Back
दिल्ली-मथुरा मार्ग पर कोयले से लदी मालगाड़ी derail, 13 डिब्बे पटरी से उतरे; रेल सेवा ठप
RRRakesh Ranjan
Oct 22, 2025 02:33:32
Noida, Uttar Pradesh
पूरी स्टोरी ग्रांउड रिपोर्ट के साथ आ गई है..
कोयले से लदी मालगाड़ी के 13 डिब्बे डिरेल, दिल्ली-मथुरा रेल संचालन ठप; सैकड़ों यात्री प्रभावित
मथुरा। दिल्ली-मथुरा रेल मार्ग पर मंगलवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया। वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन और आझई स्टेशन के मध्य कोयले से लदी एक मालगाड़ी के 13 डिब्बे डिरेल गए। इस भीषण दुर्घटना से अप, डाउन और थर्ड लाइन पूरी तरह से प्रभावित हो गईं, जिससे उत्तर भारत का एक प्रमुख रेलखंड ठप हो गया।
हादसा रात 8:03 बजे के करीब हुआ। डिब्बे बेपटरी होने के कारण लगभग आठ सौ मीटर तक रेलवे स्लीपर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, साथ ही ओएचई टूट गई और रेलवे लाइन को भी नुकसान पहुंचा। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि तत्काल प्रभाव से अप और डाउन, दोनों लाइनों पर ट्रेनों का संचालन रोकना पड़ा, जिससे रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
यात्रियों को भारी परेशानी: हादसे के कारण एक दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुईं। अप रूट की मेवाड़ एक्सप्रेस, हरिद्वार-बांद्रा एक्सप्रेस, उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस और कर्नाटक एक्सप्रेस समेत डाउन रूट की नंदादेवी एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस कई घंटों तक रुकी रहीं। डाउन रूट की पंजाब मेल और सोगरिया एक्सप्रेस मथुरा जंक्शन पर खड़ी रहीं। जंक्शन पर फंसे सभी यात्री अन्य साधनों से गंतव्य के लिए रवाना हुए, जबकि कई लोग स्टेशन पर ही ट्रैक खुलने का इंतजार करते रहे।
मरम्मत कार्य जारी, जांच के आदेश: घटनास्थल पर तत्काल रेलवे की टीम पहुंची और बेपटरी हुए डिब्बों को पटरी पर लाने का काम शुरू किया। देर रात 10 बजे के करीब चौथी लाइन से ट्रेनों को निकालने का काम शुरू हो सका, जिसमें सबसे पहले आगरा-पलवल पैसेंजर को निकाला गया। प्रथमदृष्टया डिब्बों की कपलिंग खुलने को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। रेलवे अधिकारियों ने इस गंभीर घटना की जांच के आदेश दिए हैं। यात्रियों की सहायता के लिए जंक्शन पर हेल्प डेस्क खोली गई है और रिफंड तथा भोजन-पानी की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।
6
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
PAParakh Agarawal
FollowOct 22, 2025 10:07:040
Report
NJNILESH JOSHI
FollowOct 22, 2025 10:06:200
Report
DPDhaval Parekh
FollowOct 22, 2025 10:06:060
Report
BPBurhan pathan
FollowOct 22, 2025 09:33:580
Report
ARAlkesh Rao
FollowOct 22, 2025 09:21:203
Report
DRDarshal Raval
FollowOct 22, 2025 09:18:440
Report
NJNILESH JOSHI
FollowOct 22, 2025 09:18:130
Report
SDSurendra Dasila
FollowOct 22, 2025 09:03:320
Report
KRKishore Roy
FollowOct 22, 2025 09:03:170
Report
PGPiyush Gaur
FollowOct 22, 2025 08:58:114
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowOct 22, 2025 08:57:380
Report
NJNILESH JOSHI
FollowOct 22, 2025 08:57:190
Report
KBKuldeep Babele
FollowOct 22, 2025 08:54:300
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowOct 22, 2025 08:54:120
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowOct 22, 2025 08:53:490
Report