Back
शामली में 4 अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर हुए गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से बरामद हुई 16 चोरी की बाईक
Shamli, Uttar Pradesh
शामली में पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हरियाणा, दिल्ली व उत्तर प्रदेश से चोरी की गई 16 चोरी की मोटरसाइकिल के लिए बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक तमंचा, जिंदा कारतूस व तीन चाकू भी बरामत किए हैं। आरोपी चोर मास्टर की चाबी से बाइकों की चोरी करके उन्हें 5 से 6 हजार प्रति बाइक बेच देते थे और इनका निशाना होते थे ग्रामीण इलाके के नागरिक। बाइकों के कागज बाद में देने के नाम पर ये लोग शामली व आसपास क्षेत्र में चोरी की बैकों को बेचने का काम भी करते थे।
वीओ...दरअसल आपको बता दे की पुलिस को यह सफलता शामली जनपद के कांधला थाना इलाके से हुई। यहां पर कांधला थाना प्रभारी सतीश कुमार ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक अहसान को हिरासत में लिया था, जिसके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई थी, शक्ति से पूछताछ करने पर आरोपी अहसान ने अपने साथी दिलशाद, इस्कार व भूरा जो सभी गांव कूड़ाना निवासी सदर कोतवाली इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक-एक करके 16 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। यह सभी मोटरसाइकिल है हरियाणा, दिल्ली व पश्चिम उत्तर प्रदेश के विभिन्न जगहों से चोरी की गई थी. वाहन चोरी करने में यह लोग मास्टर चाबी का प्रयोग करते थे और उन्हें बेचने के लिए ग्रामीण इलाकों के नागरिकों को टारगेट करते थे। बाईकों को बेचने में यह लोग मोटरसाइकिल के कागज बाद में देने का वादा करते थे और मात्र 5 से 6 हजार रुपए प्रति मोटरसाइकिल बेच दिया करते थे। आरोपियों के निशाने पर ज्यादातर हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल रहती थी। एसपी शामली एनपी सिंह ने बताया कि यह एक शातिर वाहन चोर गिरोह है जो गिरफ्तार हुआ है। इन सभी आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न थाना क्षेत्र में 17 मुकदमे भी दर्ज हैं।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
DRDivya Rani
FollowMar 30, 2026 09:48:430
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 30, 2026 09:48:190
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowMar 30, 2026 09:48:090
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowMar 30, 2026 09:47:540
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 30, 2026 09:47:330
Report
PJPrashant Jha2
FollowMar 30, 2026 09:47:160
Report
DSDM Seshagiri
FollowMar 30, 2026 09:47:080
Report
RKRishikesh Kumar
FollowMar 30, 2026 09:46:520
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowMar 30, 2026 09:46:040
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 30, 2026 09:45:530
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 30, 2026 09:45:330
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 30, 2026 09:45:180
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 30, 2026 09:38:16855
Report
SMSandeep Mishra
FollowMar 30, 2026 09:37:41803
Report
APAnand Priyadarshi
FollowMar 30, 2026 09:37:31797
Report