Back
जमीन विवाद में अजमेर में प्रॉपर्टी कारोबारी की हत्या, हत्यारों की गिरफ्तारी
ADAbhijeet Dave
Oct 16, 2025 12:11:46
Ajmer, Rajasthan
अजमेर मे अपहरण और हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है जहाँ जमीनी विवाद को लेकर प्रॉपर्टी कारोबारी को पहले तो झूठी बर्थडे पार्टी मे बुलाया गया फिर उसका अपहरण कर जबरदस्ती कागजो पर साइन मांगे गए.. जब मृतक ने इससे इंकार किया तो आरोपियों ने उसकी हत्या कर केसरपुरा गाँव के जंगलों मे गड्डा खोद उसमे दफना दिया... पूरी घटना का खुलासा मृतक के बेटे पार्थ की पुलिस को दी शिकायत और त्वरित हुई कार्यवाही के बाद हुआ... मृतक के बेटे ने रिपोर्ट में बताया कि उनके पिता लेखराज रेगर के नाम डूंगरिया खुर्द में दादी घेवरीदेवी के हिस्से की जमीन है, जिस पर ननिहाल पक्ष से लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस विवाद को निपटाने के लिए उनके पिता ने श्याम सिंह रावत से जमीन के कार्यों — जैसे कब्जा छुड़वाने और कन्वर्जन आदि — के लिए पैसे लेकर लिखा-पढ़ी की थी। लेकिन बाद में श्याम सिंह ने पैसे देना बंद कर दिया और जमीन बेचने का दबाव बनाने लगा। लेखराज के इंकार करने पर दोनों के बीच रंजिश बढ़ गई थी। रिपोर्ट के अनुसार 13 अक्टूबर की रात लेखराज रेगर अपने बेटे से कहकर श्याम सिंह रावत का जन्मदिन मनाने मधुसूदन गुरुजी के घर गए थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इस पर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। कुछ घंटों बाद जानकारी मिली कि पिता की मोटरसाइकिल जनाना रोड पर लावारिस हालत में खड़ी मिली है। पार्थ को आशंका हुई कि श्याम सिंह रावत और उसके साथियों ने उनकी जमीन हड़पने की नीयत से उनके पिता का अपहरण कर बंधक बना लिया है और उनके साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जिसके बाद लेखराज रेगर का शव जंगल से खुदाई कर बरामद हुआ.. पुलिस ने मुख्य साजिश कर्ता श्याम सिंह रावत सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान श्याम सिंह रावत (31), बीरम सिंह रावत (29), छगन सिंह रावत (33), नरेश रावत (19) और विमल सिंह रावत (21) के रूप में हुई है। ये सभी मायापुर और आसपास के गांवों के निवासी हैं।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
AKArpan Kaydawala
FollowOct 16, 2025 15:18:580
Report
PAParakh Agarawal
FollowOct 16, 2025 14:23:383
Report
DRDarshal Raval
FollowOct 16, 2025 14:23:234
Report
DRDarshal Raval
FollowOct 16, 2025 14:23:124
Report
DRDarshal Raval
FollowOct 16, 2025 14:22:120
Report
AKArpan Kaydawala
FollowOct 16, 2025 12:36:502
Report
AMAjay Mahajan
FollowOct 16, 2025 12:15:371
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowOct 16, 2025 12:10:100
Report
ASANIMESH SINGH
FollowOct 16, 2025 11:09:126
Report
AKAshok Kumar
FollowOct 16, 2025 10:26:322
Report
CPCHETAN PATEL
FollowOct 16, 2025 10:14:061
Report
PMPARMAR MAHESHKUMAR AMRUTLAL
FollowOct 16, 2025 10:12:264
Report
DRDarshal Raval
FollowOct 16, 2025 08:57:363
Report
DRDarshal Raval
FollowOct 16, 2025 08:57:253
Report