Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kurukshetra136118

कबाड़ में फंसा व्यक्ति, 1 घंटे तक रोता रहा, जानें कैसे बचाया गया!

DKDARSHAN KAIT
Jul 11, 2025 04:30:20
Kurukshetra, Haryana
कुरुक्षेत्र के गांव मिर्जापुर के समीप नहर के बीच पुल के नीचे कबाड़ को पकड़ कर 1 घंटे तक रोता रहा व्यक्ति,मनरेगा मजदूरों ने देखा,गोताखोर की टीम ने व्यक्ति को जिंदा निकाला बाहर कुरुक्षेत्र के गांव मिर्जापुर के समीप नहर में पुल के नीचे फसे कबाड़ में फस गया।व्यक्ति नहर के अंदर करीब 1 घंटे तक फंसा रहा और रोता रहा। बाद में नहर के पास से गुजर रहे मजदूरों ने गोताखोर प्रगट सिंह को सूचना दी। उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर उस व्यक्ति को जिंदा नहर से बाहर निकाला और उसे अस्पताल भेज दिया।व्यक्ति की पहचान सुरेंद्र निवासी बारवा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मिर्जापुर पुल पर एक व्यक्ति नहर के अंदर फंसा हुआ था। जिसकी सूचना उनको मनरेगा मजदूरों ने दी थी। और व्यक्ति खुद को बचाने के लिए जोर-जोर से रो रहा था। जिसके बाद गोताखोर की टीम मौके पर पहुची।और गोताखोर ने पुल से नीचे रस्सी फेंकी और काफी मशक्कत के बाद उस व्यक्ति को बाहर निकाला। नहर के ठंडे पानी में करीब 1 घंटा फंसा रहने के बाद व्यक्ति कुछ नहीं पा रहा था। इसलिए डायल-112 की टीम ने उसे LNJP अस्पताल में भर्ती कराया। अभी उसका इलाज चल रहा है।
11
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement
Back to top