलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
SPSanjay Prakash
Nov 05, 2025 08:01:07
Noida, Uttar Pradesh
अलवर से बड़ी खबर डीएसओ विभाग की कार्रवाई: वाहनों में घरेलू गैस की अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़ अलवर। घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग और वाहनों में अवैध रिफिलिंग के खिलाफ डीएसओ विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बहाला बस स्टैंड स्थित ओमप्रकाश गैस रिफिलिंग सेंटर पर छापेमारी कर टीम ने घरेलू गैस सिलेंडरों से वाहनों में अवैध रिफिलिंग करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। कार्रवाई के दौरान मौके से 22 गैस सिलेंडर, एक मोटर, 2 रेगुलेटर और एक कांटा ज़ब्त किया गया। जब्त सिलेंडरों को मोहन गैस के सुपुर्द किया गया है। डीएसओ विनोद जुनेजा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य घरेलू गैस के व्यावसायिक दुरुपयोग को रोकना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अवैध गैस रिफिलिंग एक गंभीर खतरा है और इससे ब्लास्ट व आगजनी जैसी दुर्घटनाओं का भी खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में विभाग की यह कार्रवाई सुरक्षित व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में अहम मानी जा रही है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MGMohd Gufran
Nov 05, 2025 10:28:57
Prayagraj, Uttar Pradesh:देव दीपावली पर दस लाख मिट्टी के दियों से जगमगाएगा त्रिवेणी संगम, किला घाट से संगम नोज और रामघाट से शास्त्री ब्रिज तक बिछाए जा रहे मिट्टी के दिए, आतिशबाजी के साथ भव्य संगम आरती भी की जाएगी。 देव दीपावली का पर्व संगम तट पर ख़ास होने जा रहा है। त्रिवेणी का पावन तट आज दस लाख मिट्टी के दियों से जगमगाएगा। संगम तट पर इसके लिए खास तैयारियां की जा रहीं हैं, सैंड आर्ट के जरिए त्रिमूर्ति यानि अक्षयवट की छांव में ब्रह्मा विष्णु महेश की तस्वीर उकेरी गई है। इसके साथ ही खास रंगोली भी बनाई जा रही है। किला घाट से संगम नोज और रामघाट शास्त्री ब्रिज तड़क मिट्टी के दिए गंगा यमुना के तट से पचास मीटर तक लगाए जा रहें हैं। भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी, लेजर शो के जरिए संगम की महिमा को भी प्रदर्शित किया जाएगा। त्रिवेणी के तट पर भव्य संगम आरती भी की जाएगी। आरती के लिए ख़ास मंच भी तैयार किया गया है। जिला प्रशासन देव दीपावली के पर्व को ख़ास बनाने के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। स्कूली बच्चे भी देव दीपावली पर्व का नजारा देखने के लिए बुलाए गए हैं।
0
comment0
Report
VKVIKRANT KUMAR
Nov 05, 2025 10:27:18
Patna, Bihar:पटना कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार की सुबह पटना में बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, जहानाबाद जिले के काको से गंगा स्नान के लिए पटना आ रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ऑटो को परसा रोड के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सड़क किनारे बने गड्ढे में पलट गई। हादसे में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पटना के पीएमसीएच भेजा गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। मृतकों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही परसा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वही इस मामले को बायपास ट्रैफिक थाना को सौंप दिया गया है। ट्रैफिक थाना के एएसआई भूषण शर्मा ने बताया कि ऑटो में करीब एक दर्जन से अधिक लोग सवार थे और ट्रक चालक हादसे के बाद फरार हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
0
comment0
Report
RSRandhir Singh
Nov 05, 2025 10:27:03
Ghatshila, Jharkhand:घाटशिला में दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद खाली हुई विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के लिए गालूडीह के महुलिया आंचलिक मैदान में विशाल जनसभा आयोजित हुई। सभा में हजारों लोग शामिल हुए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि तीर धनुष पूर्वजों की पहचान है, इसमें शहीदों और झारखंड की संस्कृति बसती है। 11 नवंबर को घर से निकलें और तीर धनुष पर बटन दबाकर रामदास दा को सच्ची श्रद्धांजलि दें। उन्होंने कहा कि घाटशिला स्वर्गीय रामदास सोरेन के सपनों की भूमि है जिसे अब सोमेश साकार करेंगे। कल्पना ने महिलाओं से भावनात्मक अपील करते हुए कहा, एक ऐसी महिला जिनका संसार उजड़ गया, उनके आंसू पोंछने का काम आप वोट देकर करें। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने महिलाओं को मईया योजना से सशक्त किया, बिजली बिल माफ कर राहत दी और शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की संख्या बढ़ाई। उन्होंने घोषणा की कि घाटशिला में ट्राइबल यूनिवर्सिटी, डिग्री कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज खुलेगा, जिससे यह इलाका शिक्षा का हब बनेगा। उन्होंने कहा कि रामदास दा जल, जंगल, जमीन के हिमायती थे। अब उनके अधूरे सपनों को सोमेश पूरा करेंगे। सभा में झामुमो के साथ कांग्रेस, राजद और सीपीआई के नेता मौजूद रहे। मंच से मंत्री सुदीप्तो सोनू, सांसद विजय हांसदा, विधायक महुआ माझी, सविता महतो, लक्ष्मण टुडू सहित कई नेताओं ने भी संबोधित किया। सभा के दौरान स्व रामदास सोरेन की पत्नी सूरजमनी सोरेन बोलते-बोलते भावुक हो गईं। उन्होंने कहा, पति को खोने का दर्द है, अब बेटे सोमेश आपके हवाले है। इस दौरान कल्पना सोरेन मंच से उठकर उन्हें संभाला
0
comment0
Report
RKRaj Kishore
Nov 05, 2025 10:26:40
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय में विधानसभा चुनाव को लेकर लखीसराय जिले में मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के दो विधानसभा क्षेत्र लखीसराय और सूर्यगढ़ा में कल मतदान होना है। इसके लिए कुल 904 मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मियों और सुरक्षा बलों को रवाना कर दिया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम मिथिलेश मिश्र ने बताया कि जिले में 56 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा, जबकि बाकी केंद्रों पर सामान्य समयानुसार मतदान संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। जिले में करीब साढ़े सात लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए वेब कास्टिंग की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही जिला मुख्यालय में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जहां से पूरे मतदान की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्भीक होकर मतदान केंद्रों पर पहुंचें और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। बताते चलें कि लखीसराय विधानसभा से बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा चुनावी मैदान में हैं。
0
comment0
Report
DPDharmendra Pathak
Nov 05, 2025 10:26:00
0
comment0
Report
PKPankaj Kumar
Nov 05, 2025 10:25:43
Motihari, Bihar:मोतिहारी में zee बिहार के खबर का जबर्दस्त असर हुआ है। खबर चलने के बाद भूतबंगला वाले बूथ का साफसफाई शुरू हो गया है। बता दे रक्सौल में भूतबंगला नुमा खंडहर में तीन बूथ बनाए जाने की ख़बर को zee मीडिया ने आज प्रमुखता से दिखया था। खबर चलने के बाद चुनाव आयोग हरकत में आया है जिसके बाद रक्सौल विधानसभा के निर्वाचन पदाधिकारी मनीष कुमार ने नगर परिषद रक्सौल को अबिलम्ब साफ सफाई के निर्देश दिया है। नगर परिषद के सिटी मैनेजर, स्वक्षता पदाधिकारी एवं बूथ प्रभारी मौके पर खड़ा होकर साफ सफाई कराने में युद्ध स्तर पर जुट गए है। बता दे की रक्सौल विधानसभा में बूथ संख्या 36 , 36 एवं 38 को भूत बंगला जैसे खंडहर में तीन बूथ बना दिया है। बूथ के चारो तरफ झाड़ियों का अंबार था। साफ सफाई के बाद झाड़ी तो हटाया जा सकता है लेकिन खंडहर भवन का चुनाव आयोग के पास क्या विकल्प है यह देखने वाली बात होगी.
0
comment0
Report
YSYeswent Sinha
Nov 05, 2025 10:25:30
Nawada, Bihar:अखिलेश यादव ने नवादा में नीतीश कुमार पर साधा निशाना बोले, भाजपा ने सीएम को किनारे कर दिया है उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिहार के नवादा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा पर तीखा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने नीतीश कुमार को किनारे कर दिया है, और वे अब मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि नीतीश कुमार को नवादा की सभा में नहीं देखा गया था। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो से भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अनुपस्थित रहे, जिससे यह स्पष्ट होता है कि भाजपा उन्हें महत्व नहीं दे रही है। आईटीआई मैदान में आयोजित इस सभा में महागठबंधन के नवादा विधानसभा प्रत्याशी कौशल यादव, गोविंदपुर प्रत्याशी पूर्णिमा यादव, वारसलीगंज प्रत्याशी अनीता कुमारी, रजौली प्रत्याशी पिंकी भारती और मुस्लिम समुदाय के नेता पूर्व एमएलसी सलमान राजी मुन्ना ने अखिलेश यादव का स्वागत किया। सभी प्रत्याशियों ने अपने भाषणों में भाजपा के '400 पार' के नारे को रोकने में अखिलेश यादव की भूमिका की सराहना की। मंच पर आते ही अखिलेश यादव ने लोगों से तेजस्वी यादव के हाथों को मजबूत करने और महागठबंधन के सभी प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधते हुए पूछा कि वे किस मुंह से बिहार में जनसभाएं कर रहे हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में रोजगार और किसानों को खाद जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। अखिलेश यादव ने एनडीए पर भी हमला बोलते हुए दोहराया कि नीतीश कुमार की अनुपस्थिति दर्शाती है कि भाजपा ने उन्हें दरकिनार कर दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अब दूसरों को माला पहनाते हुए दिख रहे हैं। आईटीआई मैदान में भारी भीड़ देखी गई, और अखिलेश यादव ने मतदाताओं से अपील की। उन्होंने जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह पर भी हमला किया।
0
comment0
Report
SMSURYA MOHANTY
Nov 05, 2025 10:24:42
Khordha, Odisha:ସପୁରୀ, ନଡ଼ିଆ ଓ ବାଲିରେ ତିଆରି ବିଶ୍ଵର ସବୁ ବଡ଼ ବାଲୁକା ଶିଳ୍ପ କଟକ:- ଡିଅନ ଗ୍ରୁପ୍ ଏବଂ ପଦ୍ମଶ୍ରୀ ସୁଦର୍ଶନ ପଟ୍ଟନାୟକ ମିଳିତ ସହଯୋଗ ରେ ଐତିହାସିକ କଟକ ବାଲିଯାତ୍ରା 2025 ପାଇଁ ତିଆରି ହୋଇଛି ବିଶ୍ଵର ସବୁଠାରୁ ବଡ଼ ପାରମ୍ପରିକ ନୌକା ଆକୃତିର ଓ ବାଲୁକା ଶିଳ୍ପ। ସୁପରି ଓ ବାଲି ରୁ ପ୍ରସ୍ତୁତ ଏହି ବାଲୁକା କଳାକୃତି ତଳ ବାଲିଯାତ୍ରା ପଡ଼ିଆ ବୋଟ୍ ଗେଟ୍ ନିକଟରେ କରାଯାଇଛି। କଳା ଐତୀହ ଓ ପରମ୍ପରା ଅଦ୍భୁତ ସମ୍ମାନୀୟ ଏହି ବାଲୁକା କଳାକୃତି ଚଳିତବର୍ଷ ର ବାଲିଯାତ୍ରାକୁ ଅଧିକ ସ୍ମରଣୀୟ କରୁଛି। 240 ଟନ ବାଲି ବ୍ୟବହାର କରାଯାଇଥିବା ଏହି ବିଶାଳ ଵାଲୁକା କଲାଟି 50 ଫୁଟ ଲମ୍ବ ଓ 30 ଫୁଟ ଓସାରର।ଯେଉଁଥିରେ 12,000 ସପୁରୀ, 320 ନଡ଼ିଆ, 1100 ମାଟି ଦୀପର ବ୍ୟବହୃତ ହୋଇଛି।ମାତ୍ର 6 ଘଣ୍ଟା ମଧ୍ୟରେ ସଂପୂର୍ଣ୍ଣ ହୋଇଥିବା ଏହି କଳାକୃତିଟି ଆଜି ଏକ ନୂତନ ବିଶ୍ଵ ରେକର୍ଡ ସୃଷ୍ଟି କରିଛି। ଯାହା ଓଡ଼ିଶାର ସମୃଦ୍ଧ ନୌବାଣିଜ୍ୟ ଐତିହ ୱାହନ କରୁଛି। ଏହା 8 ଦିନ ଧରି ଲକ୍ଷ୍ୟ ଲକ୍ଷ୍ୟ ଦର୍ଶକଙ୍କୁ ଆକୃଷ୍ଟ କରିବା। Byte- ପଦ୍ମଶ୍ରୀ ସୁଦର୍ଶନ ପଟ୍ଟନାୟକ, ବାଲୁକା ଶିଳ୍ପୀ Byte1- ସୁଷମା ନାର୍ଭେକର। ମୁଖ୍ୟ ସମ୍ପାଦିକା, ୱର୍لଡ ରେକର୍ଡ ବୁକ୍ ऑଫ ଇଣ୍ଡିଆ
0
comment0
Report

AMAsheesh Maheshwari
Nov 05, 2025 10:24:26
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Nov 05, 2025 10:23:19
Noida, Uttar Pradesh:0511ZUP_LKO_NANAK_CM लखनऊ में गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। ऐशबाग स्थित डीबी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने माथा टेका। सभी को गुरु नानक जी महाराज के 556वें प्रकाश पर्व की बधाई दी। योगी आदित्यनाथ ने कहा- 'ऐसा कौन से कारण है कि पंजाब और तराई के क्षेत्र में हमारे सिख बंधु धर्मांतरण कर रहे हैं। हमने बचपन में यह तो सुना था कि पंजाब में हर परिवार का सबसे बड़ा पुत्र सिख पंथ के लिए समर्पित होकर काम करता था। वही सीख बनता था। मैंने सिखों के धर्मांतरण की बात को सुना नहीं था, लेकिन आज उनके धर्मांतरण को देख रहा हूं मुझे दर्द होता है। हमें शक्ति से इस प्रकार की दुष्प्रवृत्ति को रोकना होगा।' धर्मांतरण वाले क्षेत्र में जाकर खामियों को दूर करें योगी आदित्यनाथ ने कहा- 'लखनऊ के जितने भी सिख बंधु हैं मैं उनसे कहूंगा कि वह लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, रामपुर, शाहजहांपुर और उधम सिंह नगर में जाएं। वहां जाकर देखें। अगर कहीं कोई खामी है तो उसे दूर करें। सबको जोड़ें। सिख गुरुओं के आदेश को एकजुट होकर हमें अगर प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना है, तो गुरु परंपरा के अनुसार अपने संस्था और संगठन को उतना ही मजबूत बनाना होगा। विदेशी आक्रांता हमारे यहां तभी सेंध लगाता है, जब हम में कोई खामी होती है। कहीं कोई खामी है, तो उसे दूर करें। उन लोगों को साथ लाएं।'
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Nov 05, 2025 10:23:08
Bhilwara, Rajasthan:भीलवाड़ा। कुवाड़ा खान क्षेत्र में आबकारी विभाग की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई। इसके तहत 2600 लीटर वॉश नष्ट किया और 56 लीटर हथकढ़ शराब जब्त की। दरअसल आबकारी अधिकारी गौरव मणि जौहरी के निर्देशन में दल (प्रहराधिकारी) धोलाराम और मुकेश वैष्णव के नेतृत्व में टीम ने सुबह सवेरे कुवाड़ा खान क्षेत्र में दबिशमारी। आबकारी दल को देखकर एक बार तो शराब बनाने वाले भाग गए। इस दौरान हथकढ़ शराब से भरे जरीकेन को लेकर भागने लगे। एक्साइज टीम पीछा करने लगी तो उसे छोड़ भागे। फिर राहुल नाम का व्यक्ति आया और टीम के ऊपर पत्थरबाजी करने लगा। यहां तक कि बोतले फेंकने लगा। टीम ने मोर्चा संभाला तो फिर राहुल दुम दबाकर फरार हो गया। पुलिस खैरउसे पकड़ नहीं पाई। बताया जा रहा है जिस जगह शराब बनाते थे वहीं ये लोग शौच के लिए जाते थे। उसी पानी को शराब बनाने में काम लेते थे। आबकारी अधिकारी गौरव मणि जौहरी ने बताया कि आबकारी विभाग की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस अभियान का उद्देश्य अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाना है। जिले में इस तरह की गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम जारी रहेंगे, ताकि आमजन की सुरक्षा और स्वास्थ्य को नुकसान न पहुंचे। विभाग आने वाले दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में भी विशेष अभियान चलाने की तैयारी में है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top