Back
झुंझुनूं में तेज रफ्तार बोलेरो ने फिर किया हादसा, चालक नशे में गिरफ्तार
AKAshok Kumar sharma
Oct 09, 2025 03:44:04
Jhunjhunu, Rajasthan
झुंझुनूं शहर की व्यस्ततम रोड नंबर 1 पर दिल दहलाने वाला हादसा सीसीटीवी में कैद हुआ है। केड निवासी 55 वर्षीय रामेश्वरलाल अपने पड़ोसी के साथ बीडीके अस्पताल से जांच करवाकर कोर्ट की ओर पैदल जा रहे थे। तभी इंद्रा नगर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक बोलोरो ने रामेश्वरलाल को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बोलेरो की पहली टक्कर से रामेश्वरलाल सड़क किनारे गिरे, लेकिन नशे में धुत चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और दूसरी बार उन्हें कुचल दिया। इसके बाद अनियंत्रित बोलोरो ने रास्ते में खड़ी पांच बाइक और एक स्कॉर्पियो को भी टक्कर मार दी, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने गाड़ी को रोककर घायल रामेश्वरलाल को बीडीके अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया। सूचना मिलते ही डिपो चौकी इंचार्ज महावीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गाड़ी जब्त कर चालक दलीप सिंह पुत्र ओमसिंह निवासी अजाड़ी खुर्द को हिरासत में लिया। मेडिकल जांच में चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
DRDarshal Raval
FollowOct 09, 2025 07:16:260
Report
AVArun Vaishnav
FollowOct 09, 2025 07:16:160
Report
AKArpan Kaydawala
FollowOct 09, 2025 07:15:340
Report
MDMustak Dal
FollowOct 09, 2025 06:47:440
Report
MDMustak Dal
FollowOct 09, 2025 06:45:360
Report
MDMustak Dal
FollowOct 09, 2025 06:45:280
Report
PMPARMAR MAHESHKUMAR AMRUTLAL
FollowOct 09, 2025 06:16:420
Report
VKVijay1 Kumar
FollowOct 09, 2025 05:12:040
Report
PKPravesh Kumar
FollowOct 09, 2025 05:01:130
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowOct 09, 2025 05:00:540
Report
DRDarshal Raval
FollowOct 09, 2025 04:36:570
Report
CPCHETAN PATEL
FollowOct 09, 2025 04:36:440
Report
PSPramod Sharma
FollowOct 09, 2025 04:35:070
Report
RRRakesh Ranjan
FollowOct 09, 2025 03:47:440
Report