Back
जमुई में राजद ने तेजस्वी यादव के जन्मदिन का उत्सव मनाया
ANAbhishek Nirla
Nov 09, 2025 14:09:57
Jamui, Bihar
जमुई:राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रधान कार्यालय जमुई में शनिवार को बिहार के पूर्व मंत्री एवं जमुई विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के उम्मीदवार विजय प्रकाश ने बिहार के भाभी मुख्यमंत्री एवं राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव का 37वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया।
इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की भारी भीड़ मौजूद रही। सभी ने मिलकर तेजस्वी यादव का जन्मदिन का केक काटा और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएँ दीं। पूरे कार्यालय का माहौल "तेजस्वी यादव अमर रहें" और "राजद जिंदाबाद" के नारों से गूंज उठा।
जन्मदिन समारोह के दौरान पूर्व मंत्री विजय प्रकाश ने कहा,
“जब तक विजय प्रकाश जमुई में खड़ा है, तब तक कोई भी व्यक्ति हिंदू-मुस्लिम नहीं कर सकता। यहां कोई धार्मिक उन्माद नहीं फैला सकता। जहां भी धार्मिक नफरत फैलाने की कोशिश होगी, वहां विजय प्रकाश खड़ा मिलेगा।”
उन्होंने आगे कहा कि राजद पार्टी सामाजिक सौहार्द, एकता और विकास की राजनीति में विश्वास रखती है। उन्होंने तेजस्वी यादव के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि बिहार की जनता उनके साथ है और आने वाले समय में बिहार में फिर से रोजगार, शिक्षा और शांति का माहौल स्थापित होगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता, युवराजड के सदस्य, महिला प्रकोष्ठ की नेता, तथा पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे। सभी ने तेजस्वी यादव के दीर्घायु होने की कामना की और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए संकल्प लिया।
बाइट.... विजय प्रकाश पूर्व मंत्री बिहार सरकार
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ATAnuj Tomar
FollowNov 09, 2025 17:02:570
Report
MTMadesh Tiwari
FollowNov 09, 2025 17:02:500
Report
NMNitesh Mishra
FollowNov 09, 2025 17:02:360
Report
SSSwapnil Sonal
FollowNov 09, 2025 17:02:090
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowNov 09, 2025 17:01:520
Report
SRSANJAY RANJAN
FollowNov 09, 2025 17:01:320
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowNov 09, 2025 17:00:490
Report
MKManitosh Kumar
FollowNov 09, 2025 17:00:140
Report
0
Report
SSSAURABH SAURABH
FollowNov 09, 2025 16:47:500
Report
NSNivedita Shukla
FollowNov 09, 2025 16:47:360
Report
VKVijay1 Kumar
FollowNov 09, 2025 16:47:250
Report
DKDeepesh Kumar
FollowNov 09, 2025 16:47:100
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowNov 09, 2025 16:47:010
Report
DGDeepak Goyal
FollowNov 09, 2025 16:46:360
Report