Back
झारखंड विधानसभा बजट सत्र 2026 आज से शुरू, नेवा के जरिये डिजिटल पारदर्शिता
KJKamran Jalili
Feb 18, 2026 11:38:26
Ranchi, Jharkhand
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज से आगाज
विधानसभा अध्यक्ष ने किया सदन को संबोधित
माननीय सदस्यगण, षष्ठम् झारखण्ड विधान सभा के पंचम (बजट ) सत्र में आप सभी का हार्दिक अभिनंदन एवं जोहार । आप सभी जनप्रतिनिधियो का इस महत्वपूर्ण सत्र में स्वागत करते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है।
यह बजट सत्र वर्ष 2026 का अत्यंत महत्वपूर्ण सत्र है। यह षष्ठम् झारखण्ड विधान सभा का पंचम सत्र है, जो दिनांक 18 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 19 मार्च 2026 तक चलेगा। इस सत्र में कुल 17 कार्य दिवस निर्धारित हैं। इन 17 कार्य दिवसों मे बजट सहित राज्य की नीतियों, योजनाओं,वित्तीय प्राथमिकताओ तथा जनहित के विविध विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा।
माननीय सदस्यगण, बजट सत्र केवल आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत करने का अवसर नहीं होता, बल्कि यह राज्य की विकास यात्रा का मार्गदर्शक दस्तावेज भी होता है। इस सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2025-2026 का तृतीय अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके माध्यम से चल रही योजनाओ एवं आवश्यक व्ययों की पूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, दिनांक 24 फरवरी 2026 को वित्तीय वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजटपटल पर रखा जाएगा। यह वार्षिक बजट राज्य की भावी दिशा, विकास की प्राथमिकताओ तथा संसाधनो के न्यायसंगत वितरण का आधार बनेगा।
आप सभी माननीय सदस्यों को अनुदान मांगो पर चर्चा, कटौती प्रस्तावों के माध्यम से समीक्षा तथा नीतिगत सुझाव प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त होगा। मैं अपेक्षा करता हूँ कि बहस तथ्यपरक, तर्कसंगत एवं जनोन्मुखी होगी। लोकतंत्र की शक्ति सार्थक संवाद में निहित है; अतः आलोचना हो, विमर्श हो, विचारों का आदान-प्रदान हो किन्तु सदन की कार्यवाही गरिमा एवं अनुशासन के साथ संचालित हो।
माननीय सदस्यगण, मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता झारखण्ड विधान सभा तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। National e-Vidhan Application (नेवा) प्रोजक्ट के तहत् आंशिक क्रियान्वयन इस बजट सत्र से प्रारंभ किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत 11 फरवरी, 2026 को माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के कर कमलों द्वारा (नेवा) सेवा केन्द्र का उद्घाटन किया गया है। यह पहल हमारी विधान प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ एवं दक्ष बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है。
इस सत्र से शून्यकाल की सूचनाएँ नेवा एप्लिकेशन के माध्यम से ऑनलाइन प्राप्त की जाएँगी। अब माननीय सदस्यों को शून्यकाल सूचना देने के भौतिक रूप से प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे समय की बचत होगी, प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित होगी तथा अभिलेखों का डिजिटल संधारण संभव होगा। भविष्य में प्रश्नोत्तर, कार्यसूची, विधेयकों एवं अन्य संसदीय दस्तावेजों का भी अधिकाधिक डिजिटलीकरण किया जाएगा। यह पहल "पेपरलेस विधानसभा" की दिशा में एक ठोस प्रयास है और पर्यावरण संरक्षण की भावना से भी जुड़ी हुई है।
हम सभी इस सदन में जनता के विश्वास और आशाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता की निगाहे इस सदन की कार्यवाही पर रहती हैं। हमारे प्रत्येक शब्द, प्रत्येक आचरण और प्रत्येक निर्णय में राज्यहित सर्वोपरि होना चाहिए। मतभेद लोकतंत्र की आत्मा हैं, परंतु मनभेद लोकतंत्र को दुर्बल करते हैं। अतः हम सब मिलकर इस सत्र को स्वस्थ, सकारात्मक और परिणामोन्मुख बनाएँ।
माननीय सदस्यगण, स्थापित संसदीय परंपरा के अनुसार इस सत्र में माननीय राज्यपाल महोदय सदन को संबोधित करेंगे। माननीय राज्यपाल महोदय से निम्नांकित आशय का संदेश मुझे प्राप्त हुआ है। यद्यपि यह संदेश पूर्व में ही आपको प्रेषित किया जा चुका है, तथापि मैं इसे यथावत् पढ़कर सुनाना चाहता
"भारत के संविधान के अनुच्छेद 176 के खण्ड (1) के द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मैं, श्री संतोष कुमार गांगवार, झारखण्ड का राज्यपाल, एतद् द्वार
ा झारखण्ड विधानसभा को दिनांक 18 फरवरी, 2026 को 11:30 पूर्वाहन में संबोधित करना चाहता हूँ और इस हेतु झारखण्ड विधान सभा सदन, राँची
ह०/- (संतोष कुमार गंगवार) राज्यपाल, झारखण्ड
सभी सदस्यों की उपस्थिति चाहता हूँ।"
राँची दिनांक-12 जनवरी, 2026
इसी आशा और विश्वास के साथ कि यह बजट सत्र राज्यहित, जनकल्याण एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की भावना के अनुरूप सफलतापूर्वक संपन्न होगा, मैं आप सभी को शुभकामनाएँ देता हूँ।
राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया सदन को संबोधित
सत्र के लिए सभापतियों का मनोनयन, स्टीफन मरांडी, निरल पूर्ति, रामचंद्र सिंह सीपी सिंह और नीरा यादव बनाई गई सभापति
सत्र के लिए कार्यमंत्रण समिति का भी हुआ गठन
सदन की कार्यवाही के बाद होगी कार्यमंत्रण समिति की बैठक
संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सदन में एटीआर पेश किया
शोक प्रकाश के दौरान पिछले सत्र से लेकर अब तक नेता अभिनेता प्रबुद्धजन और महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधन को लेकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
सदन की कार्यवाही कल 19 फरवरी दिन के 11 बजे तक के लिए स्थगित
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRanajoy Singha
FollowFeb 18, 2026 13:06:480
Report
SKSandeep Kumar
FollowFeb 18, 2026 13:06:080
Report
VKVishal Kumar
FollowFeb 18, 2026 13:05:560
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowFeb 18, 2026 13:04:150
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowFeb 18, 2026 13:03:530
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 18, 2026 13:03:35Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की शुरुआतत हो गई है और पेपर के पहले ही दिन कई जगहों से मुन्नाभाई पकड़े गए हैं नकल विहिन परीक्षा के लिए सरकार की तरफ से सख्त इंतजाम किए गए हैं....
0
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 18, 2026 13:02:510
Report
0
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 18, 2026 13:02:230
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowFeb 18, 2026 13:02:090
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 18, 2026 13:01:560
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 18, 2026 13:01:410
Report
JPJitendra Panwar
FollowFeb 18, 2026 13:01:130
Report
VVvirendra vasinde
FollowFeb 18, 2026 13:01:000
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 18, 2026 13:00:330
Report