Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Saharanpur247001

गोवंश के अवशेष मिलने पर मौके पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता।

Mar 28, 2026 03:06:04
Saharanpur, Uttar Pradesh
सहारनपुर के थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव कैलाशपुर में शुक्रवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब खाल गोदाम के पास खेतों में गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना पर बजरंग दल कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। अवशेष देखने के बाद कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया और उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए हंगामा किया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से गोवंश कटान की गतिविधियां चल रही हैं, लेकिन पुलिस की निष्क्रियता के कारण इसमें शामिल लोगों के हौसले बुलंद हैं। उनका कहना है कि पुलिस को पहले भी इस संबंध में सूचित किया गया था, बावजूद इसके कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।सूचना मिलते ही एसडीएम सदर सुबोध कुमार, सीओ सदर मनीष चंद और थाना प्रभारी अमित नागर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर स्थिति को शांत कराया।जानकारी के अनुसार, कैलाशपुर की गप्पन रोड स्थित खाल गोदाम के पास खेतों में गोवंश के तीन सिर और अन्य अवशेष पड़े मिले। यह दृश्य देखकर कार्यकर्ता भड़क उठे और मौके पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, बजरंग दल के महानगर सुरक्षा प्रमुख शुभम यादव देवा, विभाग संयोजक शक्ति राणा और महानगर संयोजक ललित शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यह गोवंश कटान का मामला है और दोषियों के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज किया जाए।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
PKPushpender Kumar
Mar 28, 2026 05:02:24
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
DTDhiraj Thakur
Mar 28, 2026 05:01:41
Ranchi, Jharkhand:असम विधानसभा चुनाव में JMM का धुंआधार प्रचार शुरू, हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने संभाली कमान, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की फौज असम में कर रहे कैंप झारखंड मुक्ति मोर्चा की निगाहें फिलहाल आसाम पर टिकी है, आसाम में हो रहे विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा अकेले चुनावी मैदान में है। सीएम हेमंत सोरेन भी असम में कैंप कर धुंआ धार चुनाव प्रचार में जुट रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता पहले से ही कर रहे कैम्प झामुमो का लक्ष्य साफ है पूरी ताकत झोंक कर आसाम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाना ...वहीं आसाम को लेकर झारखंड में बयानबाजी और वार पलटवार खूब सुनाई दे रहा है。 झारखंड मुक्ति मोर्चा ने असम चुनाव को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि असम का चुनाव ऐतिहासिक होगा और परिणाम भी ऐतिहासिक होंगे झारखंड मुक्ति मोर्चा की उपस्थिति बहुत मजबूत होने जा रही है। मनोज पांडे ने कहा कि हमारे जो नेता हैं हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन वह अन्य नेताओं से थोड़ा अलग है और उन पर लोग ऐतबार करते हैं हेमंत सोरेन ने दिखाया है की तानाशाही ताकतों से कैसे लड़ा और जीता जाता है। 5 महीने जेल के अंदर रहने के बाद भी जब जेल से बाहर निकले तो झारखंडी जनता की आवाज को मुकाम तक पहुंचाया और आज असम के 90 लाख आदिवासी भी हेमंत सोरेन पर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं।
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Mar 28, 2026 05:00:52
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री ने कहा कि मिडल ईस्ट में जो आपदा खड़ी हुई है।‌ जिसके चलते कुछ जरुरत की चीजों को लेकर भ्रम की स्थिति और अफवाहें फैलाई जा रही हैं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने पैट्रोलियम उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी कम की है। सभी देशों में इनके रेट बढ़ रहे हैं। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने इस कदम से देश के लोगों को बड़ी राहत दी है। एक्साइज ड्यूटी पैट्रोल पर 10 रुपए और डीज़ल पर जीरो की है । जिससे इन उत्पादों के दाम स्थिर बने रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी पहले ही सही फैसले लेते हैं ताकी लोगों को समस्याएं न आएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा लोगों को साथ खड़े हैं। जो लोग युद्धग्रस्त देशों में फंसे हुए थे। उनको सही सलामत वापिस भारत लाया गया। प्रधानमंत्री शांति प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए अन्य देशों से संपर्क बनाए हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत प्रथम और भारतीय प्रथम को लेकर चलते हैं। कुछ लोगों द्वारा पैट्रोलियम उत्पादों की कमी का दुष्प्रचार किया जा रहा है। हमारा विपक्षी दल वैश्विक आपदा में भी राजनीति कर रहा है। अगर वो प्रधानमंत्री की तारीफ नहीं कर सकता तो चुप तो हो जाएं। आज सभी देशों में दाम बढ़ रहे हैं लेकिन भारत में दाम स्थिर हैं। इसके अलावा हरियाणा में भी पेट्रोल डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है। लोग घबराएं नहीं। लोग घबरा कर खरीदारी न करें। क्योंकि कुछ राजनीतिक लोग लोगों में भ्रम फैला रहे हैं। मैंने पैट्रोलियम कंपनियों से बात की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जैसी स्थिति पहले थी वैसी भी आज भी है। कोई कमी नहीं है। अगर बात बढ़ भी जाती है। सारे विश्व में समस्याएं होंगी तो हमें भी तैयार रहना होगा। लेकिन विपक्ष अपनी राजनीति करने में व्यस्त है। एक तरफ से सिलेंडर लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और पीछे सिलेंडर वाला सिलेंडर सप्लाई कर रहा है। राज्य में 4032 पैट्रोल पंप काम कर रहे हैं। रसोई गैस - प्रदेश में प्रतिदिन 2 लाख सिलेंडर प्राप्त हो रहे हैं। प्रतिदिन 1 लाख 90 हजार वितरित किए जा रहे हैं। रिफिल के लिए शहरों में 25 दिन और गांव में 45 दिन के नियम का पालन किया जा रहा है। प्रदेश में गैस की भी कोई कमी नहीं है 1 लाख 73 हजार कमर्शियल सिलेंडर मौजूद हैं। कल रात ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गैस उत्पादन को बढ़ाने का निर्देश दिया है। हम कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ काम कर रहे हैं। इसके चलते 428 सिलेंडर और 4 वाहन जब्त किए हैं। हमने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। हरियाणा में पीएनजी पाईप लाईन बिछाने के इस 3 लाख रुपए प्रति किलो मीटर का रेट निर्धारित किया है। प्रदेश में 28000 किलोमीटर पीएनजी पाईप लाईन बिछी हुई है जिसमें और ज्यादा तेजी लाई जाएगी。
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Mar 28, 2026 05:00:36
Kota, Rajasthan:झिरनिया चढ़ाव पर बीती रात अज्ञात बदमाशों ने प्याज से भरे ट्रक पर पत्थरबाजी कर लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। हमले में ट्रक में सवार एक वृद्ध के आंख के पास चोट लग गई, जिससे वह लहूलुहान हो गया। वहीं ट्रक का आगे का कांच भी टूट गया। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक नासिक से प्याज भरकर कोटा जा रहा था। उसी बीच झिरनिया चढ़ाव के पास 3 से 4 बदमाशों ने ट्रक पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। पत्थर लगने से ट्रक का आगे का कांच टूट गया और अंदर बैठे वृद्ध को भी पत्थर लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ने बताया कि बदमाशों ने ट्रक से प्याज के कट्टे लूट लिए। वह किसी तरह ट्रक को वहां से निकालकर सुकेत पहुंचा, जहां एक निजी क्लिनिक में घायल का उपचार करवाया।
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Mar 28, 2026 05:00:22
Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी, कोटा आजम चौधरी बाइक गड्ढे में गिरने से युवक की मौत बाइक गड्ढे में गिरने से युवक की मौत. रामगंजमंडी में सुकेत क्षेत्र के बड़ोदिया में बीती रात एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब अरनिया गोला निवासी कपिल पुत्र स्व. महावीर गुर्जर अपने पीपल्दा निवासी रिश्तेदार सचिन गुर्जर के साथ बाइक से अपने गांव लौट रहा था। दोनों मामा-बुआ के बेटे बताए जा रहे हैं। जिनकी रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कपिल सिर के बल पत्थर पर गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। वहीं सचिन बाइक से उछलकर झाड़ियों में जा गिरा और घायल हो गया। कुछ देर बाद होश आने पर सचिन ने फोन कर अपने परिचित को घटना की जानकारी दी। सूचना पर परिचित मौके पर पहुंचा और दोनों को सुकेत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कपिल को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू की।
0
comment0
Report
Mar 28, 2026 04:48:52
Gauri Bazar, Uttar Pradesh:गौरीबाजार थाना क्षेत्र के करमाजीतपुर गांव में नवरात्रि के पावन अवसर पर चल रहा कीर्तन कार्यक्रम उस समय दर्दनाक हादसे में बदल गया, जब टेंट हटाने के दौरान एक युवक हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गया। हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई और अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, करमाजीतपुर के पश्चिमी टोला में एक व्यक्ति के घर नवरात्रि के तहत कीर्तन का आयोजन किया गया था। शुक्रवार देर रात कार्यक्रम समाप्त होने के बाद टेंट हटाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान गांव का मन्नीलाल (18) पुत्र सिकंदर टेंट का लोहे का पाइप उखाड़ रहा था, तभी पाइप ऊपर से गुजर रही एचटी बिजली लाइन से छू गया। तेज करंट की चपेट में आते ही मन्नीलाल बुरी तरह झुलस गया और मौके पर अफरातफरी मच गई। परिजन व ग्रामीण तत्काल उसे लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहा पहुंचते ही डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मन्नीलाल दो भाइयों में छोटा था और परिवार की उम्मीदों का सहारा था। उसकी एक बहन कंचन है। बेटे की असमय मौत से मां इसरावती का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
733
comment0
Report
GLGautam Lenin
Mar 28, 2026 04:46:39
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा रेलवे स्टेशन से ठीक एक किलोमीटर पहले कोयल नदी पर बने रेलवे पुल की पिलर संख्या 115 की मरम्मती पूर्ण कर ली गई। 4 जनवरी 2026 को पिलर में आई दरार के बाद राजधानी समेत तमाम ट्रेन रद्द कर दी गई थी। और तेजी के साथ दरार पड़े ब्रिज के निर्माण कार्य करने का निर्देश रेलवे के द्वारा जारी किया गया था। 27 मार्च को रेलवे के द्वारा पहला टावर कार और उसके पश्चात लाइट इंजन के माध्यम से सफल परिचालन किया गया। जिसके बाद आज 28 मार्च से सभी ट्रेनों का परिचालन पूर्व के अनुसार जारी कर दिया गया है। अब राजधानी समेत सभी ट्रेनों का परिचालन पूर्व निर्धारित समयानुसार होगी। ट्रेन के परिचालन के पहले दिन यात्रा करने आए यात्रियों में खुशी देखी गई। इनका कहना है कि पैसा और समय दोनों की बचत अब होगी। सफर के साथ साथ व्यवसाय में भी गति आएगी। लोहरदगा स्टेशन मास्टर गजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया की पहले दिन रांची डीआरएम करूणा निधि सिंह ने स्वयं लोहरदगा स्टेशन तक निरिक्षण पहले दिन किया। अब पूर्व की भांति सभी ट्रेने लोहरदगा स्टेशन से होकर गुजरेगी।
638
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Mar 28, 2026 04:46:17
Saharanpur, Uttar Pradesh:घर के बाहर खड़ी कार में अज्ञात कारणों से लगी आग से कार का आगे का हिस्सा जलकर राख हो गया। कार स्वामी ने अज्ञात लोगों पर कार में आग लगाने का आरोप लगाया है। गांव नन्हेडा बुड्ढाखेड़ा निवासी सलमान रोजाना की तरह अपनी कार घर के बाहर खड़ी करके सो गया था। रात करीब डेढ़ बजे किसी राहगीर ने उसे जगाया तो उसकी कार से आग के लपटें निकलती देख उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजनों को जगाया तथा सभी ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक कार का आगे का हिस्सा जलकर राख हो चुका था। कार स्वामी ने अज्ञात पर कार में आग लगाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
749
comment0
Report
KSKashish Singh
Mar 28, 2026 04:46:05
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: रानी बाग में एक शादी समारोह के दौरान चाकू से हमला होने से 17 वर्षीय एक नाबालिग की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के मित्र राहुल ने बताया, "हमारा दोस्त एक शादी में गया था... जब वह वहां था, तो कुछ बच्चों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। उसने बीच-बचाव करने की कोशिश की होगी। वहां मौजूद एक बड़े व्यक्ति ने यह सब देखा, शायद उसे लगा कि वह बच्चों को पीट रहा है... उन्हें ठीक से पता नहीं था कि वह किसी को पीट रहा है या नहीं। लेकिन जब वह बीच-बचाव करने के लिए बीच में आया, तो उस व्यक्ति ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमारे दो दोस्तों को चाकू लगा... हमारे एक दोस्त की मौत हो गई है और दूसरा अस्पताल में भर्ती है। मृतक का नाम निखिल है..."
737
comment0
Report
AMAjay Mishra
Mar 28, 2026 04:45:53
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले के जवा थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार तराई अंचल की रहने वाली एक किशोरी को लगभग डेढ़ माह पहले आरोपी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने किशोरी को दस्तयाब कर जब पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। पूछताछ के दौरान किशोरी ने बताया कि आरोपी उसे अपने साथ ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने आरोपी अनिल आदिवासी को गिरफ्तार कर लिया है, जो घटना के बाद से फरार चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई जारी।
562
comment0
Report
AMAjay Mishra
Mar 28, 2026 04:45:41
Rewa, Madhya Pradesh:मऊगंज जिले के जनपद पंचायत नईगड़ी अंतर्गत ग्राम पंचायत खटखरी में जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन लगभग 30 फीट ऊंची पानी की टंकी पहली बार पानी भरते ही देर रात अचानक भरभरा कर गिर गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि टंकी के पास खड़ी जेसीबी में सो रहा चालक बाल-बाल बच गया। स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि निर्माण कार्य को लेकर पहले से ही कई शिकायतें की जा चुकी थीं, जो कलेक्टर से लेकर भोपाल मंत्रालय तक पहुंचीं, लेकिन इसके बावजूद काम को कागजों में पूर्ण दिखा दिया गया। ग्राम पंचायत के सरपंच सुरेश कुमार जायसवाल के अनुसार, टंकी में पहले से लीकेज की समस्या थी, जिसे हाल ही में ठीक किया गया था, लेकिन परीक्षण के दौरान ही टंकी ढह गई। निर्माण में घटिया सामग्री और मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया जा रहा है, जिसमें पतली सरिया के इस्तेमाल की बात भी सामने आई है। क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से बने इस प्रोजेक्ट पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि कई जगह कार्य अधूरा होने के बावजूद पूर्ण दर्शाया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ पूरे जिले में बनी अन्य टंकियों की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।
802
comment0
Report
Advertisement
Back to top