Back
Sugouli Toll Plaza Toll Booth Officials Accused of Overloading Extortion, FIR Filed
PKPankaj Kumar
Feb 04, 2026 16:17:30
Motihari, Bihar
सुगौली टोल प्लाजा के दो नामजद कर्मी सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज, ओभरलोड के नामपर कर रहे थे वसूली, टोल कर्मी के मालिक की भूमिका की भी जाँच होगी
भारत नेपाल के बीच मुख्य ट्रेड रूट एशियन हाइवे 42 पर सुगौली फुलवरिया के पास स्थित टोल प्लाजा के द्वारा ओभर लोड के नाम पर अवैध वसूली एवं रंगदारी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में एसपी के निर्देश पर टोल टैक्स के दो कर्मी सहित अन्य लोगो पर सुगौली थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। भारत नेपाल के बीच आयात निर्यात को बाधित करने में पुलिस टोल प्लाजा के मालिक की भूमिका की जाँच करने में जुटी है।
mo tiha ri एसपी को मेल के माध्यम से RJ21GF / 3157 के मालिक ने शिकायत दर्ज कराया की मेरा मालवाहक ट्रक राजस्थान से माल लोड कर Nepal जा रहा था। इसी दौरान फुलवरिया टॉल प्लाजा पर टॉल कर्मियों ने ओभर लोड के नाम पर मेरे ट्रक पर लोड बिल को जप्त कर लिया है। अवैध वसूली एवं रंगदारी की मांग की जा रही है।जबकी मेरे ट्रक पर लोड समान परिवहन विभाग के नियमानुसार है।
ऐसे में भारत नेपाल के बीच व्यपार में प्रभावित होगा। एसपी के हस्तक्षेप के बाद डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुँच ट्रक के बिल को वापस कर दिया । पूरे घटना को एसपी ने प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी प्रियंका को जाँच का आदेश दे दिया। डीएसपी के जाँच में टॉल कर्मियों के द्वारा ओभरलोड के नाम पर बिल जप्त करने, रंगदारी करने और ट्रक मालिक ड्राइवर को परेशान करने जैसी घटना को सत्य पाया।
जाँच प्रतिवेदन के आधार पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने सुगौली थाना अध्यक्ष अनीश कुमार सिंह को ओवरलोडिंग के नाम पर ट्रक मालिकों से अवैध वसूली और रंगदारी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करें .
सुगौली थाना अध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने स्वयं के फर्द व्यान पर टोल प्लाजा के दो कर्मी घनश्याम कुमार एवं प्रताप पासवान पर नामजद एवं अन्य टोल कर्मियों पर प्राथमिकी कांड संख्या 51 / 26 को दर्ज कर करवाई शुरूकर दिया है। पुलिस ने टॉल प्लाजा के तीनो पार्टनर की भूमिका की जांच शुरू कर दिया है।मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद डीएसपी से जांच करवाया गया था जिसमे आरोप सत्य पाया गया जिसके बाद एफआईआर दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है। एसपी ने आगे यह भी बताया कि बाहर के ट्रक चालकों से जबरदस्ती पैसा वसूली में टोल प्लाजा के मालिक की भूमिका की जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर उन्हें भी अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 04, 2026 18:01:040
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 04, 2026 18:00:510
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowFeb 04, 2026 18:00:310
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 04, 2026 17:51:000
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 04, 2026 17:50:450
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 04, 2026 17:50:040
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowFeb 04, 2026 17:49:430
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowFeb 04, 2026 17:49:260
Report
MGMOHIT Gomat
FollowFeb 04, 2026 17:49:140
Report
MGMOHIT Gomat
FollowFeb 04, 2026 17:48:560
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 04, 2026 17:48:360
Report
SPSanjay Prakash
FollowFeb 04, 2026 17:45:260
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 04, 2026 17:33:020
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 04, 2026 17:32:410
Report