Back
कानपुर एयरपोर्ट पर चूहा: उड़ान रोक, 140 यात्री परेशान
PPPraveen Pandey
Sept 21, 2025 14:03:29
Kanpur, Uttar Pradesh
कानपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ान में चूहे से हड़कंप, 140 यात्री परेशान
कानपुर से उड़ान भरने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में एक चूहा होने से विमान को उड़ान भरने से तत्काल रोक दिया गया।
विमान को दोपहर 2:55 पर उड़ान भरनी थी, लेकिन चूहे की वजह से उड़ान में 3 घंटे की देरी हुई
विमान में सवार सभी 140 यात्रियों को चूहे की सूचना के बाद विमान से नीचे उतार दिया गया।
एयरलाइन के कर्मचारी और एयरपोर्ट के अधिकारी पिछले डेढ़ घंटे से विमान के अंदर चूहे की तलाश में जुटे रहे
रविवार को कानपुर एयरपोर्ट पर उस समय हंगामा मच गया, जब दिल्ली के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहे एक विमान के केबिन में चूहा घुस गया। एक चूहे के कारण फ्लाइट को रोकना पड़ा और सभी यात्रियों को विमान से डी-बोर्ड कर एयरपोर्ट लाउंज में भेजा गया।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली से दोपहर 2:10 बजे कानपुर एयरपोर्ट पर पहुंची फ्लाइट को 2:50 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना होना था। उड़ान से ठीक पहले क्रू मेंबर ने केबिन में एक चूहा घूमते हुए देखा। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तुरंत फ्लाइट को रोक दिया गया और विमान की गहन जांच शुरू की गई। एयरलाइंस के टेक्निकल स्टाफ और ग्राउंड क्रू ने मिलकर चूहे को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया, ताकि उड़ान के दौरान कोई जोखिम न हो।
सुरक्षा के मद्देनजर तत्काल प्रभाव से सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतारकर एयरपोर्ट लाउंज भेजा गया। कुछ यात्रियों ने देरी होने के कारण इस घटना पर हल्की नाराजगी जताई, लेकिन अधिकांश ने एयरलाइन के इस कदम को सुरक्षा की दृष्टि से उचित माना। एयरपोर्ट स्टाफ ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया। एयरलाइंस के टेक्निकल स्टाफ और ग्राउंड क्रू ने मिलकर विमान के हर कोने की गहन जांच की।
2
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
PDPRASHANT DHIVRE
FollowSept 21, 2025 14:45:410
Report
ACAshish Chauhan
FollowSept 21, 2025 14:03:213
Report
YSYeswent Sinha
FollowSept 21, 2025 14:03:130
Report
PDPRASHANT DHIVRE
FollowSept 21, 2025 14:01:590
Report
SSSAPPA SAHIL NAHERUDINBHAI
FollowSept 21, 2025 14:00:440
Report
SSSAPPA SAHIL NAHERUDINBHAI
FollowSept 21, 2025 14:00:280
Report
HShakimuddin shabbirbhai
FollowSept 21, 2025 13:03:330
Report
KBKETAN BAGDA
FollowSept 21, 2025 13:00:530
Report
GPGaurav Patel
FollowSept 21, 2025 12:36:122
Report
BSBhadrapalsinh solanki
FollowSept 21, 2025 11:21:110
Report
NDNavneet Dalwadi
FollowSept 21, 2025 11:16:000
Report
GKGovindbhai Karmur
FollowSept 21, 2025 11:01:263
Report
PTPremal Trivedi
FollowSept 21, 2025 10:00:180
Report
DRDarshal Raval
FollowSept 21, 2025 09:00:422
Report