Back
रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर में धनतेरस पर भक्तों का आस्था का संगम
CSChandrashekhar Solanki
Oct 18, 2025 03:00:44
Ratlam, Madhya Pradesh
रतलाम के प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर में आज धनतेरस की सुबह श्रद्धा और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला। भोर से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा, सुबह 3 बजे से भजनों की गूंज मंदिर परिसर में फैल गई। जैसे ही सुबह 5 बजे महालक्ष्मी के पट खुले, मां कुबेर के खजाने के बीच विराजमान होकर भक्तों को भव्य दर्शन देती नजर आईं। चारों ओर “जय माता दी” के जयकारे गूंज उठे। इस पावन क्षण पर महाआरती हुई, जिसमें जिला कलेक्टर, एसपी और अन्य अधिकारी भी शामिल रहे। उन्होंने कुबेर पोटली वितरण का शुभारंभ किया, जो समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। मंदिर के बाहर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं, हर कोई अपने आराध्य के दर्शन को आतुर था। दीपावली के पांच दिवसीय उत्सव के दौरान यह मंदिर आस्था का केंद्र बन जाता है। वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार, लोग धनतेरस से पहले ही अपना धन, आभूषण और सोने-चांदी की वस्तुएं मां लक्ष्मी के चरणों में समर्पित करते हैं। मान्यता है कि इन पांच दिनों तक धन को मां के पास रखने से घर में सुख, समृद्धि और अन्न-धन की वृद्धि होती है। हर भक्त के चेहरे पर चमक और दिल में बस एक ही प्रार्थना,“हे महालक्ष्मी माता, इस दीपावली हमारे घरों में भी धन और खुशियों की वर्षा कर दो।”रतलाम का यह दृश्य सचमुच भक्ति, विश्वास और समृद्धि का जीवंत प्रतीक बन गया है
3
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
PMPARMAR MAHESHKUMAR AMRUTLAL
FollowOct 18, 2025 11:49:492
Report
SCSHAILESH CHAUHAN
FollowOct 18, 2025 10:06:083
Report
GKGovindbhai Karmur
FollowOct 18, 2025 10:05:010
Report
BPBurhan pathan
FollowOct 18, 2025 09:48:231
Report
JPJitendra Panwar
FollowOct 18, 2025 09:31:160
Report
RRRakesh Ranjan
FollowOct 18, 2025 09:19:363
Report
RRRakesh Ranjan
FollowOct 18, 2025 09:19:286
Report
JDJAYESHBHAI DOSHI
FollowOct 18, 2025 09:09:330
Report
CPCHETAN PATEL
FollowOct 18, 2025 09:05:450
Report
RARavi Agrawal
FollowOct 18, 2025 08:45:540
Report
PAParakh Agarawal
FollowOct 18, 2025 08:35:331
Report
DRDarshal Raval
FollowOct 18, 2025 08:07:112
Report
DRDarshal Raval
FollowOct 18, 2025 08:06:591
Report
CPCHETAN PATEL
FollowOct 18, 2025 07:31:553
Report
NJNILESH JOSHI
FollowOct 18, 2025 07:02:093
Report