Back
समस्तीपुर में शराब माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई: 1,133 लीटर विदेशी शराब जब्त, 2 गिरफ्तार
MKMANTUN KUMAR ROY
Dec 11, 2025 03:20:03
Bihar
समस्तीपुर में शराब माफियाओं के मंसूबे लगातार नाकाम हो रहे हैं। कभी माफिया तहखाने बनाकर या झाड़ियों-झोपड़ियों में छिपाकर शराब रखते हैं। लेकिन जिले में चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बाघी गांव में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर 586.800 लीटर विदेशी शराब बरामद की। शराब तीन अलग-अलग ब्रांड और तीन साइज की बोतलों में झाड़ियों के बीच छिपाकर रखी गई थी। इसके अलावा उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई छापेमारी के दौरान कुल 1,133 लीटर विदेशी शराब जब्त की। कार्रवाई के दौरान दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार कारोबारी दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बम्बैया हरलाक वार्ड-1 निवासी आदित्य राज और देवदत्त कुमार बताए गए हैं। इसी अभियान में विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खास टभका चौर से 546.840 लीटर विदेशी शराब भी जब्त की गई। यह शराब पांच अलग-अलग ब्रांड और तीन साइज की बोतलों में थी। अभियान की पूरी जानकारी उत्पाद सह मद्य निषेध अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने दी।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SBShilu Bhagvanji
FollowDec 11, 2025 04:51:040
Report
DRDarshal Raval
FollowDec 11, 2025 04:50:430
Report
DRDarshal Raval
FollowDec 11, 2025 04:50:080
Report
CPCHETAN PATEL
FollowDec 11, 2025 04:49:210
Report
CPCHETAN PATEL
FollowDec 11, 2025 04:33:190
Report
NDNavneet Dalwadi
FollowDec 11, 2025 04:32:010
Report
BPBurhan pathan
FollowDec 11, 2025 03:47:470
Report
CPCHETAN PATEL
FollowDec 11, 2025 03:47:350
Report
HBHimanshu Bhatt
FollowDec 11, 2025 02:47:330
Report
GDGaurav Dave
FollowDec 11, 2025 01:45:130
Report
PMPARMAR MAHESHKUMAR AMRUTLAL
FollowDec 10, 2025 17:45:570
Report
SVSANDEEP VASAVA
FollowDec 10, 2025 17:45:420
Report
DRDarshal Raval
FollowDec 10, 2025 17:18:150
Report
AKArpan Kaydawala
FollowDec 10, 2025 17:18:020
Report