Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kanpur Nagar208014

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर प्लेटफॉर्म 2-3 की लिफ्ट में 18 यात्री फंसे; आरपीएफ ने बचाई जान

PPPraveen Pandey
Mar 14, 2026 11:30:18
Kanpur, Uttar Pradesh
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 पर बड़ा हादसा टला. लगभग 18 यात्री लिफ्ट में फंसे थे. अचानक लिफ्ट खराब हो जाने से लिफ्ट के अंदर यात्रियों की चीख पुकार मची. कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 पर तैनात आरपीएफ सिपाही मौके पर पहुंचे. आरपीएफ सिपाही इंटस्टॉल संचालक ने मिलकर यात्रियों की जान बचाई. वीडियो यात्रियों के निकलते हुए वीडियो सोशल मीडिया वायरल.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AYAmit Yadav
Mar 14, 2026 12:47:56
Jaipur, Rajasthan:नीमराना(कोटपूतली-बहरोड़) में पंचायत समिति गेट के बाहर नगर कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया और बढ़ती महंगाई के खिलाफ नारेबाजी की। धरना कार्यक्रम में मुंडावर विधायक ललित यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार आम जनता को परेशान कर रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कालाबाजारी हो रही है और इसका फायदा बड़े उद्योगपतियों को पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का दावा है कि देश में गैस की पर्याप्त आपूर्ति है, लेकिन एजेंसी संचालकों द्वारा आम लोगों को सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराए जा रहे और कालाबाजारी कर ऊंचे दामों पर बेचे जा रहे हैं। विधायक यादव ने कहा कि पिछले कई वर्षों से केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम जनता महंगाई की मार झेल रही है, जबकि बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने गैस और पेट्रोलीय पदार्थों की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। धरना-प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय चौहान, नीमराना के पूर्व सरपंच अशोक मुद्गल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी, राजस्थान पंचायती राज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मूलचंद गुर्जर, सामाजिक कार्यकर्ता कर्मपाल सिंह चौहान, केशव प्रजापति, जिला पार्षद भीमराज यादव, एससी प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष गिर्राज सामरिया, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद चर्खिया, संजय यादव, अशोक दौराता (काली पहाड़ी), यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनूप यादव, नगर कांग्रेस मीडिया प्रभारी प्रशांत शर्मा, धाकड़ यादव, मौजीराम यादव (जिला उपाध्यक्ष, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन), अंगज कुमार जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी करने की मांग की.
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 14, 2026 12:47:14
Noida, Uttar Pradesh:नागेन्द्र मणि त्रिपाठी गोरखपुर। स्लग: दोस्ती, नौकरी और पार्टी के नाम पर लड़कियों को फंसाकर देह व्यापार में धकेलने वाला गिरोह बेनकाब。 एंकर: गोरखपुर में होटल और हुक्का बार की आड़ में चल रहे देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। शाहपुर और रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान सामने आया है कि गिरोह सोशल मीडिया, मोबाइल और जान-पहचान के जरिए पहले लड़कियों से दोस्ती करता था, फिर नौकरी, पार्टी और बेहतर भविष्य का लालच देकर उन्हें अपने जाल में फंसा लेता था। पुलिस के अनुसार इस पूरे नेटवर्क का सरगना अनिरुद्ध ओझा बताया जा रहा है और कई होटल व हुक्का बार इस गिरोह के ठिकाने बने हुए थे। वीओ: शहर के चर्चित होटल और हुक्का बार से जुड़े देह व्यापार कांड की जांच में पुलिस को एक संगठित सिंडिकेट के काम करने के संकेत मिले हैं। जांच में पता चला है कि गिरोह कई परतों में काम करता था और अलग-अलग लोग अलग जिम्मेदारी निभाते थे। गिरोह के सदस्य सबसे पहले इंटरनेट मीडिया, मोबाइल नंबर या स्थानीय संपर्कों के जरिए लड़कियों से बातचीत शुरू करते थे। धीरे-धीरे उनसे दोस्ती कर भरोसा जीत लिया जाता था। इसके बाद उन्हें नौकरी दिलाने, होटल में काम देने, मॉडलिंग या पार्टी में बुलाने का लालच दिया जाता था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि कई मामलों में गिरोह से जुड़ी कुछ लड़कियां भी नई लड़कियों को फंसाने में सहयोग करती थीं। वे बातचीत कर भरोसा दिलातीं और फिर उन्हें होटल, हुक्का बार या किराए के कमरों तक बुलाया जाता था। शाहपुर क्षेत्र के फ्लाई-इन होटल और जेनिस बाटल हुक्का बार को इस नेटवर्क के प्रमुख ठिकानों के रूप में चिन्हित किया गया है। यहां लड़कियों को बुलाकर ग्राहकों के सामने पेश किया जाता था। विरोध करने पर उन्हें डराया-धमकाया जाता था और कई बार नशा देकर भी चुप कराने की कोशिश की जाती थी। ग्राहकों से संपर्क भी पूरी तरह योजनाबद्ध तरीके से किया जाता था। मोबाइल कॉल, व्हाट्सएप चैटिंग और ऑनलाइन भुगतान के जरिए सौदा तय होता था। एक बार गिरोह के चंगुल में फंसने के बाद लड़कियों के लिए बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो जाता था। गिरोह के सदस्य लड़कियों को वीडियो या फोटो वायरल करने, परिवार को बदनाम करने या पुलिस केस में फंसाने की धमकी देकर उन्हें मजबूर करते थे। इसी दबाव में कई किशोरियां और युवतियां लंबे समय तक इस जाल में फंसी रहीं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में मुख्य आरोपी अनिरुद्ध ओझा समेत अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और गिरोह से जुड़े लोगों की भूमिका की भी गहराई से जांच की जा रही है。
0
comment0
Report
RBRAKESH BHAYANA
Mar 14, 2026 12:46:59
Panipat, Haryana: Panipat शहर में शुक्रवार को एक करेंसी एक्सचेंज की दुकान के बाहर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की घटना घटित हुई। पुलिस के अनुसार तीन अज्ञात युवक बाइक पर आए और फायरिंग कर फरार हो गए। दुकान के शीशे टूटे और मौके पर गोलियों के निशान मिले हैं। डीएसपी हेडक्वार्टर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में छह से सात गोलियों की बात सामने आ रही है और रंजिश की अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच जारी है। CIA-1 और CIA-2 की टीमों को जांच में लगाया गया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना के पीछे किसी प्रियजन feud का संकेत नहीं मिला है। दुकानदार ने भी बताया कि घटना के कुछ समय पहले तीन युवक मोटरसाइकिल पर आए थे और उनके चेहरे काले मफलर से ढके थे; उन्होंने 112 पर कॉल किया था, पर तब तक आरोपी निकल चुके थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की योजना है।
0
comment0
Report
APAshwini Pandey
Mar 14, 2026 12:46:43
Mumbai, Maharashtra:मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत का असर अब सिर्फ होटलों और रेस्टोरेंट तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि इसका असर शादी-समारोहों के लिए बुक होने वाले रिज़ॉर्ट्स पर भी साफ दिखाई देने लगा है。 शहर और उसके आसपास के कई रिज़ॉर्ट्स में शादियों की बुकिंग पहले से तय है, लेकिन कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिलने की वजह से अब इन आयोजनों को संभालना मुश्किल होता जा रहा है। पाली विलेज के रिज़ॉर्ट मैनेजर राशिद का कहना है कि अगर जल्द स्थिति सामान्य नहीं हुई तो उन्हें शादी की बुकिंग तक रद्द करने की नौबत आ सकती है। इस संकट से निपटने के लिए इनके द्वारा अस्थायी इंतज़ाम भी शुरू कर दिए हैं। कुछ जगहों पर स्टाफ के लिए खाना बनाने के लिए ईंटों के चूल्हे तैयार किए गए हैं, ताकि कम से कम रोजमर्रा का काम चलता रहे। रिज़ॉर्ट मैनेजर का कहना है कि अगर आने वाले दिनों में कमर्शिकल गैस की सप्लाई सामान्य नहीं होती है तो शादी-समारोहों में खाना बनाने के लिए भी ईंटों के चूल्हे और कोयले की भट्टियाँ बनानी पड़ सकती हैं। इससे लागत बढ़ेगी और व्यवस्थाएं भी प्रभावित होंगी, लेकिन कारोबार को पूरी तरह ठप होने से बचाने के लिए यह कदम उठाना पड़ सकता है। ज़ी न्यूज़ की टीम ने पालि विलेज रिज़ॉर्ट का दौरा किया, जहां इस गैस संकट से निपटने के लिए अलग-अलग तरह के जुगाड़ और इंतज़ाम किए जा रहे हैं। रिज़ॉर्ट प्रबंधन का कहना है कि अगर जल्द गैस सप्लाई बहाल नहीं हुई तो आने वाले दिनों में शादियों और बड़े आयोजनों पर इसका सीधा असर देखने को मिल सकता है。
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 14, 2026 12:46:24
Ujjain, Madhya Pradesh:नृत्य के माध्यम से महादेव की आराधना, किन्नर संतों की भक्तिमय प्रस्तुति उज्जैन में किन्नर अखाड़े की बैठक के दौरान महामंडलेश्वर डॉ. वैष्णवी जगदम्भा गिरी ने “ॐ नमः शिवाय” भजन पर दी नृत्य प्रस्तुति नृत्य भी एक साधना है, हम अर्द्धनारीश्वर के स्वरूप के रूप में नृत्य से महादेव को रिझाते हैं उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर आयोजित इंटरनेशनल किन्नर अखाड़े की बैठक में भक्ति और साधना का अनोखा संगम देखने को मिला। बैठक के दूसरे दिन समापन अवसर पर किन्नर संतों ने नृत्य के माध्यम से भगवान महादेव की आराधना की。 शिवांजलि गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में भोजन प्रसादी के बाद ब्रज धाम से आई किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर डॉ. वैष्ण्वी जगदम्बा गिरी ने “ॐ नमः शिवाय” भजन पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति ने वहां मौजूद संतों और श्रद्धालुओं को भक्ति भाव से भर दिया। इस दौरान महामंडलेश्वर डॉ. वैष्णवी जगदम्बा गिरी ने कहा कि ईश्वर की आराधना के कई माध्यम होते हैं और नृत्य भी एक साधना है। उन्होंने कहा कि वे एक नृत्यांगना भी हैं और नृत्य के माध्यम से अपने इष्ट महादेव को रिझाती हैं। उनके अनुसार किन्नर समाज को अर्द्धनारीश्वर का स्वरूप माना जाता है और इसी भाव के साथ वे नृत्य के जरिए प्रभु की भक्ति करते हैं। कार्यक्रम में अन्य किन्नर संतों ने भी धार्मिक भजनों पर नृत्य प्रस्तुतियां देकर महादेव की आराधना की और भक्ति का माहौल बना दिया। इस दौरान किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर, महंत और संत बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
0
comment0
Report
ASAman Singh Bhadouriya
Mar 14, 2026 12:46:11
Sukma, Chhattisgarh:सुकमा जिले के गोमगुड़ा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। पोडियमपारा इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध नक्सली डंप साइट का पता लगाया, जहाँ से बड़ी मात्रा में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई सामग्री बरामद की गई। तलाशी के दौरान करीब 18 किलो अमोनियम नाइट्रेट सहित कई सामान बरामद हुए। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, इस बरामदगी से यह संकेत मिला है कि नक्सली जवानों को निशाना बनाने के लिए अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल विस्फोटक तैयार करने में कर रहे थे। इसके अलावा स्लीपिंग बैग, पिट्ठू, तिरपाल, कपड़े, मेडिकल और मेस से जुड़े सामान, इलेक्ट्रिकल सामग्री, ब्लू ड्रम, नक्सली पत्रिका और अन्य उपयोगी वस्तुएं भी मिली हैं। सभी सामग्री को जब्त कर लिया गया है। सुरक्षा बलों का मानना है कि इस कार्रवाई से इलाके में नक्सलियों की गतिविधियों और उनकी योजनाओं को बड़ा झटका लगा है। क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी है。
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Mar 14, 2026 12:46:00
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर जिले के गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में शनिवार कोएनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में छात्रों को हो रही विभिन्न समस्याओं को लेकर प्राचार्य विपुल परमार्थी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान एनएसयूआई के कई कार्यकर्ता और छात्र मौजूद रहे। ज्ञापन में बताया गया कि कॉलेज परिसर में लगे वॉटर कूलर और वॉशरूम की नियमित रूप से साफ-सफाई नहीं हो पा रही है, जिसके कारण छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन देने वाले छात्र एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बताया कि गंदगी के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में कॉलेज प्रशासन द्वारा इन सुविधाओं की नियमित सफाई कराई जाना आवश्यक है। ज्ञापन में मांग की गई है कि कॉलेज में लगे वॉटर कूलर की नियमित सफाई कराई जाए, ताकि छात्रों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। साथ ही वॉशरूम की साफ-सफाई भी नियमित रूप से कराई जाए, जिससे कॉलेज का वातावरण स्वच्छ बना रहे और छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। एनएसयूआई कार्यकर्ता कबीर कुरैशी ने बताया कि कॉलेज में टॉयलेट और पीने के पानी की समस्या को लेकर प्राचार्य को अवगत कराया गया है। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्या को देखते हुए जल्द समाधान की मांग की गई है।
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Mar 14, 2026 12:45:26
Noida, Uttar Pradesh:प्रशासन की अनदेखी के खिलाफ पत्रकारों का हल्ला बोल: NH-158 के अधूरे निर्माण को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू आसींद (भीलवाड़ा)। नेशनल हाईवे 158 पर पिछले काफी समय से लंबित 700 मीटर सड़क निर्माण के कार्य को लेकर अब क्षेत्र के पत्रकारों ने मोर्चा खोल दिया है। प्रशासन और विभाग की उदासीनता से क्षुब्ध होकर शनिवार को प्रेस क्लब आसींद के बैनर तले समस्त पत्रकारों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ कर दिया है। धूल और हादसों का केंद्र बना 700 मीटर का टुकड़ा आसींद क्षेत्र से गुजरने वाले इस नेशनल हाईवे का महज 700 मीटर का हिस्सा पिछले लंबे समय से अधूरा पड़ा है। स्थिति यह है कि: 6 माह पहले टूटे मकान: सड़क चौड़ीकरण के लिए 6 महीने पहले ही सड़क किनारे के मकानों को ढहा दिया गया था, लेकिन निर्माण कार्य आज तक शुरू नहीं हुआ। बढ़ते हादसे: अधूरा निर्माण आए दिन होने वाले सड़क हादसों का मुख्य कारण बन रहा है। धूल से जनजीवन बेहाल: उड़ती धूल और मिट्टी के गुबार ने स्थानीय निवासियों और राहगीरों का जीना मुहाल कर रखा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ रही हैं। खबरों का असर न होने पर लिया निर्णय धरने पर बैठे पत्रकार दिनेश साहू, निसार अहमद शेख और सम्पत शर्मा ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रमुखता से खबरें प्रकाशित की गईं। ग्रामीणों ने अपने खून से पत्र लिखकर ज्ञापन भी दिए और पूर्व में चक्का जाम भी किया गया, लेकिन प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। अंततः नगरवासियों की पीड़ा को देखते हुए पत्रकारों को लोकतांत्रिक तरीके से धरने पर बैठने का निर्णय लेना पड़ा。 'जब तक काम नहीं, तब तक धरना नहीं होगा खत्म' प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यह धरना तब तक जारी रहेगा जब तक कि सड़क निर्माण का कार्य धरातल पर शुरू नहीं हो जाता। इस मौके पर प्रेस क्लब के समस्त पदाधिकारी और क्षेत्र के अन्य पत्रकार साथी भारी संख्या में मौजूद रहे। बाइट पत्रकार दिनेश साहू बाइट पत्रकार निसार अहमद शेख
0
comment0
Report
Mar 14, 2026 12:43:27
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा के थाना राया क्षेत्र के कस्बा स्थित मांट रोड पर एक साधू और महिला के बीच सड़क पर जमकर हंगामा और मारपीट हो गई दोनों के बीच हुई इस तीखी झड़प को देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है बताया जा रहा है कि महिला ने साधू को अपना पति बताया है महिला का आरोप है कि करीब 15 वर्ष पहले वह उसे छोड़कर दूसरी महिला के साथ रहने लगा था महिला का कहना है कि साधू ने संन्यासी का वेश सिर्फ दिखावे के लिए अपनाया है जबकि वह दूसरी महिला के साथ रह रहा है और उसके नाम से फ्लैट व गाड़ी भी खरीदी हुई है महिला ने यह भी दावा किया कि साधू पहले सॉफ्टवेयर इंजीनियर था सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच कर रही है
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Mar 14, 2026 12:36:34
Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा थाना क्षेत्र के झोपड़ा गांव में सोनू मीणा हत्याकांड को लेकर पीड़ित परिवार और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हत्या के मामले में शामिल कुछ आरोपियों को डिटेन करने के बाद बिना कार्रवाई के छोड़ दिया गया, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि 8 मार्च को झोपड़ा गांव निवासी सोनू मीणा की गलवा नदी के पास जघन्य हत्या कर दी गई थी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मुकेश मीणा, हरिमोहन मीणा, रूमाली देवी, सुनीता मीणा और शांति देवी सहित अन्य लोगों ने पहले सोनू मीणा का अपहरण किया और फिर उसे गलवा नदी के पास ले जाकर बेरहमी से हत्या कर दी। परिजनों का कहना है कि घटना से जुड़े कई अहम सबूत पुलिस को सौंपे गए हैं, जिनमें वीडियो फुटेज भी शामिल हैं। इसके बावजूद पुलिस ने रूमाली देवी, सुनीता मीणा और शांति देवी को डिटेन करने के बाद बिना कार्रवाई के छोड़ दिया, जिससे पीड़ित परिवार में रोष है। मामले को लेकर ग्रामीणों और परिजनों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है。
42
comment0
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
Mar 14, 2026 12:36:14
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया के बरहज थाना क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इसमें एक युवक की मौत हो गई। मऊ जनपद से उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) की परीक्षा देकर घर लौट रहे दो युवक छात्र भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बादल मिश्रा, सौरभ यादव जो परीक्षा देकर वापस बाइक से घर जा रहे थे, तभी कपरवार गांव के समीप एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गई और दोनों छात्र सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत दोनों को बरहज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद सौरभ यादव को मृत घोषित कर दिया। बादल मिश्रा की हालत गंभीर देख उन्हें तत्काल देवरिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
60
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Mar 14, 2026 12:35:55
Noida, Uttar Pradesh:ब्यावर में 15 मार्च को भाजपा का कुटुंब सम्मेलन की तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. पूर्व विधायक व पूर्व जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने बताया कि निजी मैरिज गार्डन में होने वाले इस सम्मेलन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ मुख्य अतिथि होंगे. केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, सामाजिक न्याय मंत्री अविनाश गहलोत, ओंकार सिंह लखावत, ओमप्रकाश भड़ाना, प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गैना सहित कई विधायक व जनप्रतिनिधि शामिल होंगे. भूतड़ा ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ता पिछले 15 दिनों से तैयारियों में जुटे हैं. अब तक 1200 से अधिक कार्यकर्ताओं का अग्रिम पंजीकरण हो चुका है. दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक चलने वाले कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, फूलों की होली, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान और सामूहिक भोज का आयोजन भी किया जाएगा。
109
comment0
Report
Advertisement
Back to top