Back
अयोध्या में नौवे दीपोत्सव की तैयारी, रिकॉर्ड दीपों के साथ राममय नजारा
PKPravesh Kumar
Oct 09, 2025 05:01:13
Ayodhya, Uttar Pradesh
अयोध्या एक बार फिर इतिहास रचने की तैयारी में है।राम मंदिर में राम लला के विराजमान होने के बाद ये पहला दीपोत्सव है। और इस बार राम की पैड़ी ही नहीं बल्कि पूरे अयोध्या में अद्भुत दृश्य देखने को मिलेगा, 19 अक्टूबर को होने वाले 9वें दीपोत्सव की तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। दीपोत्सव को लेकर भूमि पूजन भी सम्पन्न हो गया है। बीते 7 अक्टूबर को मां सरयू के तट पर भूमि पूजन के साथ इस भव्य परंपरा का शुभारंभ किया गया। अयोध्या में इस बार नौवां दीपोत्सव मनाया जा रहा है। राम की पैड़ी के 56 घाटों पर इस बार 26 लाख 11 हजार 1 सौ 1 दीप जलाकर नया रिकॉर्ड बनाएग। पिछले साल 25 लाख दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया था, जबकि इस बार 26 लाख 11 हज़ार 101 दीपों को प्रज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है। दीपोत्सव में लेज़र शो, ड्रोन शो और 3D प्रोजेक्शन मुख्य आकर्षण होंगे, साथ ही पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ग्रीन आतिशबाज़ी भी की जाएगी। साकेत महाविद्यालय से भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों पर आधारित शोभा यात्रा निकलेगी और रामकथा पार्क में रामलीला का मंचन श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम की लीलाओं से भावविभोर करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों का स्वागत करेंगे और राम कथा पार्क में उनके राज्याभिषेक का आयोजन होगा। इस बार लक्ष्मण किला घाट पहली बार सवा लाख दीपों से जगमगाएगा। वहीं घाट नंबर 10 के सामने हजारों दीपों से विशाल स्वास्तिक का निर्माण किया जा रहा है। घाटों पर दीप सज्जा के लिए मार्किंग का कार्य चल रहा है। सरयू के 56 घाटों पर तैंतीस हजार वॉलेंटियर्स लगाए जाएंगे और तकरीबन पैंसठ हजार लीटर सरसों का तेल और छप्पन लाख बातियों की व्यवस्था की गई है। दीये को सोलह बाई सोलह के ब्लॉक में बेहद खूबसूरती से सजाया जायेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। फिलहाल अयोध्या पूरी तरह से ‘राममय’ होती नजर आ रही है और अभी से देश दुनिया के लोग बड़ी बेसब्री से उस पल का इंतज़ार कर रहे है, जब पूरी राम नगरी दीपों की रोशनी से जगमग उठेगी। हर कोई भक्ति, प्रकाश और वैभव के संगम का साक्षी बनने के लिए तैयार है。
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
DRDarshal Raval
FollowOct 09, 2025 07:16:260
Report
AVArun Vaishnav
FollowOct 09, 2025 07:16:160
Report
AKArpan Kaydawala
FollowOct 09, 2025 07:15:340
Report
MDMustak Dal
FollowOct 09, 2025 06:47:440
Report
MDMustak Dal
FollowOct 09, 2025 06:45:360
Report
MDMustak Dal
FollowOct 09, 2025 06:45:280
Report
PMPARMAR MAHESHKUMAR AMRUTLAL
FollowOct 09, 2025 06:16:420
Report
VKVijay1 Kumar
FollowOct 09, 2025 05:12:040
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowOct 09, 2025 05:00:540
Report
DRDarshal Raval
FollowOct 09, 2025 04:36:570
Report
CPCHETAN PATEL
FollowOct 09, 2025 04:36:440
Report
PSPramod Sharma
FollowOct 09, 2025 04:35:070
Report
RRRakesh Ranjan
FollowOct 09, 2025 03:47:440
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowOct 09, 2025 03:44:040
Report