Back
ओलंपियन पहलवान दीपक पूनिया शादी के बंधन में बंधे, शिवानी से सात फेरे
STSumit Tharan
Feb 04, 2026 06:17:26
Jhajjar, Haryana
ओलम्पियन पहलवान दीपक पूनिया शादी के बंधन में बंधे। बहादुरगढ़ के हिल्टन रिजॉर्ट में हिन्दू रीति रिवाजों के साथ शादी समारोह संपन्न हुआ। दीपक ने अपने पिता के दोस्त की बेटी संग सात फेरे लिए। दीपक की दुल्हन शिवानी झज्जर जिले के गांव निलोठी की रहने वाली हैं। फिलहाल वह संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी कर रही हैं, उनका IAS अफसर बनने का सपना है। दीपक और शिवानी की सगाई 8 सितम्बर 2025 को हुई थी। एक दिन पहले 2 फरवरी को झज्जर के धनखड़ फॉर्म हाउस में लग्न टीके का प्रोग्राम हुआ। दीपक ने सिर्फ एक रुपए का चांदी का सिक्का لیا। दीपक के पिता सुभाष पूनिया ने बताया कि शाम साढ़े 4 बजे छारा गांव से बारात निकल गई। करीब 5 बजे बारात रिज़ॉर्ट में पहुंची। यहां गेस्ट से परिचय करने के बाद शादी की आगे की रस्म निभाई जाएगी। केतली पहलवान के नाम से मशहूर है दीपक पूनिया। दीपक पूनिया का जन्म 19 मई 1999 को झज्जर जिले के छारा गांव में हुआ। बचपन से ही कुश्ती उनके खून में रही, क्योंकि उनके पिता सुभाष भी स्थानीय स्तर पर पहलवान रहे। दीपक को महज 5 साल की उम्र में अखाड़े में दाखिल कराया गया। इसी दौरान उन्हें गांव में “केतली पहलवान” का उपनाम मिला। टोक्यो ओलिंपिक 2021 में दीपक ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में हारकर पांचवें स्थान पर रहे। एक साल बाद 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता। भारतीय सेना में जूनियर कमीशंड अधिकारी (JCO) हैं, 86 किलोग्राम भार वर्ग में खेलते हैं। उन्होंने 2019 विश्व चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था। 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड जीता। 2022 एशियाई खेलों में भी सिल्वर मेडल जीता। शादी के लिए PWL को छोड़ा। पिता ने बताया कि शिवानी के पिता अनूप सिंह प्रॉपर्टी का काम करते हैं। उनकी मुलाकात अखाड़े में प्रैक्टिस करते समय हुई। 2020 में दोस्ती हो गई, फिर रिश्तेदारी बनी। शिवानी MA-English Honors से MA किया है, साथ ही B.Ed. अब MA.Ed की तैयारी है और UPSC की भी तैयारी कर रही हैं।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
AKArpan Kaydawala
FollowFeb 04, 2026 09:01:490
Report
URUday Ranjan
FollowFeb 04, 2026 09:01:380
Report
CPCHETAN PATEL
FollowFeb 04, 2026 09:01:270
Report
PTPremal Trivedi
FollowFeb 04, 2026 09:00:230
Report
GPGaurav Patel
FollowFeb 04, 2026 08:23:390
Report
TDTEJAS DAVE
FollowFeb 04, 2026 08:16:570
Report
PDPRASHANT DHIVRE
FollowFeb 04, 2026 07:47:300
Report
CPCHETAN PATEL
FollowFeb 04, 2026 05:50:000
Report
AKArpan Kaydawala
FollowFeb 04, 2026 04:16:270
Report
LJLakhani Jaydeep
FollowFeb 04, 2026 03:49:250
Report
DPDhaval Parekh
FollowFeb 04, 2026 02:16:560
Report
DMDURGESH MEHTA
FollowFeb 03, 2026 18:07:120
Report
DMDURGESH MEHTA
FollowFeb 03, 2026 18:06:550
Report
URUday Ranjan
FollowFeb 03, 2026 17:05:120
Report