Back
रमजान से पहले बिहार में खुले मांस विक्रय पर लाइसेंसधारी विक्रेताओं तक सीमित नियम
PJPrashant Jha2
Feb 18, 2026 10:02:57
Patna, Bihar
रमजान से तीन दिन पहले बिहार सरकार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने खुलेआम मांस बेचने पर राज्यव्यापी प्रतिबंध लगा दिया और आदेश दिया कि केवल लाइसेंस धारी विक्रेता ही सख्त नियमों के तहत मांस बेच पायेंगे. सरकार के इस आदेश को लोग यूपी के योगी मॉडल के तर्ज पर बिहार में रमजान से पहले कारवाई मानते हैं. दरअसल, 16 फरवरी को इस फैसले की घोषणा करते हुए डिप्टी सीएम ने साफ़ किया कि सड़क किनारे या खुले स्थानों पर मांस बेचना अब प्रतिबंधित होगा. उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. सरकार के आदेश के बाद पटना के सड़कों पर खुले में मांस बेचने वालों की रियलिटी चेक किया गया. रियलिटी चेक में यह साफ़ हो गया कि मांस बेचने वालों पर सरकार के आदेश का कोई असर नहीं है. आज भी पटना की सड़कों के किनारे काफी तादाद में मांस बेचने वालों की दुकाने लगी थी और विक्रेता खुलेआम सरकार के निर्देश की धज्जियाँ उड़ाते हुए मांस बेच रहे थे. मांस बेचने वालों के पक्ष में AIMIM के विधायक उतारे और उन्होंने कहा कि सरकार धर्म विशेष के लोगों की रोजी रोटी पर रोक की कोशिश करेगी तो वे उसका विरोध करेंगे. यह पटना का बोरिंग रोड का बाज़ार है. आप इस मांस बाज़ार को देखिये. सरकार के आदेश आये तीन दिन हो गया पर इन मांस विक्रेताओं पर सरकार के आदेश का कोई असर नहीं है. Deputy CM ने विधान परिषद में 16 फरवरी को स्पष्ट कहा था कि अब केवल लाइसेंस प्राप्त व्यापारी ही नियमों के अनुसार मांस का कारोबार कर सकते हैं. राज्य में कहीं भी खुलेआम मांस बेचने पर प्रतिबंधित लगा दिया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि सभी DM और नगर निकायों को इस संबंध में कड़े निर्देश जारी कर दिए गए हैं. दरअसल, मांस का व्यवसाय पटना सहित बिहार में अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय के कसाई समुदाय के द्वारा किया जाता है. सरकार के आदेश के बाद इस समुदाय की चिंता बढ़ गया है. कई छोटे व्यापारी, जो अपनी आजीविका के लिए मांस बेचने पर निर्भर हैं, गंभीर आर्थिक कठिनाई से डरे हुए हैं. हालांकि, AIMIM के विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा कि सरकार की मंशा अगर मुस्लिमों की रोजी रोटी छिनने की है तो हम इसका विरोध करेंगे. जैसे-जैसे रमज़ान नज़दीक आ रहा है, सरकार की असली परीक्षा भी होगी कि अधिकारी ज़मीनी स्तर पर नियमों को कैसे लागू करते हैं और व्यवसाय से जुड़े मुस्लिमों की चिंताओं का पर्याप्त रूप से समाधान कर पाते हैं या नहीं.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NCNITIN CHAWRE
FollowFeb 18, 2026 11:47:520
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 18, 2026 11:47:290
Report
AMALI MUKTA
FollowFeb 18, 2026 11:47:160
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 18, 2026 11:47:010
Report
HHHarvinder Harvinder
FollowFeb 18, 2026 11:46:400
Report
PVPankaj Verma
FollowFeb 18, 2026 11:46:250
Report
MSManish Singh
FollowFeb 18, 2026 11:46:040
Report
0
Report
KMKuldeep Malwar
FollowFeb 18, 2026 11:39:160
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowFeb 18, 2026 11:38:570
Report
GLGautam Lenin
FollowFeb 18, 2026 11:38:460
Report
KJKamran Jalili
FollowFeb 18, 2026 11:38:260
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 18, 2026 11:38:020
Report
AMATUL MISHRA
FollowFeb 18, 2026 11:37:410
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 18, 2026 11:36:140
Report