Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pratapgarh230001

प्रतापगढ़ सीएमओ कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया

Sept 08, 2025 12:48:37
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh
प्रतापगढ़ सीएमओ कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रयागराज से आई एंटीकरप्शन टीम ने सीएमओ के स्टेनो राहुल और चपरासी आलोक को रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा। जानकारी के मुताबिक, स्टेनो राहुल अपने सहयोगी के साथ मिलकर कार्यों के निस्तारण के नाम पर घूस की मांग कर रहा था। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने कार्यालय में जाल बिछाकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस अचानक कार्रवाई से कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। पूछताछ के बाद एंटीकरप्शन टीम दोनों आरोपियों को लेकर प्रयागराज रवाना हो गई। इस घटना से अन्य कर्मचारियों में भी खलबली मच गई है। अफ़सोस है कि बड़े भेड़िये इस बार बच गए।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
KAKapil Agarwal
Mar 26, 2026 12:00:52
Agra, Uttar Pradesh:नगर निगम में संदिग्ध बताते हुए थाने में तहरीर देने का मामला मामले पर संदिग्ध बने भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप पार्टी के पदाधिकारियों को किसके आदेश और इशारे पर बताया गया संदिग्ध अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त होने और अपनी करतूत छुपाने को हमे निशाना बना रहे है कुछ भाजपा और कांग्रेस नेता जिन्हें संदिग्ध बताया गया का कहना है कि ये सब नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के इशारे पर हो रहा है हम जितने भी लोग जिन्हें संदिग्ध बताया जा रहा है अपनी पहचान रखते है, हम सभी किसी न किसी पार्षद ,मेयर या कमेटी पदाधिकारी का भतीजा,बेटा और सहयोगी है ऐसे में किस आधार पर हमें संदिग्ध कहा जा रहा है हम सभी जनता और शहर के विकास की भलाई के लिए नगर निगम आते जाते है और सभी अधिकारी और कर्मचारी नाम और चेहरे से जानते है,फिर संदिग्ध कैसे हो गए हम सभी संदिग्धों में शामिल लोग किसी न किसी पार्टी से जुड़े है और कुछ कर्मचारी नेता है सभी ने एकजुट हो सामूहिक रूप से अपना वीडियो बनाकर अपना पक्ष रखा और निगम अधिकारियों से खुद के संदिग्ध होने पर सवाल पूछे,और चेतावनी भी दी
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Mar 26, 2026 12:00:41
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 26, 2026 12:00:26
0
comment0
Report
NZNaveen Zee
Mar 26, 2026 11:49:08
Rewari, Haryana:रेवाड़ी के सालहावास गाँव में स्थित करीबन 60 किला जमीन इस कंपनी की है जिसपर स्थानीय लोगों द्वारा बिना कब्जे के खेती की जा रही है। कुछ जगह यह जमीन खाली पड़ी है। कुछ किले हाईवे से लगाते हुए हैं जिनकी कीमत करीबन 8 से 10 करोड़ प्रति किले के हिसाब से है। जबकि जो जमीन अंदर की साइड है उसके रेट 2 से 5 करोड़ प्रति किले है। फिलहाल कंपनी की तरफ से कोई भी सिक्योरिटी गार्ड या कोई कर्मचारी नहीं छोड़ा गया है। सरपंच के अनुसार पिछले 10 साल से किसी ने इस जमीन की पूछ भी नहीं की। कंपनी द्वारा ऑफिस भी बनाया गया था जो आज खंडहर हालत में स्थित है।लेकिन जमीन पर या गांव में किसी भी प्रकार का कोई नोटिस नहीं लगाया हुआ है।
0
comment0
Report
ATANKUR TYAGI
Mar 26, 2026 11:48:53
Mumbai, Maharashtra:रामनवमी से पहले मालवणी में बवाल! भगवा झंडे लगाने को लेकर तनाव, आज शाम शोभायात्रा में शामिल होंगे किरीट सोमैया मंगलवार रात को मुंबई के मालवणी इलाके में राम नवमी की तैयारी में जुटे रामभक्त इलाके में पताके और झंडे लगा रहे थे तभी इलाके की एक मस्जिद के सामने की सड़क पर झंडे लगाने जाने के विरोध में दो गुटों में टकराव देखने मिला। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हिंदू पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने रामभक्तों के साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें हिरासत में लिए जिसके कुछ समय बाद उन्हें छोड़ दिया गया। सकल हिंदू समाज की ओर से इस विषय में मुस्लिम पक्ष के कुछ लोगों के ख़िलाफ़ धमकाने और हमला करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की गई है। आज शाम मालवणी में निकलने वाली रामनवमी शोभायात्रा में बीजेपी नेता किरीट सोमैया भी शामिल होंगे।
0
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Mar 26, 2026 11:48:29
Hajipur, Bihar:लाखों के मादक पदार्थ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार। मादक पदार्थ तस्करी के बड़े गिरोह का खुलासा। सरगना की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू। वैशाली पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से पुलिस टीम ने 59 ग्राम स्मैक और एक बाइक बरामद किया है। बरामद स्मैक को 144 छोटी डिबिया में रखा गया था जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये है। इस बारे में सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि गंगाब्रिज थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि मादक पदार्थ तस्कर स्मैक ले कर जाने वाले हैं जिसकी सूचना एसपी विक्रम सिंह को दी जिनके निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया जिसका नेतृत्व सदर एसडीपीओ खुद कर रहे थे। इसी बीच पुलिस ने जाल बिछाया और दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों में गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के सहदुल्लापुर निवासी मंजय लाल और चांदपुरा थाना क्षेत्र के धर्मपुर निवासी जयप्रकाश शामिल हैं। वहीं एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार दोनों सिर्फ पेड़लर हैं जो माल को इधर से उधर पहुंचाने का काम करते हैं हालांकि इस गिरोह के सरगना की भी पहचान कर ली गई है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
0
comment0
Report
RSRAKESH SINGH
Mar 26, 2026 11:48:06
Chapra, Bihar:रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट, फ्लैग मार्च कर शांति की अपील जिले में रामनवमी शोभायात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और एसएसपी बिनीत कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने शहर के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष रूप से संवेदनशील और मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में शुक्रवार की नमाज को ध्यान में रखते हुए मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही जिले की सभी पूजा समितियों को लाइसेंस जारी कर दिए गए हैं और उन्हें स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे नियमों का पालन करें। प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भी सख्ती बरतने की चेतावनी दी है। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करते हुए रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाएं。 मौके पर कई प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल के जवान मौजूद रहे。
0
comment0
Report
RIRamawatar Isran
Mar 26, 2026 11:47:41
Jaipur, Rajasthan:शेखावाटी के स्वाभिमान, शौर्य और विकास का ऐतिहासिक शंखनाद: जयपुर की आमसभा में एयरपोर्ट, राष्ट्रीय स्पोर्ट्स अकादमी, शहीद सम्मान, हरित क्रांति और 5 करोड़ कोष जैसे निर्णायक संकल्पों से बदलेगा क्षेत्र का भविष्य” जयपुर। शेखावाटी फाउंडेशन की राष्ट्रीय वार्षिक आमसभा कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, जयपुर में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। देशभर से आए पदाधिकारी, प्रदेश प्रतिनिधि एवं कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति ने इसे ऐतिहासिक बना दिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद गोयल ने की, जबकि राष्ट्रीय संरक्षक श्री सुभाष जोशी की विशेष उपस्थिति रही。 एयर कनेक्टिविटी: विकास का सबसे बड़ा एजेंडा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद गोयल ने शेखावाटी के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा सीकर एवं झुंझुनूं में एयर कनेक्टिविटी हेतु विजिबिलिटी स्टडी की घोषणा को ऐतिहासिक बताया。 सभा में एयरपोर्ट स्थापना की मांग को आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का सर्वसम्मति से संकल्प लिया गया。 संगठन विस्तार, केंद्र संगठन और कार्यशाला राष्ट्रीय महामंत्री श्री गजानंद शर्मा ने संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए देशव्यापी विस्तार, केंद्र संगठन को मजबूत करने और नए राज्यों में इकाइयों के गठन की विस्तृत योजना प्रस्तुत कीं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी तथा संगठनात्मक ढांचे को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जाएगा。 साथ ही अप्रैल माह में जयपुर में संयुक्त कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, जिसमें संगठन की कार्यप्रणाली, विस्तार रणनीति और जिम्मेदारियों पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। हेरिटेज संरक्षण को मिलेगा नया आयाम राष्ट्रीय प्रभारी पशुपति कुमार शर्मा एवं सह-प्रभारी गिरधारी केशौट ने शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों एवं धार्मिक स्थलों के संरक्षण पर जोर दिया। उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री श्रीमती दिया कुमारी के प्रयासों की सराहना की गई。 आर्किटेक्चर विशेषज्ञ अनुराग शर्मा को हेरिटेज प्रोजेक्ट का दायित्व सौंपा गया। इसके साथ ही “हवेली सुरक्षा केंद्र” की स्थापना का निर्णय लिया गया, जिसकी जिम्मेदारी राष्ट्रीय सचिव श्री प्रवीण बलवदा को सौंपी गई। वे_hерिटेज हवेलियों के संरक्षण हेतु आवश्यक कानूनी कार्रवाई, सुरक्षा उपाय एवं राज्य सरकार के स्तर पर ऐसे सशक्त कानून बनाने के प्रयास करेंगे, जिससे हवेलियों की तोड़फोड़ पर रोक लगे और उनका पूर्ण संरक्षण सुनिश्चित हो सके। हरित शेखावाटी” बनेगा जनआंदोलन पर्यावरण संरक्षण के तहत “हरित शेखावाटी” अभियान को बड़े जनआंदोलन के रूप में चलाने का निर्णय लिया गया। वृक्षारोपण, जल संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता के लिए अलग समिति गठित की जाएगी। चिकित्सक प्रकोष्ठ: स्वास्थ्य सेवा पर फोकस शेखावाटी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने हेतु “चिकित्सक प्रकोष्ठ” का गठन किया गया। डॉ. आशिष गौड़ एवं डॉ. एस.पी. यादव के नेतृत्व में नियमित मेडिकल कैंप एवं ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किए जाएंगे。 संस्कृति संरक्षण: गणगौर महोत्सव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री केशी मालू के प्रस्ताव पर जयपुर में गणगौर पर्व पर भव्य सांस्कृतिक आयोजन का निर्णय लिया गया। आयोजन समिति में श्री रामाकांत जौहरी, संजय जोशी एवं श्री पंकज शर्मा को शामिल किया गया。 प्रचार-प्रसार, ब्रांडिंग और डिजिटल विस्तार संस्था के प्रभावी प्रचार-प्रसार, ब्रांडिंग और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मजबूत करने के लिए विशेष रणनीति बनाई गई। इस हेतु राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जाकिरे भाटी एवं राष्ट्रीय सचिव आशीष सराफ को नेतृत्व सौंपा गया, जो एक विस्तृत सोशल मीडिया एवं प्रचार-प्रसार कमेटी का गठन करेंगे। यह कमेटी देशभर में संस्था की गतिविधियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म, मीडिया नेटवर्क और जनसंपर्क माध्यमों के जरिए व्यापक स्तर पर प्रसारित करेगी, जिससे शेखावाटी फाउंडेशन को एक मजबूत राष्ट्रीय पहचान मिल सके। राष्ट्रीय स्पोर्ट्स अकादमी शेखावाटी में राष्ट्रीय स्तर की स्पोर्ट्स अकादमी स्थापित करने हेतु कमेटी का गठन किया गया। प्रकाम राठौड़ को अध्यक्ष एवं श्रवण कालेर को सदस्य बनाया गया। प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम जुलाई माह में जिला स्तरीय भव्य समारोह आयोजित कर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसका नेतृत्व श्री जयसिंह भागसरा करेंगे। शहीदों के सम्मान में ऐतिहासिक पहल राष्ट्रीय संयोजक श्री हरि शर्मा ने बताया कि अमर जवान ज्योति पर 2013 के बाद शहीद हुए वीर जवानों के नाम अंकित करवाए जाएंगे। इसके पश्चात शहीद परिवारों एवं वीरांगनाओं का राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय विस्तार और नई जिम्मेदारी सूरत, कोलकाता, गुवाहाटी एवं महाराष्ट्र में नए कार्यालय खोलकर संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत किया जाएगा। विजयशंकर तिवारी को दिल्ली एवं तेलंगана का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जो वहां शीघ्र ही संगठन का विस्तार करेंगे। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री प्रकाश अग्रवाल ने संगठन को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये का कोष बनाने का लक्ष्य घोषित किया। इसमें नए सदस्य, प्रबुद्ध वर्ग, उद्योगपति एवं व्यापारियों को जोड़कर इस लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त करने का संकल्प लिया गया।
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Mar 26, 2026 11:47:15
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Mar 26, 2026 11:47:06
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में मोमोज खाने से लोगे के बीमार होने का मामला सामने आया है।जहां दादरी में मोमोज खाने से एक दर्जन के करीब लोग बीमार हो गए।इन लोगों को उल्टी,पेट में दर्द,सिर दर्द और बुखार की शिकायत हुई, जिसके बाद इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइट - डॉ. काशिफ नदीम आलम (सरकारी अस्पताल दादरी) बाइट - सेंडी (पीड़ित) बाइट - आरिफ (सभासद) दादरी के नई आबादी के रहने वाले आरिफ ने बताया कि कल शाम उनके घर पर उनकी बहन और अन्य रिश्तेदार आए हुए थे तभी हम लोगों के द्वारा मोमोज घर पर मंगवाए गए और सभी लोगों ने मोमोज खाए, मोमोज खाने के बाद आज सभी लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इस दौरान मेरे परिवार में 10 लोगों की तबीयत खराब हुई है ,जिन्हें दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। वही इस मामले में जिलाधिकारी से भी शिकायत की गई है। वहीं,अस्पताल में भर्ती सैंडी ने बताया की वह दो दिन से अस्पताल में भर्ती है।बीमार होने से पहले मैने मोमोज खाए थे। दो अलग-अलग परिवार के लोगों ने एक ही दुकान से खरीद कर खाए थे मोमोज, मोमोज खाने के बाद सभी की बिगड़ी तबीयत, दादरी के सरकारी अस्पताल में सभी का चल रहा है इलाज, दादरी नगर के तहसील के पास से एक मोमोज की दुकान से लेकर सभी ने खाए थे मोमोज। वही,दादरी सरकारी अस्पताल के डॉक्टर काशिफ नदीम आलम ने बताया कि 10 से 12 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।इन लोगों को सिर दर्द उल्टी बुखार पेट में दर्द की दिक्कत थी। प्रथमदृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि इन्हें फूड पॉजिंग की दिक्कत हुई है ।फिलहाल यह सभी लोग अस्पताल में भर्ती हैं ,इनका उपचार चल रहा है। इन लोगों के द्वारा यह बताया गया था कि इन लोगों ने मोमोज खाए थे। सभी को दबाव इंजेक्शन दिए गए हैं पहले से स्थिति अब ठीक हुई है। इस मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि मीडिया के माध्यम से शिकायत मिली है, टीम जाकर मौके पर जांच पड़ताल करेगी。
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 26, 2026 11:46:39
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Mar 26, 2026 11:46:20
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र: शाहाबाद मारकंडेश्वर मंदिर में 64 वां सामूहिक विवाह समारोह में पहुचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी,बेदी ने सिंगर बादशाह के टटीरी गाने पर बोले-संस्कृति को खराब करने वाले को नहीं नहीं बकसेंगे,बेदी बोले- कांग्रेस और विपक्ष को बेदी नाम का हुआ ख़ौफ़,बेदी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना,कहा-हरियाणा में कांग्रेस के हुए टुकड़े कुरुक्षेत्र:- रामनवमी महोत्सव के अवसर पर शाहाबाद मारकंडेश्वर मंदिर में 64 वां सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमे हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि आज शाहाबाद मारकंडेश्वर मंदिर में रामनवमी के अवसर पर सामूहिक विवाह समारोह किया गया है। वहीं उन्होंने सिंगर बादशाह के गाने टटीरी पर बोलते हुए कहा कि जो भी हरियाणा की संस्कृति को खराब करने का काम करेगा उसको बक्सा नहीं जाएगा। और इसीलिए बादशाह के गाने को सभी जगह से हटाया गया है। और इस मामले पर महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। और आगे भी जो कोई भी हरियाणा की संस्कृति को खराब करने की कोशिश करेगा उसको बक्शा नही जायेगा। केबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस हरियाणा में टुकड़े टुकड़ों में बट चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष को बेदी नाम का खौफ हो चुका है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के 25% विधायक टूट चुके हैं। उन्होंने कहा कि एक राज्यसभा की सीट कांग्रेस प्वाइंटों पर जीती है। परंतु कांग्रेस की बुनियाद हिल चुकी है। आज कांग्रेस के अंदर हलचल नहीं बल्कि भूकंप आया हुआ है। और जिसके रिजल्ट आने वाले समय में दिख जाएंगे। जिससे कांग्रेस का नाम लेने वाला कोई नहीं बचेगा। कृष्ण कुमार बेदी ने पंजाब के चुनाव पर कहा कि 100% पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा, गुजरात सहित जहां पर भाजपा की सरकार चल रही है उन सबके मॉडल पर ही पंजाब के लोग भी मोहर लगाने का काम करेंगे। और जिस प्रकार का आजकल माहौल पंजाब में चल रहा है उसको ठीक करने का काम भी हमारी सरकार करेगी। बाईट:- कृष्ण कुमार बेदी केबिनेट मंत्री हरियाणा
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top