Back
सीमांचल में घुसपैठियों के खिलाफ अमित शाह की कड़ी कार्रवाई की घोषणा
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Feb 26, 2026 11:34:33
Patna, Bihar
सीमांचल में गरजे अमित शाह चुन-चुनकर घुसपैठियों को किया जाएगा बाहर बिहार में इसको लेकर राजनीति हुई शुरू
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सीमांचल दौरे पर है उस उन्होंने अपने भाषण के दौरान कहा की सीमांचल के इलाके में घुसपैठियों को चिह्नित किया जाएगा और फिर उन्हें देश से बाहर भेजने को लेकर जल्द ही अभियान चलाया जाएगा आप उसको लेकर राजनीति शुरू हो गई है
RJD के एमएलसी कारी सुहैब ने गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और कहा की इनको शर्म आनी चाहिए, क्या बोलते हैं। इन्हीं के इलेक्शन कमीशन ने एफ़आईआर किया है। एफ़आईआर करके उसमें उन्होंने एक भी बांग्लादेशी या किसी घुसपैठिए का नाम नहीं दिया, एक भी। बताएं केंद्र सरकार, इन्हीं की सरकार के, इन्हीं के गठबंधन के एलेक्शन कमीशन है अभी, भाजपा का गठबंधन जिससे चल रहा है। उसने एक भी एफ़आईआर में बांग्लादेशी या कोई घुसपैठिए का ज़िक्र नहीं किया कि मिला है। और ये इलेक्शन से पहले भी बोलते थे, ये जनता को गुमराह कर रहे हैं, इनको माफ़ी माँगनी चाहिए। किस हैसियत से ये बात बोलता है। आपकी सरकार है केंद्र में, राज्य में और आप इस तरह की भाषा बोल रहे हो। कितने 12 साल तक़रीबन 11-12 साल केंद्र में हो गए, 20-22 साल 21 साल आपको राज्य में हो गए और अगर एक भी घुसपैठिया है तो उसका ज़िम्मेदार कौन है? केंद्र सरकार है। सारी एजेंसियाँ आपकी हैं। आपको इस्तीफ़ा देना चाहिए, आप गृह मंत्री रहने के लायक़ नहीं हैं। और एफ़आईआर में जब एक भी व्यक्ति का नाम नहीं आया है, तो किस आधार पे इस बात को कह रहे हो? बिहार की जनता को पूरी तरह से, देश की जनता को मूर्ख बना रहे हैं, बेवक़ूफ़ बना रहे हैं ये लोग। आप बिहार की जनता को नहीं पहचानते हैं। आप काम नहीं कर रहे हो।
बाइट--- कारी सुहैब MLC RJD
बिहार सरकार जे मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा की माननीय गृहमंत्री जी ने सही कहा है। घुसपैठियों को इजाज़त नहीं है घुसने का और हमारी संपत्ति पर हक जमाने का, हमारे किसानों की हकमारी करने का, हमारे मजदूरों की हकमारी करने का, हमारा जो भोजन हमारे प्रदेश के लिए है, उसको खाने का। सही कहा है और वह कार्रवाई होगी, सख्ती के साथ कार्रवाई होगी। जो कोई भी नाजायज ढंग से हमारे प्रदेश में घुसने की कोशिश करेंगे, हमारे देश में, उनके खिलाफ सरकार कार्रवाई करेगी, सख्त कार्रवाई करेगी।
बाइट ----रामकृपाल यादव मंत्री बिहार सरकार
जेडयू के विधायक मंजीत सिंह ने कहा की अमित शाह जी को धन्यवाद और देश राज्य की सुरक्षा की जिम्मेवारी सरकार की है अमित शाह जी ने ये कहा कि घुसपैठियों को चुन-चुन के मारेंगे तो निश्चित रूप से घुसपैठियों को इस राज्य से और देश से बाहर किया जाना चाहिए
बाइट-----मंजीत सिंह जेडयू विधायक
बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने कहा की माननीय गृह मंत्री जी ने सही कहा है, कोई भी बाहर से आए हुए लोग जो बिना वीज़ा के आते हैं, बिना पहचान के आते हैं तो घुसपैठिए कहलाते हैं और ऐसे लोग तो हमारे आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा हैं। तो ऐसे लोगों को जितना जल्दी हम लोग यहाँ से पहचान कर बाहर भेजेंगे
बाइट---- संतोष सुमन मंत्री बिहार सरकार
जेडयू के MLC खालिद अनवर ने कहा की बिहार में कोई घुसपैठिया नहीं है और बिहार में जो बिहारी हैं, वे सभी चाहते हैं कि बाहर का कोई बिहारी में न रहे। और इस तरह का यह समझना कि कोई बिहारी सपोर्ट कर सकता है घुसपैठिया का, यह नामुमकिन है। तो हम लोग यह समझते हैं कि चाहे अररिया हो, किशनगंज हो, कटिहार हो, पूर्णिया हो, सब जगह बिहार के लोग हैं। यहाँ कोई घुसपैठिया नहीं है। और अगर घुसपैठिया होगा, तो उसको निकाला जाएगा। इसमें कहाँ किसी को कोई चिंता है?
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DGDeepak Goyal
FollowFeb 26, 2026 13:04:290
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowFeb 26, 2026 13:04:220
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowFeb 26, 2026 13:03:590
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 26, 2026 13:03:310
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 26, 2026 13:03:200
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowFeb 26, 2026 13:03:060
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowFeb 26, 2026 13:02:230
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowFeb 26, 2026 13:02:090
Report
RRRikeshwar Rana
FollowFeb 26, 2026 13:00:270
Report
MVManish Vani
FollowFeb 26, 2026 13:00:150
Report
0
Report
0
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 26, 2026 12:57:270
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 26, 2026 12:57:160
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 26, 2026 12:57:040
Report