Back
मोतिहारी में एक मामले में डॉक्टर ने दो इंजरी रिपोर्ट लिख दीं, मामला गंभीर
PKPankaj Kumar
Mar 24, 2026 09:06:30
Motihari, Bihar
मारपीट, बलात्कार या हत्या जैसे जघन्य अपराध में मेडिकल इंज्यूरी कानूनी प्रक्रिया का अहम हिस्सा होता है। मेडिकल इंज्यूरी पर ही अपराध की गंभीरता तय होती है और यह माना जाता है कि डॉक्टर का रिपोर्ट सोलह आना सच होता है पर अगर आपको यह पता चले कि एक ही डॉक्टर एक ही मामले में दो इंज्यूरी रिपोर्ट बना देते हैं वह भी दोनो एक दूसरे से भिन्न, तो आपको यकीन नहीं होगा पर मोतिहारी में ऐसा ही हुआ है। केसरिया पीएचसी प्रभारी ने मारपीट के एक मामले में पहले जो इंज्यूरी रिपोर्ट बनाया उसमें जख्म को साधारण बताया गया पर उसी दिन के तारीख में एक और इंज्यूरी रिपोर्ट बनाया जिसमें जख्म के बाबत लिखा कि सर्प कटिंग ग्रेवियस और डेंजरस टू लाइफ। यानि दूसरे इंज्यूरी रिपोर्ट में पहले जिसे सिंपल बताया गया था उसे गंभीर बता दिया गया। मेडिकल रिपोर्ट गंभीर आ जाने के बाद आरोपी इमरान को करीब 6 माह तक जेल में रहना पड़ा। जेल से छूटने के बाद इमरान ने मोतिहारी के डीएम से मिलकर एक ही मामले का दो इंज्यूरी दिखया और न्याय की गुहार लगाई। डीएम के निर्देश पर एक मेडिकल बोर्ड का गठन हुआ जिसके जाँच में फर्जी इंज्यूरी देने वाले केसरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के तत्कालीन प्रभारी रहे डॉ दशरथ ठाकुर ने स्वीकार किया कि उन्हें डरा धमका कर गलत इंज्यूरी लिखवा लिया गया था पर जब डॉक्टर साहब से पूछा गया कि धमकी या डराने धमाके की सूचना उन्होंने थाना या वरीय अधिकारियों को क्यों नहीं दिया तो डॉक्टर साहब के पास कोई जवाब नहीं था। अब मेडिकल रिपोर्ट में गड़बड़ी के मामले में सीएचसी के डॉक्टर, जाँच घर संचालक समेत करीब आधा दर्जन लोगों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया है। पूरा मामला केसरिया थाना से जुड़ा है। नवंबर 2023 में इमरान के घर पर केसरिया प्रमुख पति ने जाकर फायरिंग किया था जिसमें एक महिला को गोली भी लगा था। उसी क्रम में कथित रूप से हमलावर सरफराज नामक आदमी घायल हो गया था। इस घटना में इमरान के चाचा मुखिया मोहिबुल्लाह उर्फ मुन्ना ने करीब 22 लोग पर नामजद मामला दर्ज कराया था। इस मामले में आरोपी नाज अहमद खान ने एकCounter मुकदमा कांड संख्या 568/23 केसरिया थाना में किया जिसमें आरोप है कि मेडिकल टीम से मिलकर फर्जी इंज्यूरी रिपोर्ट बनवा लिया। इसकी जानकारी जब पीड़ित इमरान को लगी तो उन्होंने डीएम को आवेदन देकर मामले की जांच की मांग की। जब जांच की गई तो तथ्य सामने आया कि डॉक्टर दशरथ ठाकुर के द्वारा एक ही मामले में दो अलग-अलग इंज्यूरी रिपोर्ट तैयार किया गया था। एक रिपोर्ट में साधारण चोट तो दूसरे रिपोर्ट में गंभीर चोट डेंजरस टू लाइफ का रिपोर्ट दिया गया। वहीं वैष्णवी जाँच घर के संचालक दीपेंद्र कुमार के द्वारा एक्सरे प्लेट बदल कर दिखाया गया। मोतिहारी एसपी के निर्देश पर केसरिया थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि इमरान के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। आवेदन में तत्कालीन थानाध्यक्ष पर भी आरोप है जिसकी आगे जांच जारी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPrakash Kumar Sinha
FollowMar 24, 2026 10:23:110
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 24, 2026 10:22:480
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowMar 24, 2026 10:22:050
Report
BSBhabananda Singha
FollowMar 24, 2026 10:21:540
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowMar 24, 2026 10:21:190
Report
VMVimlesh Mishra
FollowMar 24, 2026 10:20:410
Report
DNDinesh Nagar
FollowMar 24, 2026 10:20:120
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowMar 24, 2026 10:20:000
Report
PSPradeep Soni
FollowMar 24, 2026 10:19:410
Report
AVArun Vaishnav
FollowMar 24, 2026 10:19:260
Report
JPJitendra Panwar
FollowMar 24, 2026 10:19:190
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowMar 24, 2026 10:17:390
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 24, 2026 10:16:550
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 24, 2026 10:16:410
Report