Back
दीपावली से पहले गाजियाबाद में मिलावट रोकथाम: पनीर मिठाई नष्ट, 89 नमूने लैब में
PGPiyush Gaur
Oct 14, 2025 04:15:52
Ghaziabad, Uttar Pradesh
दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग गाजियाबाद की कार्रवाई लगातार तेज़ हो गई है। सोमवार को विभाग की टीम ने दो स्थानों पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में मिलावटी और अस्वास्थ्यकर खाद्य सामग्री नष्ट कराई।
मथुरा निवासी रामनिवास पुत्र रनवीर सिंह द्वारा महिंद्रा पिकअप संख्या DL1LAH8293 से विक्रय हेतु ले जाए जा रहे 240 किलोग्राम पनीर (मूल्य ₹69,120) को सब्जी मंडी गाजियाबाद के निकट पकड़ा गया। जांच में पनीर अस्वास्थ्यकर व अनुचित रूप में पाया गया, जिसे हिंडन श्मशान घाट रोड के निकट विनष्ट कराया गया। विभाग ने मौके से तीन नमूने भी संग्रहित किए।
वहीं, कड़कड़ मॉडल स्थित अग्रवाल स्वीट्स के कारखाने से खोये से बनी 110 किलोग्राम मिठाई (अनुमानित मूल्य ₹44,000) को दूषित अवस्था में पाए जाने पर नष्ट कराया गया और दो नमूने संकलित किए गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद कुमार यादव ने बताया कि दीपावली अभियान के तहत अब तक कुल 89 नमूने संकलित कर जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजे जा चुके हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
त्योहारों के सीजन में मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए खाद्य विभाग की ये मुहिम लगातार जारी है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
CPCHETAN PATEL
FollowOct 14, 2025 07:48:410
Report
AKArpan Kaydawala
FollowOct 14, 2025 07:48:310
Report
DMDURGESH MEHTA
FollowOct 14, 2025 07:46:020
Report
CPCHETAN PATEL
FollowOct 14, 2025 07:30:420
Report
URUday Ranjan
FollowOct 14, 2025 07:30:330
Report
DMDURGESH MEHTA
FollowOct 14, 2025 07:18:590
Report
ASAJEET SINGH
FollowOct 14, 2025 05:38:510
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowOct 14, 2025 05:37:500
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowOct 14, 2025 05:00:320
Report
CPCHETAN PATEL
FollowOct 14, 2025 04:17:590
Report
CPCHETAN PATEL
FollowOct 14, 2025 04:17:380
Report
CPCHETAN PATEL
FollowOct 14, 2025 04:17:280
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowOct 14, 2025 03:02:170
Report
SDSurendra Dasila
FollowOct 14, 2025 03:01:180
Report