Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Shamli247776

एक बार फिर सुर्खियों में आया चर्चित लेखपाल , क्लक्ट्रेट पहुंचे व्यक्ति ने लगाया डेढ़ लाख रुपए हड़पने

Mar 11, 2026 10:11:50
Shamli, Uttar Pradesh
शामली -उत्तर प्रदेश के जनपद शामली का चर्चित लेखपाल एक बार फिर सुर्खियों में है।जहां क्लक्ट्रेट पहुंचे एक व्यक्ति द्वारा जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपते हुए लेखपाल पर पीड़ित को भ्रमित कर एवं डराकर डेढ़ लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है।गौरतलब हैं कि उक्त लेखपाल पर पिछले माह भी एक पीड़ित द्वारा करीब एक लाख अस्सी हजार रुपए हड़पने का आरोप लगाया गया था।लेकिन कोई कार्यवाही न होने के कारण लेखपाल के हौसले इतने बुलंद हो चुके है कि उसने फिर से यह कारनामा कर दिखाया।पीड़ित व्यक्ति द्वारा जिलाधिकारी से लेखपाल के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। वी ओ: -आपको बता दे कि थाना झिंझाना क्षेत्र के गाड़ीवाला जमालपुर निवासी शाहिद अपने अन्य साथियों के साथ क्लक्ट्रेट पहुंचा।जहां उसने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि करीब 26 वर्ष पूर्व उसने 126 वर्ग मीटर का एक प्लॉट खरीदा था। और तब से ही उक्त प्लॉट पर वह अपने पिता के समय से ही दुकान/मकान पर काबिज है।आरोप है कि वर्ष 2024 में तत्कालीन लेखपाल लवकेश द्वारा पीड़ित की दुकान के बैनामे की मांग की गई। और बैनामा देखने के बाद उसने खसरा नंबर नहीं लिखा होने की बात कही गई।आरोप है कि उसके बाद लेखपाल ने उक्त प्लॉट के पूर्व स्वामी के बेटे से साठगांठ कर उसके प्लॉट पर मुकदमा दायर करा दिया।जिसके बाद लेखपाल पीड़ित की दुकान पर आया और कहा कि मैने पहले ही कहा था कि तुम्हारा बैनामा सही नहीं है।जिसके चलते यह मुकदमा दर्ज हुआ है, इतना सुनते ही पीड़ित के पैरों तले की जमीन खिसक गई और वह भयभीत हो गया और लेखपाल से मामले के समाधान की मिन्नते करने लगा।जिसके बाद लेखपाल ने दो लाख रुपए खर्च करने की बात कही।आरोप है कि पीड़ित ने लेखपाल पर विश्वास करते हुए गवाहों के सामने लेखपाल को डेढ़ लाख रुपए की रकम दी।इसके बाद लेखपाल ने हाथ से लिखे हुए कागज पर उक्त प्लॉट को खसरा नंबर 429 में अंकित होना दिखाते हुए वह कागज पीड़ित को सौंप दिया।जिस पर लेखपाल कानूनगो व तहसीलदार कैराना की मुहर वह हस्ताक्षर है।वहीं पीड़ित ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त प्लॉट के मुकदमे की पैरवी करने के लिए वह न्यायालय पहुंचा तो जानकारी ही कि पुराने बेनामो में खसरा नंबर लिखना जरूरी नहीं होता था।वहीं उक्त मुकदमे में विपक्षी द्वारा शौहरत करने पर पीड़ित को एहसास हुआ कि लेखपाल ने उसे भ्रमित व भयभीत कर अपने पद का दुरूपयोग करते हुए डेढ़ लाख रुपए की रकम हड़प कर ली है।जिसके बाद पीड़ित लेखपाल के पास पहुंचा और अपने रुपए वापस लौटने की मांग की गई तो लेखपाल द्वारा एस डी एम कैराना से अच्छे सम्बन्ध व साठगांठ होने की बात कहते हुए पीड़ित को झूठे मुकदमे में फंसाने व उसकी दुकान व मकान बुलडोजर से तुड़वाने की धमकी दी जा रही है।पीड़ित का कहना है कि यह दुकान उसके व उसके परिवार की आय का एक मात्र साधन है। और यदि दुकान तुड़ वादी गई तो उसके व उसके पारी आर के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।वहीं लेखपाल के इस कृत्य से पीड़ित व उसका परिवार मानसिक तनाव की स्थिति में है।वहीं बीती 24 फरवरी को भी उक्त लेखपाल के खिलाफ शोएब निवासी जमालपुर थाना झिंझाना द्वारा एक जमीनी मामले में एक लाख अस्सी हजार रुपए हड़पने का आरोप लगाया गया था।जिसमें आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। शायद इसीलिए ही लेखपाल पूरी तरह बेलगाम हो चुका है।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
ASABDUL SATTAR
Mar 11, 2026 12:49:45
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर-झांसी मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के बडे हनुमान मोहल्ले से मारपीट का एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। जहां विरोध करने पर एक महिला की मां बेटी ने मिल कर पटक पटक कर बेरहमी से पिटाई कर दी, यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, स्थानीय थाने में शिकायत करने के बाद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो आज पीड़ित महिला एसएसपी के चौखट पर मदद की गुहार लगाने पहुंची और पुलिस अधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि दबंग मारपीट कर उसके मकान पर कब्जा कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वी/ओ.1- पीड़ित महिला रानी देवी ने बताया कि अपने घर पर थी तभी सरोज और उसकी बेटी संगीता आई और उसके मकान के दरबाजे तोडकर घर के अन्दर घुस गई जब उसने विरोध किया तो मां बेटी ने मिलकर उसके साथ बेरहमी से लात घूंसों से जमीन पर गिरा मारपीट की और उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की गई, यह नजारा देख जब उसकी सास बचाने आई तो राकेश ने सास को बुरी तरह थप्पड़ मार कर पटक दिया। मारपीट के दौरान रानी की नाक व मुँह से खून बहने लगा था, और उसके शरीर में कई जगह चोटे आई है। जब पीड़िता शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने उसे भगा दिया। आज पीड़िता अपनी परिजनों के साथ एसएसपी के दफ्तर पहुंची और शिकायती पत्र देकर आरोपियों खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। बाइट- रानी देवी..... पीड़ित महिला
0
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Mar 11, 2026 12:48:31
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के नारायण सेवा संस्थान में एक बार फिर मानवता और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। संस्थान के बड़ी स्थित परिसर में आगामी 14 और 15 मार्च को 45वां दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह समारोह आयोजित होने जा रहा है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यो के 51 दिव्यांग और निर्धन जोड़े एक नई जीवन यात्रा की शुरुआत करेंगे। जिसको लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। संस्थान पिछले कई वर्षों से दिव्यांगों के पुनर्वास, शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहा है। यह सामूहिक विवाह समारोह समाज में समानता, सम्मान और आत्मविश्वास का संदेश देता है। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक स्थान दिलाना और उनके जीवन में खुशियों का नया अध्याय जोड़ना है。
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 11, 2026 12:46:43
Ujjain, Madhya Pradesh:घट्टिया- पुलिस थाना क्षेत्र घट्टिया के अंतर्गत पानबिहार पुलिस चौकी क्षेत्र के गरोठ रोड़ स्थित तुलाहेड़ा टोल प्लाजा पर रविवार रात को हुई मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। टोल शुल्क नहीं देने की बात को लेकर 10 से 15 लोगों ने टोल पर पहुंचकर तोड़फोड़ की थी। कार सवार युवकों ने गुस्से में टोल प्लाजा पर जमकर तोड़फोड़ कर कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी। टोलकर्मियों ने भी कार सवार युवकों के साथ मारपीट की थी। उक्त घटना में घट्टिया थाना पुलिस ने तीन मामले दर्ज किए थे जिसमें मारपीट की क्रॉस कायमी की गई। पुलिस ने आरोपी मोहनसिंह चौहान पिता राजेंद्र सिंह उम्र 25 निवासी ग्राम पिपलियाहामा थाना भेरूगढ़, देवेन्द्र सिंह पिता विजेंद्र सिंह उम्र 20 साल निवासी इंद्रानगर थाना चिमनगंज, कुलदीपसिंह पिता रामसिंह राजपूत उम्र 25 साल निवासी ब्राह्मणखेड़ा थाना राघवी, गोपाल चौधरी पिता सत्यनारायण उम्र 18 साल निवासी ग्राम जेथल थाना घट्टिया, अरुण बैरागी पिता तुलसीदास बैरागी उम्र 22 निवासी जेथल थाना घट्टिया, रोहित चौधरी पिता सोनू चौधरी उम्र 22 साल जाति गारी निवासी जेथल थाना घट्टिया जिला उज्जैन को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आऱोपियों में टोल कर्मचारी भी शामिल है।
0
comment0
Report
SGSANJEEV GIRI
Mar 11, 2026 12:46:32
Latehar, Jharkhand:लातेहार चंदवा थाना क्षेत्र के सिकनी के पास दो वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई हालांकि इस दुर्घटना में दोनों वाहन ड्राइवर और खलासी बाल- बाल बच गए। घटना की सूचना के बाद चंदवा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर ट्रक की जांच की तो चौकाने वाली बात सामने आई। पुलिस ने ट्रक नम्बर - JH - 06 - AS - 9265 पर अवैध तरीके से ले जाया जा रहा 92 किलोग्राम गांजा लोड था पुलिस ने गांजा को बरामद किया है। हालांकि घटना के बाद ड्राइवर और खलासी भाग निकले पुलिस पूरे मामले में छानबीन में जुट गई है और ट्रक मालिक की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। वही पूरे मामले में चंदवा थाना इंस्पेक्टर रणधीर कुमार सिंह ने बताया कि चंदवा थाना क्षेत्र के सिकनी के पास दो ट्रक आपस में जोरदार टक्कर हुआ था। ग्रामीणों के द्वारा घटना की सूचना दी गई सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुची और मामले की जांच के दौरान ट्रक में अवैध तरीके से गांजा लोड था। पुलिस पूरे मामले जांच कर रही और ट्रक ड्राइवर और खलासी भाग गए थे ट्रक मालिक की पहचान कर ली गई है और ट्रक मालिक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
0
comment0
Report
SSsubhash saheb
Mar 11, 2026 12:40:04
Dhamtari, Chhattisgarh:जिला अस्पताल में एक 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना अस्पताल के बर्न वार्ड में बुधवार दोपहर घटित हुई—युवती घर में दाल बनाते समय आग से झुलस गई थी जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। मृतिका दसमती नेताम कोंडा गांव के खोपा बेड़ा की रहने वाली थी और धमतरी बस स्टैंड के पीछे स्थित हरि ओम राइस मिल में काम करती थी। अस्पताल परिसर में हड़कंप मचा रहा और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी कारण अब तक अज्ञात हैं; पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। अस्पताल प्रशासन और सीएमएचओ ने मामले की जांच की बात कही है और सुरक्षा व निगरानी में सुधार की जरूरत पर बल दिया है।
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Mar 11, 2026 12:39:13
Jalaun, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के जालौन में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने स्पष्ट कहा कि जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जाएगा। रॉन्ग साइड चलने वाले वाहन, ओवरस्पीडिंग, ड्रिंक एंड ड्राइविंग जैसे मामलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले और सीट बेल्ट का उपयोग न करने वाले चार पहिया वाहन चालकों के खिलाफ भी अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले चालकों पर भी कार्रवाई की जाएगी। परिवहन और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि वाहन चालकों के स्वास्थ्य और ड्राइविंग दक्षता की जांच के लिए समय-समय पर विशेष कैंप लगाए जाएं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वाहन चालक शारीरिक रूप से सक्षम हैं और सुरक्षित ढंग से वाहन चला रहे हैं। इसके अलावा जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग को स्कूल और कॉलेजों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों और युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा, जिससे सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। नाबालिगों के वाहन चलाने पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। यदि कोई नाबालिग वाहन चलाते हुए पाया जाता है तो उसके अभिभावक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्कूल वाहनों की सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन गंभीर है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्कूल बसों और अन्य स्कूल वाहनों की फिटनेस, सुरक्षा मानकों और आवश्यक दस्तावेजों की नियमित जांच की जाए, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। शहर और कस्बों में अवैध पार्किंग और सड़क किनारे अतिक्रमण को हटाने के लिए भी अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रहे और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो। डीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए सड़क सुरक्षा अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है और नियमों का पालन करके ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। प्रशासन इस दिशा में पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई करेगा。
0
comment0
Report
SPSatya Prakash
Mar 11, 2026 12:38:12
Raipur, Chhattisgarh:Raipur बाईट- विधायक उमेश पटेल, कांग्रेस (विषय- जम्बूरी और रिकेस सेन मामला) रिकेस सेन, विधायक, भाजपा- (जान से मारने की धमकी, वीडियो वाला मामला) गजेंद्र यादव, स्कूल शिक्षा मंत्री (विषय- जम्बूरी.......) रिकेश सेन को धमकी मिलने का मामला. पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने मामले को लेकर कहा- विधायक रिकेश सेन ने स्टेटमेंट दिया है कि उनकी जान को खतरा है. विधानसभा सत्र के समय विधायकों को स्पेशल पावर मिली रहती है. अगर कोई विधायक असुरक्षित है तो वह क्या सदन में भाग ले सकता है. इस मामले में सरकार की ओर से एक वक्तव्य आना चाहिए हमने यह चाहा था. पिछली बार विधायकों की सुरक्षा को लेकर गृहमंत्री की ओर से वक्तव्य आया था. अगर रिकेश सेन झूठ बोल रहे है तो कोई विषय ही नहीं है विभिन्न सवालों में मंत्रियों के उत्तर को लेकर पटेल ने कहा- इस सत्र में कोई भी मंत्री सही से उत्तर नहीं दे रहा है. मंत्रियों पर गलत जानकारी देने का आरोप लगाया है. अलग अलग विषयों पर सदन को गुमराह किया जा रहा है. सत्तापक्ष विधानसभा की गरिमा को गिरा रहा है. अनुभवी सदस्यों को मार्गदर्शक मंडल में डाल दिया गया है 108 नक्सलियों के जगदलपुर में सरेंडर के मामले में पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने कहा- सरगुजा में एक मामला है जिसमें सरेंडर किए हुए एरिया कमांडर नक्सली का स्टेटमेंट आया है. उसने स्टेटमेंट दिया कि अगर ऐसी व्यवस्था रही तो मुझे वापस नक्सली बनना पड़ेगा. प्रधानमंत्री आवास जहां से मिला है वहां ठेकेदार उसको परेशान कर रहा है. जो नक्सली मुख्य धारा में जुड़ा हुआ है उसका ऐसा बयान आ रहा है तो समझना चाहिए क्या स्थिति है जम्बूरी मामले को लेकर उमेश पटेल ने कहा- मंत्री ने गलत जवाब दिया, जंबूरी बालोद में स्काउट गाइड का कार्यक्रम होना था उसमें भारी भ्रष्टाचार हुआ है. पहले टेंडर निकाला गया था, उसके बाद उसको निरस्त कर, एक पार्टिकुलर ठेकेदार को फायदा पहुंचाने के लिए दूसरा टेंडर निकाला. दूसरा टेंडर कंप्लीट नहीं हुआ था और ठेकेदार ने काम शुरू कर दिया, तो सीधा-सीधा भ्रष्टाचार का मामला है. इस पर मंत्री गोल मोल जवाब दे रहे थे. सेंट्रल का हवाला दे रहे थे. सबको पता है ठेकेदार के द्वारा काम शुरू हो गया था, अन्य भी कई विभागों में यहीं हाल है विधायक रिकेश सेन को मिली धमकी का मामला सदन में गरमाया. मामले में विधायक रिकेश सेन ने कहा- पूर्व सीएम बघेल ने इस मामले में सदन में ध्यान आकर्षण किया था. वीडियो में लड़के ने कहा कि कई अलग अलग आरोप मेरे खिलाफ है. एक- एक नागरिक की चिंता साय सरकार कर रही है. मुझे नहीं लगता कि यह बड़ा विषय है. मुख्यमंत्री, संसदीय कार्य मंत्री, गृहमंत्री से इस मामले में बातचीत हुई है. विपक्ष के सदस्यों को भी धन्यवाद देता हूं जम्बूरी को लेकर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा- जम्बूरी को विपक्ष पचा नहीं पा रहे हैं. सभी ने आयोजन को सराहा. लेकिन सफलता से कांग्रेस के लोग घबरा गए हैं. इसीलिए बदनाम करने के लिए मामले को उठा रहे हैं. टेंडर दुबारा इसलिए किया गया क्योंकि नियमों को सरलीकरण करना था. कहीं कोई गड़बड़ी जम्बूरी में नहीं हुई है...
0
comment0
Report
PSPradeep Soni
Mar 11, 2026 12:37:44
Jaipur, Rajasthan:जयपुर वेस्ट DCP हनुमान प्रसाद के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई. ऑपरेशन वज्र प्रहार 2.0 अभियान के तहत कार्रवाई को दिया अंजाम. इंस्टाग्राम जस्ट डायल पर फर्जी विज्ञापन के जरिये ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार. ग्राहकों से भुगतान लेने के बाद नहीं भेजते थे सामान. विज्ञापन देकर लोगों को अपने झांसे में लेकर करते थे ठगी. हरमाड़ा पुलिस ने तीन आरोपियों किया गिरफ्तार. आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल 8 सिम, बिल्टी बुक, ATM कार्ड. सामान भेजने के लिए काम मे ली गई 162 फर्जी बिल्टी बरामद. आरोपी राजेन्द्र कुमार यादव, रोहित सैनी, योगेश टांक को किया गिरफ्तार. चौमूं एसीपी आईपीएस उषा यादव के सुपरविजन में हुई कार्रवाई. पकड़े गए आरोपों से पुलिस कर रही पूछताछ. गिरोह में शामिल अन्य आरोपी पुलिस की रडार पर.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top