Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Saharanpur247001

ग्राम विकास अधिकारी के दो ठिकानों पर विजिलेंस का छापा।

Feb 24, 2026 08:46:45
Saharanpur, Uttar Pradesh
सहारनपुर में ग्राम विकास अधिकारी के घर पर विजिलेंस की टीम छापेमारी कर रही है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह कार्रवाई चल रही है। उन पर आए से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है। करीब 2 घंटे से छापेमारी चल रही है। मेरठ से आई एंटी करप्शन की टीम सुबह करीब 7 बजे सहारनपुर पहुंची। ग्राम विकास अधिकारी संजय वालिया के दो ठिकानों पर करीब 2 घंटे से छापेमारी चल रही है। फिलहाल टीम उनके मकान और उनके प्रॉपर्टी के ऑफिस पर दस्तावेज खाना ले जा रहे हैं। यह कार्रवाई जब हो रही है जब संजय बलिया करीब 4 महीने से जेल में बंद है। उन पर 4 महीने पहले एक ठेकेदार से 20 हजार रिश्वत लेने का आरोप लगा था।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
UJUmesh Jadhav
Feb 24, 2026 10:01:22
Thane, Maharashtra:भिवंडीत जुन्या तक्रार वादातून बेदम मारहाण... pाच जणां विरोधात गुन्हा दाखल.... मारहाणीचा व्हिडिओ व्हायरल.... भिवंडीत अनधिकृत बांधकाम बाबत तक्रार केल्याच्या वादातून पालिका प्रभाग समिती क्रमांक चार कार्यालय प्रांगणात एका व्यक्तीस पाच जणांच्या टोळक्याने बेदम लाथाबुक्क्यांनी मारहाण केल्याची घटना घडली आहे. मोहम्मद मन्सूर अन्सारी असे मारहाण झालेल्या व्यक्तीचे नाव आहे. ते पालिका प्रभाग समिती क्रमांक चार कार्यालय येथे एक तक्रार अर्ज देण्यासाठी गेले होते. त्याठिकाणी झालेल्या जुन्या वादातून त्याठिकाणी असलेलेल नियाज सिद्दिकी, फिरोज मेमन, कासिम सिद्दिकी,अली व एक अज्ञात व्यक्ती अशा पाच जणांच्या टोळक्याने त्यास दुचाकी वरून खाली पडून त्यास बेदम मारहाण केली आहे.या प्रकरणी मन्सूर अन्सारी यांनी नजिकच्या पालिका कॅबिन मध्ये आसरा घेतल्याने त्यांचा जीव बचावला आहे. या मारहाणी नंतर कुटुंबियांच्या मदतीने स्व.इंदिरा गांधी स्मृती रुग्णालय येथे प्रथमोपचार करून खाजगी रुग्णालयात उपचारासाठी दाखल करण्यात आले आहे. या मारहाणीत मन्सूर यांचा हात फॅक्चर झाला आहे. सायंकाळी उशिरा मन्सूर अन्सारी यांनी दिलेल्या तक्रारी वरून भोईवाडा पोलिस ठाण्यात नियाज सिद्दिकी, फिरोज मेमन, कासिम सिद्दिकी, अली व एक अज्ञात व्यक्ती अशा पाच जणां विरोधात गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे. याप्रकरणी नियाज सिद्दिकी यास भोईवाडा पोलिसांनी अटक केली आहे.
0
comment0
Report
PNPratap Naik1
Feb 24, 2026 10:00:22
Kolhapur, Maharashtra:कोल्हापुरात संधी साधून घरात शिरून देवघरातील चांदीच्या मूर्ती चोरणाऱ्या मानसी खरे हिला लक्ष्मीपुरी पोलिसांनी २१ फेब्रुवारीला अटक केली. सविस्तर चौकशीत तिच्याकड सुमारे सव्वा तीन लाखांच्या चांदीच्या मूर्ती सापडल्या. हा ऐवज लक्ष्मीपुरी पोलिसांनी जप्त केला. तिला न्यायालयानं ३ दिवसांची पोलिस कोठडी सुनावलीय. साने गुरुजी वसाहत परिसरातील देवणे कॉलनीत मानसी खरे ही महिला राहते. दुपारच्या सुमारास ती घरातून बाहेर पडत असे. दार पुढ करून दुपारच्या वेळी झोपलेल्या नागरिकांच्या घरात ती दबक्या पावलानं प्रवेश करत असे. देव घरातील चांदीच्या मूर्ती ती चोरत होती. दरम्यान शुक्रवार पेठेतील उदय देवरुखकर यांच्या घरात २३ डिसेंबर २०२५ रोजी चोरी झाली होती देवघरातील एक लाख ८५ हजार रुपये किमतीच्या चांदीच्या मूर्त्या, या मूर्तिच्या डोक्यावरील सोन्याचे किरीट आणि पाचूचे मनी असं किंमती साहित्य चोरीला गेलं होत. या प्रकरणी लक्ष्मीपुरी पोलिसात अज्ञात व्यक्ती विरोधात चोरीचा गुन्हा नोंद झाला होता. या घटनेचा तपास करत असताना २१ फेब्रुवारी २०२६ ला लक्ष्मीपुरी पोलीस ठाण्यातील गुन्हे शोध पथकातील कर्मचाऱ्यांनी या महिलेला पकडलं. तिच्याकड चौकशी केल्यानंतर सुमारे सव्वा तीन लाखाच्या चांदीच्या मूर्ती सापडल्या. न्यायालयान मानसी खरे हिला ३ दिवसांची पोलीस कोठडी सुनावली आहे.
0
comment0
Report
Feb 24, 2026 09:59:07
Kanpur, Uttar Pradesh:शुक्लागंज स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीर लापरवाही सामने आई है। केंद्र पर तैनात प्रभारी चिकित्सक डॉ. राकेश चंद्रा सुबह 11 बजे तक अस्पताल नहीं पहुंचे, जबकि कई मरीज उपचार के इंतजार में मौजूद रहे।इसी दौरान एक इमरजेंसी मरीज को समुचित उपचार न मिलने के कारण निजी अस्पताल रेफर करना पड़ा। सीने में दर्द से तड़पता रहा मरीज जानकारी के अनुसार, नेहरू बाग स्थित मलिक ब्रसेस में कार्यरत हफीजुरहमान पुत्र अजीजुरहमान (निवासी चमनगंज, कानपुर) फैक्ट्री जाते समय राजधानी मार्ग पर अचानक सीने में तेज दर्द और घबराहट महसूस होने पर नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टर मौजूद न होने के कारण मरीज को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। बाद में स्टाफ ने उसे स्ट्रेचर पर लिटाकर प्राथमिक उपचार देने का प्रयास किया, लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सकीय देखरेख के अभाव में स्थिति संभालना मुश्किल हो गया। हालत बिगड़ने पर स्टाफ ने परिजनों को निजी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और मरीज को कानपुर के एक कार्डियोलॉजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्षेत्र में आक्रोश स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में डॉक्टरों की अनुपस्थिति की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं। समय पर चिकित्सक उपलब्ध न होने से मरीजों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है।क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य विभाग से मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।अब देखना है कि संबंधित अधिकारी इस लापरवाही पर क्या कदम उठाते हैं।
0
comment0
Report
SNShashi Nair
Feb 24, 2026 09:52:06
Hisar, Haryana:हिसार में आज भारतीय किसान यूनियन ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने किया। ट्रेड डील के खिलाफ आज हिसार में सैकड़ो किसान सड़कों पर उतरे और हिसार के डीसी को अपना मांग पत्र सोपा। गुरनाम सिंह चढूनी ने विशेष बातचीत में जी मीडिया को बताया कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील के चलते किसानों का हाल पहले लाए तीन कृषि कानून से भी बुरा होगा। उन्होंने कहा कि सरकार इसे सही साबित करने की कोशिश कर रही है। इस मुद्दे पर क्या तमाम किसान यूनियन एक मंच पर आ सकती हैं? गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि बेशक अभी सब अलग-अलग चल रहे हों, लेकिन जब भी किसानों ने संघर्ष किया है, तमाम किसान संगठन एक मंच पर आए हैं। उन्होंने आगे की रणनीति का खुलासा करते हुए बताया कि 23 मार्च को पिपली कुरुक्षेत्र में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ एक राज्य स्तरीय बड़ा प्रदर्शन होगा。
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Feb 24, 2026 09:51:30
Faridabad, Haryana:फ़रीदाबाद- मुजेसर अग्निकांड में मृत फायर कर्मियों को शहीद दर्जा व एक-एक करोड़ मुआवजे की मांग。 मुजेसर स्थित सेक्टर-24 वर्कशॉप में 16 फरवरी को हुए भीषण अग्निकांड में घायल दो फायर ब्रिगेड कर्मचारियों रणवीर और भविचंद की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद फायर ब्रिगेड और सफाई कर्मचरियों में गहरा रोष है। कर्मचारियों ने एकजुट होकर हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। सर्व हरियाणा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री ने कहा कि दोनों कर्मचारियों ने ड्यूटी के दौरान बहादुरी दिखाते हुए लोगों की जान बचाने का प्रयास किया और अपनी जान गंवा दी। उन्होंने सरकार से मांग की कि दोनों को शहीद का दर्जा दिया जाए। संघ की ओर से मृतक कर्मचारियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की गई है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 1 मार्च को जिले के सभी फायर स्टेशनों पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी और उसके बाद आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी。
0
comment0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
Feb 24, 2026 09:49:58
Madhepura, Bihar:मधेपुरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर संदिग्ध अवस्था में मिले महिला के शव मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतका के गले पर काला निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका गहरा गई है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, मृतका की छोटी बच्ची हुस्नाज ने बताया कि उसके पिता ने ही मंगलवार सुबह करीब 4 बजे उसकी मां को फंदे से लटका दिया। शव को ऑटो से लाकर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर छोड़ दिया गया और आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही सहरसा जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। जीआरपी के एसआई दिलीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम जांच के लिए पहुंची है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा। वहीं पुलिस परिजनों और अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Feb 24, 2026 09:49:27
Tonk, Rajasthan:देवली टोंक बीसलपुर परियोजना विस्थापित संघर्ष समिति का धरना आज 64वें दिन भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहा। विस्थापितों ने बांध की भराव क्षमता बढ़ाने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया और अपनी पीड़ा प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाई। संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली से मुलाकात कर बांध की ऊंचाई नहीं बढ़ाने का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव माया सुवालका सहित कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में विस्थापित मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान टीकाराम जूली और गोविंद सिंह डोटासरा ने विस्थापितों की मांगों को जायज बताते हुए आश्वासन दिया कि विधानसभा के आगामी सत्र में इस मुद्दे को मजबूती से उठाया जाएगा और सरकार को जनहित में कार्रवाई के लिए मजबूर किया जाएगा। वहीं संघर्ष समिति ने टोंक विधायक और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को भी ज्ञापन सौंपकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 24, 2026 09:49:11
Alwar, Rajasthan:बीकानेर बालिका दुष्कर्म-हत्या कांड: राजगढ़ (अलवर) में सैनी समाज का आक्रोश, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन राजगढ़ (अलवर)। बीकानेर जिले में सैनी समाज की एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म कर निर्मम हत्या किए जाने के मामले को लेकर समाज में भारी आक्रोश है। इस जघन्य घटना के विरोध में राजगढ़ क्षेत्र में सैनी समाज के लोगों द्वारा लगातार धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित बालिका आठवीं बोर्ड की परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन रास्ते में लापता हो गई। बाद में उसका शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालिका के साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। घटना से आहत सैनी समाज के लोगों ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम राजगढ़ एसडीएम के निजी सहायक यशवंत सैनी को सौंपा। पिछले तीन दिनों से समाज के लोग इस जघन्य अपराध के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं。
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 24, 2026 09:48:57
Alwar, Rajasthan:अलवर नगर निगम में 2012 में चयनित 329 सफाई कर्मचारियों को अब तक नियुक्ति नहीं मिलने से आक्रोश फैल गया है। नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी सोमवार को नगर निगम आयुक्त के चैंबर के बाहर धरने पर बैठ गए। धरना दे रहे कर्मचारियों का कहना है कि वे वर्षों से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। इस संबंध में वे पहले ही राज्य मंत्री संजय शर्मा से भी मुलाकात कर चुके हैं, जहां से उन्हें आश्वासन मिला था। नगर निगम आयुक्त ने कर्मचारियों को समस्या के समाधान के लिए 14 दिन का समय मांगा था, लेकिन तय समय सीमा बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है और न ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई है। सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द नियुक्ति आदेश जारी नहीं किए गए, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top