icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सोनीपत के चिकन दुकानों में हिंसक विवाद, धमकियों के बाद मारपीट

Sonipat, Haryana:सोनीपत में चिकन दुकानों का विवाद बना खूनी संघर्ष! दुकान में घुसकर मारपीट, कई घायल सोनीपत के ककरोई रोड पर चिकन की दुकानों के बीच चल रहा विवाद शनिवार शाम अचानक हिंसक हो गया। आरोप है कि चार-पांच युवक दुकानों में घुसे और वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते सड़क से लेकर दुकानों तक हंगामा मच गया। इस मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं। पीड़ितों का दावा है कि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है लेकिन इस झगड़े की कहानी आज से शुरू नहीं हुई। पीड़ित रामेश्वर राणा के मुताबिक, करीब तीन दिन पहले विवाद तब शुरू हुआ, जब उनका भतीजा सामने वाली दुकान पर जुआ खेलने गया था। आरोप है कि वह जुए में रकम जीत गया, लेकिन उसे पैसे नहीं दिए गए और उसके साथ मारपीट कर दी गई। रामेश्वर का आरोप है कि सामने वाली दुकान पर शराब पिलाने और जुआ खिलाने का काम भी होता है। इसी घटना के बाद से कथित तौर पर उन्हें लगातार धमकियां मिलने लगीं रामेश्वर का कहना है कि कुछ लोग उनकी दुकान पर भी पहुंचे और धमकी देकर चले गए। उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस के पहुंचने के दौरान भी उन्हें धमकियां दी गईं। परिवार को लगा कि मामला अब शांत हो जाएगा, लेकिन शनिवार शाम फिर वही विवाद सामने आ गया। आरोप है कि कुछ लोग दोबारा दुकान पर पहुंचे और हमला कर दिया। रामेश्वर का कहना है कि उनका परिवार अब डर के माहौल में है और उन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है इसी मामले में किराना दुकानदार जय भगवान ने भी अपने ऊपर हमला होने का आरोप लगाया है। जय भगवान के मुताबिक, वह अपनी दुकान पर मौजूद थे, तभी चार-पांच लोग अचानक वहां पहुँचे और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उनका आरोप है कि दुकान में भी लूटपाट की गई। मारपीट के बाद वह अपनी जान बचाने के लिए दुकान छोड़कर भागे। जय भगवान का कहना है कि तीन-चार दिन पहले दोनों चिकन दुकानदारों के बीच हुए विवाद के दौरान वह बीच-बचाव करने पहुंचे थे और उन्हें शक है कि इसी बात की रंजिश में उन्हें भी निशाना बनाया गया वहीं घायल राजवीर ने भी अचानक हमला किए जाने का आरोप लगाया है। राजवीर के मुताबिक, वह चिकन शॉप के अंदर बैठे हुए थे, तभी कुछ लोग वहाँ पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के मारपीट शुरू कर दी। उनके सिर और शरीर के दूसरे हिस्सों में चोटें आई हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। दूसरी तरफ पीड़ितों का आरोप है कि उन्हें पहले से धमकियां मिल रही थीं और डायल 112 पर सूचना देने के बावजूद उन्हें अपेक्षित पुलिस सहायता नहीं मिली अब इस पूरे मामले में पीड़ित पुलिस और प्रशासन से दो बड़ी मांग कर रहे हैं—पहली, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और जिन लोगों पर आरोप हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। और दूसरी, जब तक मामला पूरी तरह शांत नहीं होता, तब तक उन्हें सुरक्षा दी जाए। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज और दोनों पक्षों के आरोपों की जांच के बाद ही साफ होगा कि ककरोई रोड के इस विवाद में असल में घटनाक्रम क्या रहा और मारपीट की शुरुआत किस तरफ से हुई
0
0
Report

नूंह में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Nuh, Haryana:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नूंह में कांग्रेस का प्रदर्शन। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर कांग्रेस के देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत नूंह में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले फूंककर रोष प्रकट किया गया। पूर्व परिवहन मंत्री आफताब अहमद, मामन खान विधायक फिरोजपुर झिरका , शाहिदा खान जिला अध्यक्ष सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूचियों से जुड़े मुद्दों को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पार्टी की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तथा मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की जा रही है। देश के विभिन्न हिस्सों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसी मांग को लेकर प्रदर्शन किए हैं। नूंह में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा लोकतंत्र के लिए आवश्यक है। उन्होंने मांग की कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े मामलों की स्वतंत्र रूप से जांच कराई जाए और जिन लोगों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
0
0
Report

झुंझुनूं में भगत सिंह जयंती पर विचार गोष्ठी, पूंजीवाद-समाजवाद पर चर्चा

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं में भगत सिंह की जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि ‘भगत सिंह के विचारों की प्रासंगिकता’ विषय पर हुई चर्चा पूंजीवाद और साम्राज्यवाद के दौर में विचारों पर वक्ताओं ने रखी बात किसान-मजदूरों के अधिकारों और भगत सिंह के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प शहीद भगत सिंह विचार मंच, झुंझुनूं एवं क्रांतिकारी मजदूर मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद 'पूंजीवाद और साम्राज्यवाद के दौर में भगत सिंह के विचारों की प्रासंगिकता और सर्वहारा वर्ग की भूमिका' विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने भगत सिंह के विचारों और उनके समय की परिस्थितियों के साथ वर्तमान सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियों पर चर्चा की। शहीद भगत सिंह विचार मंच के संयोजक एडवोकेट बजरंगलाल ने बताया कि भगत सिंह और उनके साथियों का उद्देश्य केवल अंग्रेजी शासन से मुक्ति हासिल करना नहीं था, बल्कि एक समाजवादी समाज की स्थापना करना भी उनके विचारों का महत्वपूर्ण हिस्सा था। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से भगत सिंह के विचारों को समझने और उन्हें आगे बढ़ाने के संकल्प पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भगत सिंह के विचारों को आत्मसात करने और उनके विचारों को समाज तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान मंच एवं मोर्चे से जुड़े कार्यकर्ता और अन्य लोग मौजूद रहे。 बाइट: एडवोकेट बजरंगलाल, संयोजक, शहीद भगतसिंह विचार मंच
0
0
Report
Advertisement

पाकुड़ के अमड़ापाड़ा बाजार की जर्जर सड़क पर युवाओं ने किया रोड जाम, मरम्मत की मांग

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा मुख्य बाजार की जर्जर सड़क से परेशान स्थानीय युवाओं व ग्रामीणों ने आज सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को लंबे समय से आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के माध्यम से युवा सड़क की मरम्मत एवं स्थायी निर्माण की मांग उठा रहे हैं। अब देखना होगा कि स्थानीय प्रशासन इस समस्या के समाधान के लिए क्या कदम उठाता है। युवाओं का कहना है कि अमड़ापाड़ा मुख्य बाजार की सड़क लंबे समय से जर्जर स्थिति में है जिससे स्थानीय लोगों, राहगीरों एवं वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के स्थायी समाधान के साथ क्षेत्र की अन्य बुनियादी समस्याओं के निराकरण की भी मांग की जा रही है। स्थानीय युवाओं के अनुसार सड़क समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन को पूर्व में कई बार लिखित सूचना एवं आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन अपेक्षित समाधान नहीं हुआ। जिसके कारण अब ग्रामीणों एवं युवाओं ने लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। युवाओं ने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य किसी व्यक्ति या संस्था का विरोध करना नहीं, बल्कि क्षेत्र की लंबे समय से लंबित जनसमस्याओं का समाधान कराना है।
0
0
Report

बागेश्वर के गरुड़ में बारिश से फसल डूबने से किसान परेशान, मुआवजे की मांग

Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर में लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गरुड़ क्षेत्र में खेतों में कटी धान की फसल पानी में तैरती नजर आ रही है। किसानों को अब फसल खराब होने का डर सता रहा है।गरुड़ के कई इलाकों में धान की फसल पककर तैयार थी, लेकिन लगातार बारिश के चलते कटाई के बाद खेतों में पड़ी फसल पानी में डूब गई है। किसानों का कहना है कि अगर अगले एक-दो दिन भी बारिश जारी रही तो उनकी महीनों की मेहनत बर्बाद हो सकती है। कई जगह पकी धान की फसल खेतों में गिर चुकी है। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर मुआवजा देने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

NH-33 पर पिकअप- बाइक हादसा, युवक की मौत; चालक फरार

Jehanabad, Bihar:बड़ी खबर जहानाबाद से है जहां NH-33 पर एक पिकअप और बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना परस बीघा थाना क्षेत्र के सिकरिया पेट्रोल पंप के पास की है। मृतक की पहचान गौपुर निवासी नौरंगी यादव के 27 वर्षीय पुत्र मनु यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मनु यादव लोहे की ग्रिल बनाने का काम करता था। सोमवार को वह बभना बाजार से काम का सामान खरीदकर अपनी बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह सिकरिया पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने उसकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मनु सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वही युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और फरार पिकअप व उसके चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
0
0
Report

टोंक में सिविल डिफेंस भर्ती: जल्द जॉइनिंग सूची जारी कराने की मांग

Tonk, Rajasthan:टोंक में सिविल डिफेंस भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों की गुहार सिविल डिफेंस भर्ती प्रक्रिया पूरी, जॉइनिंग का इंतजार लंबे समय से जॉइनिंग नहीं मिलने से अभ्यर्थी परेशान अभ्यर्थ्यों ने कलेट्रेट में प्रदर्शन किया अभ्यर्थियों ने जिला कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन जल्द चयन सूची जारी करने की उठाई मांग अभ्यर्थियों की मांग—जल्द पूरी हो जॉइनिंग प्रक्रिया भर्ती की प्रक्रिया पूरी तो जॉइनिंग में देरी क्यों? सिविल डिफेंस अभ्यर्थियों ने प्रशासन से मांगी राहत जिला प्रशासन से भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी कराने की गुहार भगवान सिंह और अंकित चौधरी ने बताया कि जिला कलेक्टर टीना डाबी ने जल्द लिस्ट जारी करने का आश्वासन दिया है
0
0
Report

कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट: यूनिट-1 की मरम्मत तेज, सुरक्षा मानकों पर जोर

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के सीएमडी देवेंद्र श्रृंगी द्वारा कालीसिंध थर्मल पावर प्रोजेक्ट झालावाड़ का दौरा किया और एक नंबर इकाई के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही थर्मल के मुख्य अभियंता सहित सभी उच्चाधिकारियों के साथ प्रथम यूनिट में हो रहे मेंटेनेंस कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली। सीएमडी श्रृंगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानक सुरक्षा बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए गुणवता युक्त कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करवाए जाए। यूनिट की साइटों का अवलोकन करते हुए मेंटीनेंस की एजेन्सियों के इंचार्ज की मीटिंग लेकर शीघ्रता से कार्य संपादित करने के निर्देश भी दिए, जिससे प्रथम यूनिट से शीघ्र अतिशीघ्र बिजली उत्पादन हो सके। इसके अतिरिक्त, CMD द्वारा यूनिट-2 को सुचारू एवं निर्बाध रूप से संचालित रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। उन्होंने परियोजना में कोयले की उपलब्धता एवं आपूर्ति की सघन मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में आपसी समन्वय बनाए रखते हुए जल्द से जल्द लक्ष्य को प्राप्त करने तथा सुरक्षा एवं गुणवत्ता मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि कालीसिंध थर्मल प्लांट की प्रथम यूनिट में करीब एक माह पहले बॉयलर में ब्लास्ट हो गया था, जिसके बाद से ही प्रथम यूनिट बंद चल रही है। मेंटेनेंस कार्य में देरी के कारण विद्युत उत्पादन भी प्रभावित हो रहा है।
0
0
Report
Advertisement

जखोड़ा में मतदाता सूची के बाहरी नामों के विरोध पर अनिश्चितकालीन धरना

Jhunjhunu, Rajasthan:मंड्रेला, झुंझुनूं जखोड़ा में मतदाता सूची को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना मतदाता सूची में 317 बाहरी नाम शामिल होने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच और घर-घर सत्यापन की मांग की जांच पूरी होने तक मतदाता सूची को अंतिम रूप नहीं देने की मांग मांगें पूरी नहीं होने पर पंचायती राज चुनाव बहिष्कार की चेतावनी पंचायती राज चुनाव से पहले झुंझुनूं जिले की नवसृजित जखोड़ा ग्राम पंचायत में मतदाता सूची को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने मतदाता सूची में बाहरी लोगों के नाम शामिल किए जाने का आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि मतदाता सूची में ऐसे लोगों के नाम शामिल हैं, जिन्हें वे पहचानते तक नहीं हैं। ग्रामीणों के अनुसार 317 नामों की सूची ग्रामीणों के सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि जब उन्होंने मतदाता सूची में शामिल संदिग्ध नामों का विरोध किया तो नाम जुडवाने वाले पक्ष ने उन्हें कथित तौर पर यह चुनौती दी कि हिम्मत है तो वोट कटवाकर दिखाओ। ग्रामीणों के अनुसार इस बयान के बाद मामले को लेकर तनाव बढ़ गया और उन्होंने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।धरने पर बैठे ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक प्रशासन की ओर से कार्रवाई शुरू नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। ग्रामीणों ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को तहसील और जिला मुख्यालय तक ले जाने तथा आगामी पंचायती राज चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी भी दी है।ग्रामीणों ने चुनाव से पहले पूरे मामले की जांच के लिए निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच टीम गठित करने की मांग की है। उनका कहना है कि जांच टीम में गांव के पांच जिम्मेदार लोगों को भी शामिल किया जाए और घर-घर जाकर संदिग्ध मतदाताओं के वास्तविक निवास एवं पात्रता का सत्यापन कराया जाए।ग्रामीणों ने यह भी मांग की है कि जांच में किसी कर्मचारी, अधिकारी या अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आने पर उसके खिलाफ कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जाए। साथ ही, एक-एक संदिग्ध नाम का सत्यापन पूरा होने तक मतदाता सूची को अंतिम रूप नहीं देने और जांच के बाद ही अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने की मांग की गई है。
0
0
Report

17 गेट खुले: नरसिंहपुर में नर्मदा उफान, पुल पर लोगों की जान जोखिम

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एक्सक्लूसिव खबर एंकर-बरगी डैम के 17 गेट खोले जाने के बाद नरसिंहपुर जिले में नर्मदा नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। बही नरसिंहपुर के ककरा घाट की हैं, जहां नर्मदा नदी उफान पर है। गाडरवारा और तेंदूखेड़ा का संपर्क जोड़ने वाले इस पुल के करीब 2 फीट ऊपर से तेज बहाव में पानी बह रहा है। इसके बावजूद स्थानीय लोग और छोटे-छोटे बच्चे अपनी जान हथेली पर रखकर पुल पार करते नजर आ रहे हैं । जब ज़ी मीडिया की टीम ग्राउंड जीरो पर पहुंची, तो वहां प्रशासनिक लापरवाही की पोल खुल गई। मौके पर लोगों को रोकने के लिए कोई पुलिसकर्मी या प्रशासनिक अधिकारी तैनात है। पानी के इस तेज बहाव में जरा सी चूक किसी बड़ी अनहोनी को दावत दे सकती है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी फिलहाल कुंभकर्णी नींद में सोए नजर आ रहे हैं। PTC मौके पर वन टू बन मोके पर स्थानिक लोगों के साथ
0
0
Report
Advertisement

सुलताना में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Jhunjhunu, Rajasthan:सुलताना, झुंझुनूं सुलताना में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 5 पर आयोजित हुआ कार्यक्रम पालिका अध्यक्ष सोनिया जिंद ने निभाई गोदभराई की रस्म जुड़वां बच्चों का कराया गया अन्नप्राशन संस्कार रंगोली और पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी से दिया पोषण संदेश संतुलित आहार, मातृ-शिशु पोषण और वृद्धि निगरानी की दी जानकारी झुंझुनूं जिले के सुलताना कस्बे के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 5 पर नवां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष सोनिया जिंद ने की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पालिका अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान पालिका अध्यक्ष ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म निभाई। वहीं, जुड़वां बच्चों कुसुमलता, सरिता और प्रियंका का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बच्चों के समुचित पोषण और देखभाल के महत्व की जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी केंद्र पर रंगोली के माध्यम से विभिन्न प्रकार की दालों और अनाजों के पोषण महत्व के बारे में समुदाय को जागरूक किया। कार्यक्रम में पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें मोटे अनाज, हरी सब्जियां, दालें और अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थ प्रदर्शित किए गए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सीएचसी की एएनएम ने संतुलित आहार, मातृ एवं शिशु पोषण तथा बच्चों की नियमित वृद्धि की निगरानी के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में आशा सहयोगिनी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top