Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pilibhit262001

UP NEWS : फार्मासिस्ट भूपेंद्र सिंह की मां का निधन,सीएचसी पर किया गया मौन धारण

Jan 10, 2026 14:39:54
Pilibhit, Uttar Pradesh
पीलीभीत की बिलसंडा सीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट की मां के निधन पर डॉक्टरों व स्टाफ ने मौन धारण किया.आत्मा की शांति के लिए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.सीएचसी अधीक्षक सहित स्टाफ मौजूद रहा.आपको बतादें NHM के अंतर्गत तैनात भूपेंद्र सिंह फार्मासिस्ट का कहना है उनकी मां कृष्णा देवी 76 वर्षीय की ब्रेन स्ट्रोक होने से शुक्रवार को निधन हो गया.कृष्णा देवी जनपद फतेहपुर के टिकरा गांव के रहने वाली हैं. सीएचसी अधीक्षक डॉ छत्रपाल सिंह सहित सभी डॉक्टरों व स्टाफ ने कृष्णा देवी की आत्मा की शांति के लिए मौन धारण किया.
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Mar 13, 2026 05:32:41
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में डीजे और धुमाल संचालकों द्वारा नियमों के उल्लंघन पर कड़ा रुख अपनाते हुए व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान तेज आवाज में संगीत बजाने और प्रतिबंधित लेजर लाइटों का उपयोग करने वालों पर शिंकजा कसा गया, जिसके परिणामस्वरूप कुल 24 नग लेजर लाइटें जप्त की गईं और 10 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कदम उठाए गए। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में स्टॉक रूम की जांच कर श्री राम कृपा धुमाल और राजा डीजे के संचालकों से 04 नग शार्पी लेजर लाइटें बरामद की गईं, वहीं थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में यातायात बाधित कर शोर मचा रहे तीन वाहनों को साउंड सिस्टम सहित कब्जे में लेकर कार्यवाही की गई। इसी कड़ी में थाना सरकंडा क्षेत्र के अंतर्गत दुकानों पर दबिश देकर 18 नग प्रतिबंधित लेजर लाइटें जप्त की गईं, जहाँ आशीष देवांगन, विकास अहिरवार, सुनील साहू, कमल यादव और प्रकाश गढ़ेवाल जैसे संचालकों के विरुद्ध मामले दर्ज किए गए। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और ध्वनि प्रदूषण व हानिकारक रोशनी से आम जनता को राहत दिलाने के उद्देश्य से की गई इस कार्यवाही में कुल 03 प्रकरण कोलाहल अधिनियम और 07 प्रकरण अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किए गया。
0
comment0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
Mar 13, 2026 05:32:33
Panna, Madhya Pradesh:छात्रावासों में घट गई छात्रों की संख्या , भोजन व्यवस्था में सुधार कलेक्टर के निर्देशों के बाद छात्रावासों में हालात सुधरे है , अभी साफ़ सफाई और सुरक्षा की और जरूरत छात्रावास जब पहुंचे तो आंगन में कड़ाही को चाटता दिखा बैल बीते महीने पूरे मध्य प्रदेश के साथ-साथ पन्ना जिले से भी छात्रावासों की ऐसी तस्वीरे सामने आई थी , यहां नाश्ते को लेकर लात घुसे चल रहे थे तो कहीं छात्राएं सड़क पर प्रदर्शन करते हुए देखी जा रही थी ।जिसके बाद पन्ना कलेक्टर उषा परमार ने कड़ा रुख अपनाया और बालिका छात्रावास गुनौर की छात्रावास अधीक्षक और सभी रसोइयों को पद से हटा दिया। इसके साथ ही अनुसूचित जाति बालक छात्रावास अजयगढ़ से विवादित तस्वीर सामने आने के बाद वहां भोजन व्यवस्था में अब सुधार हुआ है। और वहां छात्रों को पर्याप्त भोजन दिया जा रहा है。 वाइस ओवर -- छात्रावास में रहने वाले छात्रों ने बताया कि हॉस्टल में अब उन्हें पर्याप्त भोजन मिलता है । सुबह का नाश्ता भी मिलता है और क्योंकि अभी परीक्षाएं चल रही हैं इसलिए दसवीं और बारहवीं के बच्चे घर चले गए हैं अभी इस छात्रावास में 11 बच्चे ही रहकर अपनी पढ़ाई कर रहे हैं बच्चों के साथ WT वाइस ओवर -- वही छात्रावास के अधीक्षक अनिल गुप्ता ने बताया कि इस छात्रावास में 50 छात्रों के रहने की व्यवस्था है और मीनू के अनुसार भोजन व्यवस्था दी जाती है छात्रों को प्रत्येक छात्र को एक वर्ष में दो बेडशीट भी दी जाती हैं शौचालय में पर्याप्त साफ सफाई रहती है क्योंकि चौकीदारों की संख्या कम है इसलिए सुरक्षा व्यवस्था के लिए चौकीदारों की आवश्यकता है बाइट --अनिल गुप्ता छात्रावास अधीक्षक वाइस ओवर -- छात्रावास में रसोईघर की कमी दिखी और जिसके कारण बरामदे में ही रसोई भोजन तैयार करते हैं। छात्रावास परिसर में इतनी जगह नहीं है कि व्यवस्थित रूप से रसोई घर बनाया गया हो एक कमरे में स्टोर रूम बनाया गया है जहां खाद्य सामग्री रखी जाती है और बरामदे में ही भोजन बनाया जाता है छात्रावास में रहकर छात्र जी परिस्थितियों में अपनी पढ़ाई करते हैं वहां यह आवश्यक है कि उन्हें साफ सुथरा और पर्याप्त भोजन समय पर मिले । अधिकांश छात्रावासो में जाकर यह देखने को मिलता है कि खाना बनाने के बर्तन , खाना खाने के बर्तन में साफ सफाई की कमी है।
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Mar 13, 2026 05:31:49
0
comment0
Report
DRDivya Rani
Mar 13, 2026 05:31:01
Panchkula, Haryana:ईरान-इजरायल और अमेरिका युद्ध के कारण LPG किल्लत का असर अब पंचकूला में भी दिखने लगा है। एलपीजी की किल्लत से पंचकूला में भंडारा प्रभावित, तीन दिन से बंद श्री माता मनसा देवी भंडारा कमेटी का लंगर। ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के कारण एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित होने लगी है, जिसका असर अब भारत के कई हिस्सों में भी देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में पंचकूला स्थित श्री माता मनसा देवी मंदिर में भी कमर्शियल गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत के चलते पिछले 3 दिनों से श्री माता मनसा देवी भंडारा कमेटी का भंडारा बंद है। श्री माता मनसा देवी भंडारा कमेटी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित लंगर हॉल में इन दिनों भक्तों को भंडारा नहीं परोसा जा रहा है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति रुकने के कारण रसोई का काम पूरी तरह ठप हो गया है। ऐसे में मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को लंगर हॉल से खाली पेट ही लौटना पड़ रहा है। श्री माता मनसा देवी भंडारा कमेटी चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजर संजय ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि कमर्शियल सिलेंडरों की भारी कमी के कारण पिछले तीन दिनों से भंडारा बंद करना पड़ा है। हालाँकि उन्होंने कहा कि भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कल से भंडारा फिर से शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गैस उपलब्ध न होने की स्थिति में फिलहाल लकड़ी और कोयला से जलने वाले भट्टी का सहारा लिया जाएगा। इस भट्टी पर सीमित मात्रा में कढ़ी चावल या दाल-चावल तैयार कर भक्तों को परोसा जाएगा, ताकि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को कम से कम प्रसाद और भोजन मिल सके।
0
comment0
Report
ASAmit Shrivastav
Mar 13, 2026 05:23:18
Dewas, madhya pardesh:देवास में गुरुवार को दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। एबी रोड स्थित आनंद ज्वेलर्स के सामने खड़ी एक कार का शीशा तोड़कर बदमाश चांदी के आभूषणों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। इIndौर निवासी व्यापारी नमित कश्यप किसी काम से देवास आए थे। उन्होंने अपनी कार गुरुवार शाम को एबी रोड स्थित आनंद ज्वेलर्स के सामने खड़ी की थी। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने कार का शीशा तोड़ा और अंदर रखा चांदी के आभूषणों से भरा बैग तथा कुछ दस्तावेज चोरी कर लिए। बताया जा रहा है चोरी हुए बैग में करीब पौने दो किलो चांदी बताई जा रही है। यह पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में अंजाम दी गई घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश में जुट गई है。
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Mar 13, 2026 05:22:58
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल गैंगस्टर दूल्हे की गिरफ्तार के बाद दुल्हन पहुंची थी थाने बोली 2 घंटे के लिए छोड़ दो, नहीं तो यहीं करा दो फेरे हाथों में मेहंदी, चेहरे पर हल्दी दुल्हन की कोहेफिजा थाने में गुहार, गैंगस्टर दूल्हे से मिलने की थी मांग शादी से ठीक पहले आरोपी आकाश उर्फ भूरा हड्डी को मंडप से किया था गिरफ्तार भोपाल में इलीगल गैंग का किया था पर्दाफाश, कोहेफिजा पुलिस ने 6 आरोपियों को किया था गिरफ्तार महिला संबंधी FIR का डर दिखाकर ब्लैकमेल करता था गिरोह गैंग का सरगना आकाश नीलकंठ उर्फ भूरा हड्डी, पहले से हत्या के मामले में आरोपी आकाश के साथ रामजी ठाकुर, अभिषेक उपाध्याय, अभिषेक मीणा, नीरज खान और अमित ओसवाल गिरफ्तार पुजारी को किडनैपिंग कर महिला संबंधी मामले में फंसाने की दी थी धमकी 50 हजार लेकर छोड़ा, 7 लाख की और मांग पुलिस ने किया था मामले में खुलासा
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top