Back
उत्तराखंड के चार धाम: शीतकालीन यात्रा के लिए प्रवास व्यवस्था शुरू
SDSurendra Dasila
Oct 22, 2025 09:03:32
Dehradun, Uttarakhand
एंकर उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के कपाट बंद होना शुरू हो गए हैं। कपाट बंद होने के बाद सरकार अब शीतकालीन यात्रा की तैयारी में जुट गई है। शीतकालीन यात्रा को लेकर सरकार की प्लानिंग देखिए इस रिपोर्ट में उत्तराखंड में दीपावली के बाद गंगोत्री यमुनोत्री केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद हो जाते हैं। गंगोत्री के कपाट बुधवार 22 अक्टूबर को बंद हो रहे हैं। वही 23 अक्टूबर को यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने जा रहे हैं। 25 नवंबर को बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद हो जाएंगे। श्रद्धालु अब चार धाम क्षेत्र में अगले साल कपाट खुलने के बाद ही दर्शन कर सकते हैं। शीतकालीन समय में चार धाम क्षेत्र में दर्शन करने के लिए चार धाम के इष्ट देवताओं के शीतकालीन गद्दी स्थल में उनके दर्शन हो सकते हैं। जैसे केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद भगवान केदार के पंच मुखी चल विग्रह डोली के दर्शन ऊखीमठ में होते हैं। भगवान बद्री विशाल के कपाट बंद होने के बाद उद्धव के दर्शन जी पांडेकेश्वर मंदिर और शंकराचार्य की डोली के दर्शन नरसिंह मंदिर जोशीमठ में होते हैं। गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद मां गंगा के दर्शन उनके मायके मुखबा में होते हैं। माय यमुनोत्री के कपाट बंद होने के बाद उनके दर्शन खरसाली में होते हैं। ऐसे में सरकार ने पिछले कुछ सालों से यह व्यवस्था की है कि जो लोग शीतकालीन समय में दर्शन करना चाहते हैं वह शीतकालीन प्रवास क्षेत्र में दर्शन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुखबा मां गंगा के शीतकालीन प्रवास क्षेत्र में पहुंचे थे जहां से पूरे देश में शीतकालीन यात्रा का बड़ा संदेश गया। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का कहना है कि उत्तराखंड में चार धाम सीजन में भीड़ देखने को मिली है। पिछले कुछ सालों से शीतकालीन यात्रा में भी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। इस बार भी उम्मीद है जिस तरह से सरकार ने कई योजनाओं में सब्सिडी दी है श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ देखने को मिलेगी। शीतकालीन यात्रा के लिए ज्यादा होती है। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा या फिर पर्यटन के लिए आने वाले लोगों के रहने की सभी क्षेत्रों में व्यवस्था गढ़वाल मंडल विकास निगम के अधीन है। गढ़वाल मंडल विकास निगम केजीएम प्रत्यूष सिंह ने जानकारी दी है की गढ़वाल मंडल विकास निगम के सभी रेस्ट हाउस और होटल रिसोर्ट में शीतकालीन यात्रा में आने वाले लोगों के लिए 50% छूट रहेगी। इसका उद्देश्य यही है कि जो लोग शीतकालीन यात्रा में आ रहे हैं उनको बेहतर सुविधा मिले और शीतकालीन यात्रा का और प्रचार प्रसार हो।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
RMRaghuvir Makwana
FollowOct 22, 2025 13:10:120
Report
AAASHISH AMBADE
FollowOct 22, 2025 12:02:500
Report
NSNivedita Shukla
FollowOct 22, 2025 12:02:150
Report
PAParakh Agarawal
FollowOct 22, 2025 10:07:040
Report
NJNILESH JOSHI
FollowOct 22, 2025 10:06:200
Report
DPDhaval Parekh
FollowOct 22, 2025 10:06:060
Report
BPBurhan pathan
FollowOct 22, 2025 09:33:580
Report
ARAlkesh Rao
FollowOct 22, 2025 09:21:203
Report
DRDarshal Raval
FollowOct 22, 2025 09:18:441
Report
NJNILESH JOSHI
FollowOct 22, 2025 09:18:131
Report
KRKishore Roy
FollowOct 22, 2025 09:03:170
Report
PGPiyush Gaur
FollowOct 22, 2025 08:58:114
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowOct 22, 2025 08:57:380
Report
NJNILESH JOSHI
FollowOct 22, 2025 08:57:191
Report