Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pilibhit262122

अधिवक्ता को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस से शिकायत।

Feb 16, 2026 11:55:40
Puranpur, Uttar Pradesh
पूरनपुर,में कार्यरत अधिवक्ता महेशपाल को फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। अधिवक्ता महेशपाल ने सोमवार दोपहर एक बजे पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि दिनांक 13 फरवरी 2026 को बिक्रेता रामसरन पुत्र श्रीराम, निवासी ग्राम मनहरिया, अपने पुत्र राजू के साथ तहसील पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपनी ग्राम कुरैया खुर्द कलां स्थित भूमि गाटा संख्या 45 का बैनामा क्रेता अनीता देवी पत्नी सोनू, निवासी ग्राम मनहरिया के पक्ष में विधिवत पंजीकृत कराया। शिकायत के अनुसार उसी दिन रात करीब 8 बजकर 21 मिनट पर अधिवक्ता महेशपाल के पास फोन आया और बैनामा के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि तुमने बैनामा क्यों करवाया और तहसील में आकर गोली मार देने की धमकी दी। साथ ही अभद्र शब्दों का प्रयोग किया, इसको लेकर अधिवक्ताओं
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
AMAsheesh Maheshwari
Feb 16, 2026 13:37:36
Noida, Uttar Pradesh:टोंक जिले के दूणी थाना क्षेत्र स्थित आवा रामसागर तालाब में दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों शव बूंदी जिले के दबलाना थाना क्षेत्र के रेण गांव निवासी बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान महावीर गुर्जर (40) पुत्र सेवालाल गुर्जर और रमेश गुर्जर (42) पुत्र जगन्नाथ गुर्जर के रूप में हुई है। दोनों व्यक्ति 8 जनवरी की रात से लापता थे। 30 जनवरी को परिजनों द्वारा दबलाना थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दबलाना थाना अधिकारी प्रिया व्यास ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने रुणीजा तालाब सहित विभिन्न स्थानों पर सर्च अभियान चलाया था, लेकिन उस समय सफलता नहीं मिल पाई थी। आज टोंक जिले के दूणी थाना क्षेत्र में स्थित आवा रामसागर तालाब में दोनों के शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दो लोगों की एक साथ मौत से गांव में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
APAshwini Pandey
Feb 16, 2026 13:37:17
Mumbai, Maharashtra:उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन के तुरंत बाद अल्पसंख्यक दर्जा प्रमाणपत्र जारी किए जाने के मामले ने महाराष्ट्र की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। 28 से 31 जनवरी 2026 के बीच 75 शैक्षणिक संस्थानों को अल्पसंख्यक दर्जा दिए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। यह वही अवधि थी जब राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित था।अब यह जांच की जा रही है कि संबंधित संस्थानों की फाइलों पर पहले ही अजीत पवार के हस्ताक्षर हो चुके थे या उनके निधन के बाद किसी स्तर पर अनियमितता या हेरफेर की गई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं विपक्ष सरकार पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि कुछ प्रभावशाली और संपन्न शैक्षणिक संस्थानों को अधिकारियों की मिलीभगत से अल्पसंख्यक दर्जा दिलाने की कोशिश की गई। विपक्ष ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों को निलंबित किया जाए और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए。
0
comment0
Report
ADASHISH DWIVEDI
Feb 16, 2026 13:36:52
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में गंगा किनारे मिला युवक का शव,हत्या की आशंका हरदोई के अरवल थाना क्षेत्र में कुसुमखोर पुल के नीचे गंगा नदी किनारे सोमवार को एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।सूचना पर पहुंची अरवल थाना पुलिस ने शव की पहचान खद्दीपुर गांव निवासी 26 वर्षीय उपकार राजपूत पुत्र अरविंद राजपूत के रूप में की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया。 परिजनों के अनुसार उपकार 11 फरवरी को Bank of India की अरवल शाखा में एटीएम में नाम सही कराने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। 13 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।भाई रामप्रकाश ने आरोप लगाया है कि एक महीने पहले ट्रैक्टर की चाबी को लेकर हुए विवाद के चलते कुछ लोगों ने रंजिश में हत्या कर शव गंगा में फेंक दिया।शव पर चोट के निशान मिले हैं और जेब से ट्रैक्टर की चाबी बरामद हुई है,जबकि मोबाइल फोन गायब है।परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले से इलाके में आक्रोश व्याप्त है।
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Feb 16, 2026 13:36:24
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल के भैंसदेही थाना क्षेत्र के कौड़ियां गांव में एक लावारिस बाइक मिलने के बाद सनसनीखेज हत्या का खुलासा हुआ है। महाराष्ट्र के धारणी निवासी युवक शिवम धुर्वे 12 फरवरी से लापता था, लेकिन उसकी बाइक 14 फरवरी को एक घर के सामने मिली और यहीं से शुरू हुई पुलिस की पड़ताल। जांच के दौरान पता चला कि जिस घर के सामने बाइक खड़ी थी, उसी घर से शिवम की हत्या के तार जुड़े हैं। पुलिस जब घर के मालिक बिसराम साल्वे से पूछताछ करने पहुंची तो वह फरार मिला। उसकी पत्नी सोनाय साल्वे ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और बार-बार बयान बदलती रही, जिससे पुलिस का शक गहरा गया। सख्ती से पूछताछ में सोनाय साल्वे ने चौंकाने वाला खुलासा किया। बताया गया कि उसकी शादीशुदा बेटी सुमित्रा को शिवम धुर्वे परेशान कर रहा था और जबरदस्ती संबंध बनाना चाहता था। कई बार समझाने के बाद भी शिवम नहीं माना, जिसके बाद परिवार ने खौफनाक साजिश रच डाला। 12 फरवरी को सुमित्रा ने शिवम को मिलने के लिए कौड़ियां गांव बुलाया। जैसे ही शिवम घर पह‍ंचा, वहां पहले से सुमित्रा और उसके माता-पिता मौजूद थे। तीनों के बीच तीखी बहस हुई और इसी दौरान पिता बिसराम ने शिवम पर हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद तीनों ने मिलकर शिवम के हाथ-पैर बांधे, उसे घर से दूर ले गए और बिसराम ने पत्थर से कई वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को गड्ढा खोदकर दफना दिया गया और आरोपी गांव लौट आए। लेकिन अपराधियों से एक बड़ी चूक हो गई वे शिवम की बाइक को ठिकाने नहीं लगा पाए। यही बाइक इस पूरे मर्डर मिस्ट्री की सबसे बड़ी कड़ी बनी और पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। फिलहाल पुलिस ने बिसराम साल्वे, उसकी पत्नी सोनाय साल्वे और बेटी सुमित्रा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।
0
comment0
Report
DSDanvir Sahu
Feb 16, 2026 13:35:58
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के माहुद गांव में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने मानवीय संवेदनाओं और कानून व्यवस्था को हिला कर रख दिया है। हल्दी चौकी के ग्राम माहुद में अंधविश्वास के अंधे खेल ने एक मासूम बच्ची की रूह को भी चैन से सोने नहीं दिया। 4 महीने पहले दफन की गई 4 साल की मासूम प्रिया साहू की कब्र को खोदकर, उसका सिर गायब कर दिया गया है। सोमवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर निकले, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जिस जगह पर मासूम प्रिया को दफनाया गया था, वहां ताजे जलते हुए दीये, अगरबत्ती, नींबू और बिखरे हुए बाल दिखाई दिए। फौरन पुलिस को सूचना दी गई। मामला इतना संवेदनशील था कि SDM की विशेष अनुमति ली गई और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जब कब्र को खोदा गया, तो मंजर देख हर कोई सन्न रह गया। इस घटना के बाद से पूरे माहुद गांव और आसपास के इलाकों में डर और दहशत का माहौल है। ग्रामीण इस कृत्य को सीधे तौर पर तंत्र-मंत्र और अघोरी शक्तियों से जोड़कर देख रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर मृत आत्माएं भी सुरक्षित नहीं हैं, तो जीवित बच्चों की सुरक्षा का क्या होगा? पुलिस ने मौके से तमाम साक्ष्य जुटा लिए हैं। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद ली जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही इस घिनौने कृत्य को अंजाम देने वाले सलाखों के पीछे होंगे। इस मामले में पिता ने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी को खो दिया था, सोचा था वो मिट्टी में सुकून से होगी, पर इन दरिंदों ने उसकी लाश को भी नहीं बख्शा। उन्हें इंसाफ चाहिए, उन लोगों को फांसी होनी चाहिए। विज्ञान के इस युग में आज भी समाज के बीच छिपे ऐसे नरभक्षी मानसिकता वाले लोग कानून को चुनौती दे रहे हैं। अब देखना होगा कि बालोद पुलिस इन अंधविश्वासी अपराधियों तक कब तक पहुँच पाती है।
0
comment0
Report
VSVIPIN SHARMA
Feb 16, 2026 13:33:50
Kaithal, Haryana:कांग्रेस विधायक ने एसडीएम को थमाया झुनझुना, पुलिस ने ठोकी FIR झुनझुना देकर अपमान: गुहला MLA समेत 5 पर मानहानि का केस कैथल के गुहला से कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस पर एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह को झुनझुना देकर अपमानित करने के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। गुहला थाने में विधायक समेत पांच लोगों—दीपक शर्मा, जगजीत सिंह, हरदीप सिंह और हर्ष गर्ग—के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। जिसमें एक स्ट्रीम मीडिया का पत्रकार है उसने मौके पर प्रश्न पूछे थे और वीडियो बनाई थी यह केस मानहानि, धमकी और आधिकारिक कर्तव्यों में बाधा डालने की धाराओं के तहत दर्ज हुआ है। घटना का पूरा विवरण19 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 1:50 बजे विधायक हंस अपने समर्थकों के साथ गुहला बीडीपीओ चीका परिसर में दुकानों के निर्माण विवाद को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। एसडीएम की शिकायत के मुताबिक, विरोध प्रदर्शन के दौरान विधायक ने उन्हें धमकाया, अपमानजनक शब्द कहे और जांच को प्रभावित करने का दबाव बनाया।दोपहर 2 बजे एसडीएम कॉम्प्लेक्स में इंटरव्यू के दौरान हंस ने खिलौना झुनझुना थमाया और तंज कसा कि "प्रशासनिक काम संभालने लायक नहीं, झुनझुना बजाओ"। इससे एसडीएम की सार्वजनिक गरिमा को ठेस पहुंची। पुलिस का स्टैंड गुहला डीएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामला असंज्ञेय अपराध होने से पहले रोजनामचा एंट्री कर कोर्ट से अनुमति ली गई। जांच में तथ्य उजागर होने पर FIR दर्ज हुई। अब दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद आगे कार्रवाई होगी। यह घटना स्थानीय राजनीति में हलचल मचा रही है। क्या विधायक का यह तंज प्रशासन पर हमला था या राजनीतिक ड्रामा? बाइट कुलदीप सिंह डीएसपी गुहला
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Feb 16, 2026 13:33:20
0
comment0
Report
VSVaibhav Sharma
Feb 16, 2026 13:32:47
Ghaziabad, Uttar Pradesh:एंकर - गाजियाबाद के जिला अधिकारी रविंद्र कुमार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में जिलाधिकारी मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसने की समस्या सुनने के लिए भोजपुर क्षेत्र के तलहैटा गाँव पहुँचे। गाँव के बाहर बन रहे गोल चक्कर को लेकर किसान काफ़ी दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। ज़िलाधिकारी ने मौके पर पहुँचकर किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याएँ सुनीं। अधिकारियों को मामले की जाँच कर जल्द समाधान निकालने के निर्देश दिए गए हैं। धरना दे रहे किसानों का कहना है कि गोल चक्कर के निर्माण से उनकी ज़मीन और आवागमन पर असर पड़ रहा है, जिसको लेकर वे कई दिनों से विरोध कर रहे हैं। प्रशासन ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि उनकी समस्याओं का उचित समाधान किया जाएगा।
0
comment0
Report
RSRahul shukla
Feb 16, 2026 13:32:30
Amethi, Uttar Pradesh:ANCHOR- BOARD परीक्षाओं के मद्देनजर अमेठी पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। शादी-ब्याह के सीजन में अब रात 10 बजे के बाद सड़कों, मैरिज लॉन, बैंक्वेट हॉल और होटलों में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। निर्धारित समय के बाद तेज ध्वनि में डीजे बजाने वाले संचालकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अमेठी पुलिस ने इसके लिए फूल प्रूफ प्लान तैयार किया है। इन दिनों हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं नजदीक हैं। देर रात तक बजने वाले डीजे और तेज ध्वनि के साउंड से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर प्रभावित हो रही है। खासतौर पर घनी आबादी वाले इलाकों में रहने वाले परीक्षार्थियों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई अभिभावकों ने इसकी शिकायत प्रशासन से की थी, जिसके बाद ये कदम उठाया गया है। अमेठी एसपी सरवणन टी ने स्पष्ट कहा कि ये कार्रवाई न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में की जा रही है। रात 10 बजे के बाद किसी भी सार्वजनिक या निजी समारोह में तेज ध्वनि में डीजे बजता पाया गया तो उपकरण जब्त करने के साथ संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। जिले के सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है की डीजे संचालकों के साथ बैठक कर के सुनिश्चित करें की कोई भी डीजे संचालक तेज आवाज में डीजे ना बजाए। पुलिस टीमें रात में गश्त कर निगरानी करेंगी। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वो विवाह और अन्य समारोह निर्धारित समय सीमा के भीतर संपन्न करें तथा नियमों का पालन करें। इस पहल से जहां छात्रों और अभिभावकों को राहत मिलने की उम्मीद है वहीं डीजे संचालकों में हलचल देखी जा रही है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top