Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Shamli247776

एक गुजराती ने देश जोड़ा दो गुजरातियों ने देश तोड़ा, अलंकार अग्निहोत्री

Feb 09, 2026 12:26:51
Shamli, Uttar Pradesh
शामली। उत्तर प्रदेश में बीती 26 जनवरी को यूजीसी के नए नियमों और कथित धार्मिक अपमान और sc,st एक्ट के विरोध में इस्तीफा देकर चर्चाओं में आने वाले निलंबित पीसीएस अधिकारी अपना आरोप पत्र प्राप्त करने के लिए जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे।जहा उन्होंने देश के प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधते हुए कहा कि एक गुजराती सरदार पटेल थे जिन्होंने देश में 562 रियासतों को लेकिन ये दो नए गुजराती देश को तोड़ने आए है।केंद्र सरकार डिवाइड एंड रूल की पॉलिसी लागू कर देश को खत्म करना चाहती।लेकिन सरकार की इन गलत नीतियों के खिलाफ उनकी ये जंग लगातार जारी रहेगी। आपको बता दे कि बीते दिनों उत्तर प्रदेश के बरेली में सरकार द्वारा प्रस्तावित यूजीसी एक्ट,कथित धार्मिक अपमान और एससी एस टी एक्ट के विरोध में जिला मजिस्ट्रेट के पद से इस्तीफा देने वाले निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री सोमवार को अपना आरोप पत्र प्राप्त करने हेतु शामली कलेक्ट्रेट स्थित जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे।जिसका जवाब देने के लिए उन्होंने जिला अधिकारी से करीब एक माह का वक्त मांगा है।इस दौरान जब अलंकार अग्निहोत्री से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि बीती 26 जनवरी को उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।जिसके बाद शासन ने उन्हें अवैधानिक तरीके से निलंबित कर दिया था।जिसके बाद शामली के जिला अधिकारी द्वारा उन्हें एक नोटिस निर्गत किया गया जिसमें जांच अधिकारी बरेली कमिश्नर को बनाया गया।उसी आरोप पत्र को प्राप्त करने के लिए निलंबित पीसीएस शामली पहुंचे थे।जिसका जवाब देने के लिए एक माह का समय मांगा गया है।इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज इन दिनों पूरी तरह क्षत विक्षत हो चुका है।केंद्र सरकार की डिवाइड एक रूल वाली पॉलिसी एससी एसटी एक्ट ने पहले जनरल ,ओबीसी और एससी एसटी को विभाजित किया और अब जनरल, ओबीसी को विखंडित करने के लिए यूजीसी एक्ट लेकर आए है।एक तरीके से ये सरकार देश को खत्म करना चाहती है।इस दौरान उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में एक गुजराती सरदार वल्लभभाई पटेल हुए जिन्होंने देश में 562 रियासतों को जोड़ने का काम किया और ये नए गुजराती देश को तोड़ना चाहते हैं।ये सिर्फ क्षदम रूप से बोलते है कि हिंदू सम्मेलन करवा रहे है और बोलते है कि तो बांटोगे तो कटोगे।लेकिन ये बाट बाट कर आपको काटेंगे।जिस तरीके से इनका ये यूजीसी 2026 और एससी एसटी एक्ट लागू कराया है इससे यह स्पष्ट होता है कि ये देश के नहीं बल्कि बाहरी व्यक्ति है।उन्होंने सीएम योगी को लेकर कहा कि प्रदेश के सीएम हमारे प्रदेश के है लेकिन जो बाहरी व्यक्ति हमारे प्रदेश को प्रभावित करना चाहते है ऐसे लोगों के साथ हम नहीं है।खासतौर से वो लोग जो बोलते है बटोगे तो कटोगे लेकिन उसके विपरीत काम करते है।सनातन को मानने वाले करीब 85 प्रतिशत जनरल और ओबीसी वर्ग को दरकिनार करते हुए इसी सरकार ने सन् 2018 में सुभाष काशीनाथ महाजन वर्सेज महाराष्ट्रा का केश आया था।जिसमें माननीय सुप्रीम कोर्ट ने बोला था कि एससी एसटी एक्ट असंवैधानिक है।जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने तीन बिंदुओं को लेकर दिशा निर्देश दिए थे।लेकिन इस निकम्मी सरकार ने सनातन को मानने वाले 85 प्रतिशत लोगों जनरल ओबीसी के खिलाफ संसद में विधेयक लाकर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को निष्प्रभावी कर दिया।यह सिर्फ नाम की सनातनी सरकार है।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
ASANIMESH SINGH
Feb 09, 2026 16:18:39
Ujjain, Madhya Pradesh:महाकाल मंदिर परिसर में हल्दी और नाच-गाने को लेकर विवाद, ब्राह्मण समाज ने जताई आपत्ति उज्जैन。 विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि से पहले मनाई जा रही महा शिवनवरात्रि के दौरान महिलाओं द्वारा एक-दूसरे को हल्दी लगाकर नाच-गाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने भी इस पर नाराजगी जताते हुए इसे सनातन परंपरा के विपरीत बताया है。 दरअसल, मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर भगवान महाकाल का विवाह होता है। विवाह से पूर्व शिवनवरात्रि के नौ दिनों तक भगवान का विशेष शृंगार किया जाता है। इसी क्रम में प्रतिदिन सुबह मंदिर परिसर में कोटेश्वर भगवान का पूजन-अर्चन किया जाता है। पूजन के बाद दर्शन के लिए आने वाली महिलाएं भगवान शिव के विवाह उत्सव के रूप में भजन मंडली के साथ नाच-गाना करती हैं और एक-दूसरे को हल्दी लगाती हैं。 इसी गतिविधि को लेकर मंदिर प्रतिक्रिया देते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि सनातन धर्म में विवाह से पहले इस प्रकार हल्दी खेलने या नाच-गाने की कोई परंपरा नहीं है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की बारात का स्वरूप भी सामान्य नहीं था, जिसमें शिवगण अपने अलग-अलग रूपों में, श्मशान के राग-भाव के साथ शामिल हुए थे。 सुरेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि महाकाल मंदिर की अपनी एक स्थापित परंपरा है, जिसे बनाए रखना आवश्यक है। मंदिर परिसर में भजन-भाव और वैदिक संस्कृति के अनुरूप वातावरण होना चाहिए। मंदिर को नाच-गाने या फिल्मी गतिविधियों का केंद्र नहीं बनाया जाना चाहिए। यह आस्था का केंद्र है, जहाँ से समाज में सकारात्मक संदेश जाना चाहिए。
0
comment0
Report
NZNaveen Zee
Feb 09, 2026 16:18:16
Rewari, Haryana:रेवाड़ी में मोटर चोर गिरोह का सदस्य निकला डिलीवरी बॉय.....दिन में नौकरी और रात में चोरी, दूसरे साथी की तलाश जारी...... पुलिस को खेतों से मोटर चोरी के 24 मामलों में आरोपी की तलाश थी। आरोपी सुमित को कोर्ट से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस को उसके दूसरे साथी की तलाश है। दोनों आरोपी गुरुग्राम के नानकपुरा के रहने वाले हैं। विस्तृत जानकारी के अनुसार रामगढ़ के खेतों की रखवाली करते थे। 8 फरवरी को उन्होंने देखा कि दो युवक खेतों में थे। पुलिस ने मौके से गुरुग्राम के नानकपुरा के सुमित को गिरफ्तार किया है। सुमित ने नानकपुरा के कर्मबीर के साथ मिलकर चोरी की वारदात की थी। सदर थाना में 2024-25 में मोटर चोरी के 24 मामलों में आरोपियों की तलाश थी। आरोपी के पास एक चोरी की बाइक और एक मोटर मिली है। पुलिस ने बताया कि सदर थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने अपनी टीम के साथ आरोपी को रामगढ़ के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी का आपराधिक रिकार्ड खंगालने के लिए पुलिस थानों से संपर्क किया जा रहा है। रिमांड के दौरान आरोपी से चोरी की वारदातों के साथ इनके दूसरे साथियों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। आरोपी नशे का आदी है। अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए उसने चोरी का रास्ता चुना। दिन में पेटीएम की डिलीवरी करता था और रात को खेतों से मोटर चोरी करता, जिन्हें बेचकर अपने लिए नशीले पदार्थ खरीदता था। आरोपी के पास मोटरसाइकिल भी चोरी की मिली है。
0
comment0
Report
PKPankaj Kumar
Feb 09, 2026 16:17:52
Motihari, Bihar:मोतिहारी में पुलिस के द्वारा एक मछली विक्रेता की पिटाई के बाद गुस्साए मछुवारे ने रामगढ़वा में एशियन हाइवे को जाम कर दिया है। पूरा घटना रामगढ़वा मछली बाजार का है। आरोप है कि मछली खरीदने के लिए रामगढ़वा थाना से एक पुलिस कर्मी पहुँचा था। मछली की कीमत को लेकर सिपाही और मछली विक्रेता में विवाद हो गया। पुलिस कर्मी ने मछुवारे को जमकर पिटाई कर दिया। पुलिसकर्मी के द्वारा पिटाई का वीडियो पास में लगे सीसीटवी में रिकॉर्ड हो गया। वही पिटाई से गुस्साए मछुवारों ने दिल्ली क Kathmandu एशियन हाइवे को रामगढ़वा बाजार के पास जाम कर दिया हैं। सड़क पर आगजनी कर पुलिसकर्मी पर करवाई की मांग पर अड़े है।
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Feb 09, 2026 16:17:21
Noida, Uttar Pradesh:“जनता के पैसे को लेकर अपनी ज़िम्मेदारी समझे बैंक' 54000 करोड़ की धोखाधड़ी को SC ने जनता के पैसों की लूट बताया डिजिटल अरेस्ट से जुड़े मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बैंकों के रवैये पर सवाल खड़ा किया है। कोर्ट ने कहा कि बैंकों की मिलीगत या फिर उनकी लापरवाही के चलते ऐसे धोखाधड़ी भरे लेन- देन होते है। कई मामलो में बैंक अधिकारी फ्रॉड करने वाले लोगों से मिले रहते है। कोर्ट ने कहा कि गृह मंत्रालय की रिपोर्ट बताती है कि डिजिटल फ्रॉड के ज़रिए 54 हज़ार करोड़ निकाले गए है। यह रकम सीधे तौर पर जनता के पैसों की डकैती है। यह कई राज्यों के बजट से भी ज़्यादा है। कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि वह RBI, बैंकों और दूरसंचार विभाग जैसे संबंधित पक्षों से सलाह लेकर ऐसे मामलों से निपटने के लिए एक मानक प्रकिया (SOP) तैयार करे। कोर्ट ने कहा कि डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों से निपटने और जहाँ संभव हो, वहाँ लोगों का खोया हुआ पैसा वापस दिलाने के लिए विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल ज़रूरी है। संदिग्ध लेन देन पर ग्राहकों को अलर्ट करें चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि बैंकों को हमेशा याद रखना चाहिए कि वो लोगों की ओर से जमा की रकम के संरक्षक है। इस पैसे की सुरक्षा करना उनकी ज़िम्मेदारी बनती है। अगर उन्हें संदिग्ध लेन देन नज़र आए तो उनकी जिम्मेदारी बनती है कि वो अपने ग्राहकों को समय रहते अलर्ट करें। कोर्ट ने कहा कि अगर कोई रिटायर्ड व्यक्ति, जो आमतौर पर 10–20 हज़ार रुपये निकालता है , वो अचानक 25 लाख या 50 लाख रुपये का लेन-देन करने लगे, तो बैंक को तुरंत अलर्ट जारी करना चाहिए। SOP देश भर में लागू करें अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटारमणी ने कोर्ट को बताया कि RBI ने ऐसे मामलों से निपटने के लिए बैंकों के लिए एक मानक प्रक्रिया (SOP) पहले से तैयार की है, जिसके तहत संदिग्ध मामलों में खाते से पैसा निकालने पर अस्थायी रोक लगाई जा सकती है। कोर्ट ने गृह मंत्रालय को इस SOP को पूरे देश में लागू करने के निर्देश दिए। अदालतें बैंक की वसूली एजेंट बन गई सुनवाई के दौरान जस्टिस बागची ने कहा कि बैंक लोगों के पैसे की सुरक्षा से ज़्यादा अपने मुनाफे पर ज़्यादा ध्यान दे रहे हैं और इसी चलते अपराध से कमाए गए पैसों को आगे बढ़ाने का माध्यम बनते जा रहे हैं। Chief जस्टिस ने कहा कि मुनाफा कमाने की होड़ में बैंक यह भूल रहे हैं कि वे जनता के पैसों के संरक्षक हैं। लोग भरोसे के कारण बैंक में पैसा जमा करते हैं, लेकिन अब बैंक जनता के लिए एक बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं। अदालतें बैंकों के लिए वसूली एजेंट की तरह काम कर रही हैं। बैंक लापरवाही से धोखेबाज लोगों को कर्ज़ देते हैं और फिर पैसा वसूलने के लिए NCLAT का सहारा लेते हैं। पीड़ितों को मुआवजा दिया जाए कोर्ट ने कहा है कि RBI और दूसरी संबंधित एजेंसी डिजिटल अरेस्ट मामलों में पीड़ितों को मुआवज़ा देने के लिए एक नीति तैयार करे।। कोर्ट ने कहा कि डिजिटल अरेस्ट के पीड़ितों को मुआवज़ा देने में व्यावहारिक और उदार रवैया अपनाया जाना चाहिए। मामले की अगली सुनवाई चार हफ्ते बाद तय की गई है।
0
comment0
Report
MSMrinal Sinha
Feb 09, 2026 16:17:05
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand:देवरी थाना क्षेत्र के चितरोकुरहा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए मारपीट की घटना एक युवक कारु यादव 35 वर्ष घायल हो गया. घायल युवक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में करवाया गया. घायल कारु यादव ने बताया कि वह अपने घर के निर्माण कार्य के लिए मजदूरों से काम करवा रहा था. इसी दौरान गांव के ही गुड्डू साव सहित अन्य लोग हाथ में लाठी, लोहे का रॉड एवं तलवार लेकर मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे. आरोप है कि उक्त लोगों ने निर्माणाधीन दीवार को धक्का देकर गिरा दिया. जब कारु यादव ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने जान मारने की नीयत से तलवार से हमला कर उसे घायल कर दिया. इधर घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक-दो लोगों को हाथ में तलवार लहराते हुए देखा जा रहा है.
0
comment0
Report
Feb 09, 2026 16:12:06
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी में अक्सर नाबालिक बच्चे ढाबे होटल पर काम करते हुए दिख जाएंगे ।ताजा मामला लखीमपुर लालपुर मार्ग पर स्थित वर्मा ढाबा /रेस्टोरेंट का है जहां एक नाबालिक बच्चे की सर्विस के सहारे ढाबे /रेस्टोरेंट चलाया जा रहा है मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक किशोर सर्विस देते नजर आ रहा है। आखिर भारी भरकम बजट खर्च किए जाने के बावजूद चाइल्ड लेबर पर लगाम क्यों नहीं लग रही । जबकि जिले में सहायक श्रम आयुक्त ऑफिस सहित कई एनजीओ बच्चों को बाल मजदूरी से छुड़ाने के लिए काम कर रहे हैं। बाउजूद ढाबा संचालक बिना किसी कानूनी खौफ के बेरोकटोक चाइल्ड लेबर करवाता नजर आ रहा है। अब देखने वाली बात यह होगी की वीडियो वायरल होने के बाद श्रम विभाग मामले में क्या कार्रवाई करता है।
1
comment0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
Feb 09, 2026 16:02:47
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां दहेज के दानवों ने एक विवाहिता की निर्मम हत्या कर दी है पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का शव उसके ससुराल से फंदे से लटकता पुलिस ने बरामद किया है। मृत महिला का नाम चंद्रावती देवी बताया जा रहा है, उसके दो छोटे बच्चे भी हैं; एक की उम्र डेढ़ साल की है और दूसरा तीन महीने का बताया जा रहा है। विवाहिता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पलंग के लिए उसके पति और ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी है। घटना नौतन थाना अंतर्गत बलुआ गांव की है जहाँ तीन साल पहले चंद्रावती देवी की शादी मन्तोश यादव से हुई थी। शादी में लड़की पक्ष के लोगों ने पलंग देने का वादा किया था। पलंग के लिए आए दिन पति-पत्नी में विवाद होता था, मारपीट होती थी। कल देर शाम पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी; हत्या के बाद उसे फंदे से लटका कर आत्महत्या का भी प्रयास किया गया। नौतन थाना पुलिस ने मृत विवाहिता के परिजनों के आवेदन पर पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। एक पलंग के लिए हत्यारे पति ने अपनी पत्नी की जान ले ली है, जिसका एक डेढ़ साल और एक तीन महीना का बेटा भी था; अब उन मासूमों का मां का ममता भी छीन गया है।
0
comment0
Report
SYSHRIPAL YADAV
Feb 09, 2026 16:02:23
Raigarh, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग, खरसिया थाना क्षेत्र के बानीपाथर स्थित श्री मंगल कार्बन उद्योग में 5 फरवरी को हुए भीषण औद्योगिक हादसे में आज 9 माह की मासूम बच्ची भूमि खड़िया की इलाज के दौरान मौत हो गई। बायलर का ढक्कन खोलने के दौरान आग और तेज प्रेशर के साथ ढक्कन अचानक खुल गया था, जिससे मौके पर मौजूद लोग बुरी तरह झुलस गए। मृत बच्चे के दादा ,पिता और मां भी गंभीर रूप से झुलसे हैं इस हादसे में, हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्य झुलसे थे। इस दुर्घटना में कुल 7 लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं, जिनमें कई की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज वेंटिलेटर पर जारी है。 घायलों को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया था。 मामले की गंभीरता को देखते हुए उद्योग सुरक्षा विभाग ने फैक्ट्री को सील कर 7 दिन के भीतर जवाब मांगा है, जवाब नहीं देने पर कड़iani कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। हादसे में श्रम कानून, मानवाधिकार और बाल सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं。 पीड़ित परिवार ने मुआवजा, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है。 वहीं पुलिस ने उद्योग के मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
PSPramod Sinha
Feb 09, 2026 16:02:07
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में रहवासी क्षेत्र में भैंसों का तबेला तोड़ने की कार्रवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट और कांग्रेस के पूर्व पार्षद के बीच तीखी बहस हो गई। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा आप रहवासी क्षेत्र में भैंसों का तबेला नहीं चला सकते। इसको लेकर अन्य स्थानों पर कार्रवाई नहीं करने की बात कहते हुए कांग्रेस के पूर्व पार्षद अहमद पटेल ने समय मांगा। सिटी मजिस्ट्रेट ने साफ मना करते है अभी कार्रवाई की बात कही। इस पर कांग्रेस के पूर्व पार्षद अहमद पटेल ने कहा कि ऐसा है तो हमको गोली मार दो, एनकाउंटर कर दो हम पर बुलडोजर चढ़ा दो। आखिरकर सिटी मजिस्ट्रेट ने सरकारी काम में बाधा डालने पर करवाई करने की बात कहते हुए अतिक्रमण हटा दिया। खंडवा में आज रहवासी क्षेत्र में पशुपालन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हुई। इसी दौरान गुलमोहर कॉलोनी में भैंस के तबेले को हटाने पहुंची सिटी मजिस्ट्रेट की टीम और अतिक्रमण करने वालों के बीच जमकर बहस हुई। अतिक्रमण करने वालों का कहना था कि अन्य स्थानों पर भी लोग रहवासी क्षेत्र में पशुपालन कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही। इस दौरान भैंस का तबेला चलने वाले कांग्रेस के पूर्व पार्षद अहमद पटेल और सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह के बीच तीखी बहस हुई। कार्रवाई को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग सिंह बहादुर ने बताया कि यह कार्रवाई शहर के गुलमोहर कॉलोनी में की गई है। कुछ लोगों द्वारा रहवासी इलाके में बिना अनुमति भैंसों का तबेला बना लिया गया था। आज उससे तोड़ दिया गया है। इसके अलावा सड़क किनारे पान की गुमटियां रख कर भी अतिक्रमण किया गया उससे भी जेसीबी मशीन की मदद से हटाया गया। पूरे शहर में अतिक्रमण के कार्रवाई जारी है। जो भी अतिक्रमण करेगा उससे प्रशासन सख्ती से निपटागा।
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Feb 09, 2026 16:01:00
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जगदलपुर चित्रकोट मार्ग में टिप्पर की चपेट में आने से स्कूटी सवार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत, बड़ांजी थाना क्षेत्र के पोटानार में हुआ सड़क हादसा, तेज राफतर टिप्पर की ठोकर से स्कूटी सवार एक महिला की मौत हुई घायल, मृतिका की पहचान मंदना बघेल नदी सागर गांव की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में हुई है, बताया जा रहा है कि दोनों आंगनवाड़ी कार्यकर्ता स्कूटी में सवार होकर जगदलपुर में आयोजित बस्तर पंडूम कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रही थी, वहीं घटना के बाद टिप्पर चालक टिप्पर को मौके पर छोड़ फरार हो गया, पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
1
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Feb 09, 2026 16:00:34
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर।SPAN>सपा सांसद अफजाल अंसारी का बयान।विभिन्न राजनैतिक मुद्दों पर अफजाल अंसारी का बयान।लोकसभा अध्यक्ष कहना है कि संसद में भी पीएम को खतरा है-अफजाल अंसारीखतरे के डर से पीएम संसद नही आते तो पीएम के हाथों में देश कितना सुरक्षित है-अफजाल।सेना के अफसर पूछते है दुश्मन टैंक लेकर चढ़ गया जवाब दिया जाता है जो उचित वो समझो करो-अफजाल।ये बेशर्मी की बात है ये आदेश नही है,अपनी जिम्मेदारी से भागना है-अफजाल।आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के शादी की उम्र और बच्चों से सम्बंधित बयान पर की टिप्पणी।वो एक ही समय मे डॉक्टर,वैज्ञानिक और दार्शनिक हैं-अफजाल अंसारी।उनके इस सन्देश में भी देश मे विभाजनकारी नीति छिपी हुई है-अफजाल।उन्होंने कहा। था कि जरूरत पड़ने पर सीमाओं पर 3 लाख स्वयं सेवक तैयार हैं-अफजाल।सावरकर को भारत रत्न देने की मांग के सवाल पर बोले अफजाल।ये भी एक बात है कि साबित करिये की वो वीर सावरकर हैं-अफजाल अंसारी।इसके दौर में शंकराचार्य जी कहे कि मैं शंकराचार्य हूं तो उनसे कहा जायेगा कि साबित करिये-अफजाल।जिन्होंने गोलियां खायी,फांसी का फंदा चूम लिया,लेकिन माफी नही मांगी-अफजाल।उनको क्या कहा जाये जिन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के सामने घुटने नही टेके-अफजाल अंसारी।जिन्होंने 11-11 बार लिखकर ब्रिटिश हुकूमत से माफी मांगी उनको महिमामंडित किया जा रहा-अफजाल।श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंगाल में मुस्लिम लीग की सरकार में मंत्री थे-अफजाल।एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के यूपी में बुर्के वाली महिला बनेगी सीएम के बयान पर दी प्रतिक्रिया।इन लोगों ने बिहार चुनाव के समय कहा था कि अब्दुल दरी नही बिछायेगा-अफजाल।उन लोगों ने बिहार में अब्दुल को मुख्यमंत्री बना दिया-अफजाल अंसारी।ये एक विभाजनकारी नीति है,एक समझौता है कि देश को कट्टर धार्मिक भावनाओं में बांटा जाये-अफजाल।धार्मिक कट्टरता फैलाकर समाज को बांटा जाये कि हिन्दू एक तरफ हो जाये मुसलमान एक तरफ-अफजाल।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top