Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mau221603

ट्रैक्टर चोरी,अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Aug 04, 2025 10:21:49
Madhuban, Uttar Pradesh
मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के चंदन पट्टी में घर के सामने खड़ा ट्रैक्टर चोरी हो जाने के मामले पुलिस ने ट्रैक्टर स्वामी कि तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। गुलाम रसूल पुत्र सादुल्लाह का आरोप है मैने अपना ट्रैक्टर U P54-AL-7204 घर के सामने खड़ा किया था कि 3 अगस्त कि रात्रि अज्ञात चोरों ने उसे चुरा लिया। इस मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर स्वामी कि तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
14
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
SSandeep
Aug 04, 2025 13:16:15
Deoria, Uttar Pradesh:
उत्तर प्रदेश सरकार की कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने PDA की पाठशाला चलाने वाले समाजवादी पार्टी के नेताओं पर जमकर जुबानी हमला बोला है...कृषि मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी नकल चलाने का अभियान चलाती थी लेकिन योगी जी की सरकार अब केवल शिक्षा देने का काम कर रही है...जो अपवाह फैलाया जा रहा है वह निराधार है.... विरोध वह लोग कर रहे हैं जो नकल पर विश्वास करते हैं...उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग बिजली के युग में लालटेन जलाना चाहते हैं।
5
Report
Aug 04, 2025 12:37:05
Gajraula, Uttar Pradesh:
रक्षा बंधन पर्व को लेकर प्रदेश भर में मिठाई एवं खाद्य वस्तुओं की दुकानों और दुग्ध डेयरियों पर छापामारी कर सैंपलिंग की जा रही है। सोमवार को अमरोहा जनपद के गजरौला में आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन एवं जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स के निर्देशों के अनुपालन में सहायक आयुक्त (खाद्य) विनय कुमार के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार, राकेश कुमार, मनोज कुमार कलश्यान, कुलदीप कुमार दीक्षित की टीम ने कुल चार नमूने लिए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला ​भिजवाया जाएगा। रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
9
Report
SSandeep
Aug 04, 2025 12:29:48
Deoria, Uttar Pradesh:
तेज बारिश के बीच के मईल थाना क्षेत्र से दर्दनाक हादसे की खबर है। भागलपुर-सलेमपुर मार्ग पर एक विशालकाय पेड़ चलती पिकअप पर जा गिरा, जिससे पिकअप सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक बलिया से गोरखपुर मछली लेकर जा रहे थे। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अधिकारियों ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
13
Report
Aug 04, 2025 12:23:06
Mursan, Uttar Pradesh:
मुरसान थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी के साथ उसके जन्मदिन पर दुष्कर्म किया गया। आरोपी गांव का ही एक रिश्तेदार है। घटना रविवार की है जब किशोरी की मां काम से बाहर गई थी और लड़की घर पर अकेली थी। पड़ोस में रहने वाले बबलू का साला देवेश (20 वर्ष) घर में अकेली लड़की को देखकर अंदर घुस आया। उसने किशोरी को बुरी नीयत से पकड़ लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता के चिल्लाने उसका छोटा भाई वहां पहुंचा और मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। शोर-शराबा होने पर आरोपी देवेश मौका पाकर वहां से भाग गया परिवार ने तुरंत 112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी तथा उसके परिवार को थाना ले गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी।
9
Report
Aug 04, 2025 12:13:35
Hathras, Uttar Pradesh:
हाथरस। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (उ0प्र0) हाथरस की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। यह घोषणा हाथरस के बुर्ज वाला कुआं स्थित स्पाइसी रेस्टोरेंट में आयोजित एक बैठक के दौरान की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शम्भूनाथ पुरोहित ने की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण पत्रकारों के हितों की रक्षा करना और संगठन को मजबूत बनाना था। नवगठित कार्यकारिणी में पदाधिकारियों में जिला उपाध्यक्ष विष्णु नागर, जिला उपाध्यक्ष शुभम गुप्ता, जिला महामंत्री गोविंद चौहान, जिला मंत्री हरीबाबू सिंह, कोषाध्यक्ष राजू शर्मा, संगठन मंत्री मुकेश शर्मा, प्रचार मंत्री उमाकांत पुंढीर, कार्यकारिणी सदस्य आकाश शर्मा और मुकेश यादव, सदस्य कृष्णकांत गुप्ता और छोटू पुरोहित को मनोनीत किया है।
9
Report
Vidya Sagar ReddyVidya Sagar Reddy
Aug 04, 2025 12:10:06
Hyderabad, Telangana:
కూకట్ పల్లి,కేపి.హెచ్.బి, జేఎన్టీయూ, నిజాంపేట్, ప్రగతి నగర్, వివేకానంద నగర్, మూసాపేట్, బాలానగర్ పరిసర ప్రాంతాలలో ఒక్కసారిగా వాతావరణం మారిపోయి భారీ వర్షం కురుస్తుంది. ఏకతాటిక గత 20 నిమిషాలుగా వర్షం కురుస్తుండడంతో ప్రజలు తీవ్ర ఇబ్బందులు ఎదుర్కొంటున్నారు. గత ఐదు రోజులుగా ఎండ తీవ్రత ఎక్కువగా ఉండడం ఈరోజు వాతావరణం మారి భారీ వర్షం కురుస్తుండడంతో ప్రజలు ఉక్కపోత నుండి కాస్త ఉపశమనం పొందారు
12
Report
Aug 04, 2025 12:07:51
Laharpur, Uttar Pradesh:
लहरपुर कोतवाली इलाके के इजहार पुत्र असरफ अली 30 वर्ष निवासी ग्राम मुसियाना अपने साथी गांव के फुरकान पुत्र बाबू 32 वर्ष के साथ गाँव से लहरपुर आ रहे थे तभी रंगवा के पास ग्राम अंदेश नगर निवासी महेश पुत्र तिवारी लाल 26 वर्ष जो अपने गांव से रतौली जा रहे थे आमने-सामने टक्कर हो गई जिससे तीनों लोग घायल हो गए दुर्घटना की सूचना एंबुलेंस को दी।सभी घायलों को CHC में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत फुरकान की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
15
Report
Vidya Sagar ReddyVidya Sagar Reddy
Aug 04, 2025 12:05:11
Hyderabad, Telangana:
కూకట్ పల్లి వ్యాప్తంగా భారీ వర్షం కురుస్తోంది. దీనిలో భాగంగా ఆల్విన్ కాలనీ డివిజన్లోని తులసి నగర్ లో గంటకు పైగా కురుస్తున్న భారీ వర్షానికి వచ్చిన వరదతో రెండు ద్విచక్ర వాహనాలు కొట్టుకొని పోయాయి. తులసి నగర్ వ్యాప్తంగా కాలనీలలో వర్షపు నీరు భారీ వరదతో ప్రవహిస్తుండడంతో స్థానికంగా ఉండే ప్రజలు భయాందోళనకు గురవుతున్నారు. రానున్న కొద్ది గంటల్లో ఉరుములు మెరుపులతో కూడిన వర్షాలు కురుస్తాయని అధికారులు తెలిపారు.
9
Report
Aug 04, 2025 11:56:13
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:
प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी द्वारा जनपद में हो रही भारी वर्षा के दृष्टिगत नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डो के स्थलों यथा देवकली, पितई का पुरवा, स्टेशन रोड, सिनेमा रोड, बाबागंज, सदर बाजार, आजाद नगर, दहिलामऊ आदि नगरीय क्षेत्रों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के निरीक्षण के समय दहिलामऊ में टेलीफोन एक्सचेंन्ज के पास जलभराव को मशीन द्वारा निकाला जा रहा था, इस सम्बन्ध में डीएम ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे यहां पर जल निकासी की व्यवस्था निरन्तर जारी रखी जाये जिससे नागरिकों को कठिनाईयों का सामना न करना पड़े। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षा बाद जलनिकासी की
14
Report
Aug 04, 2025 11:43:39
Bilaspur, Chhattisgarh:
बिलासपुर जिले में तंवर समाज ने एक डीएसपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज न होने पर नाराजगी जताई है। समाज का आरोप है कि डीएसपी ने अपने पद का दुरुपयोग किया, और पुलिस ने मामले में एकतरफा कार्रवाई की। तंवर समाज ने कोटा थाना क्षेत्र में डीएसपी के इंटरकास्ट विवाह के कारण उनके परिवार के बहिष्कार का मामला उठाया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है, लेकिन तंवर समाज का कहना है कि डीएसपी के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं हुई। समाज ने पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं।
12
Report
Aug 04, 2025 11:23:05
Balod, Chhattisgarh:
बालोद के गुरूर वन परिक्षेत्र के ग्राम कंकालीन में एक तेंदुआ मुर्गी खाने के लिए घर की बाड़ी में घुसा। इस दौरान उसका पैर तार में फंस गया, जिससे उसे चोट लगी। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू किया और इलाज के लिए नंदनवन जंगल सफारी, रायपुर भेजा। तेंदुआ वन परिक्षेत्र में भटक रहा था, जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर तेंदुए को बचाया। वन्यजीव संरक्षण के लिए यह कदम सराहनीय है।
14
Report
Aug 04, 2025 10:23:53
Hirajpatti, Uttar Pradesh:
मधुबन। सावन के पावन महीने का चौथा सोमवार आज पूरे धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह होते ही तहसील क्षेत्र के पांती जटाधारी शिव मंदिर, भेलउर शिवालयों में बारिश होने के बाद भी आस्था की लहर दौड़ गई। तकरीबन 28 घंटे से लगातार बारिश और सोमवार की सुबह से तेज बारिश के बावजूद मंदिर में भक्तों की लंबी कतार दर्शन करने पहुंची। ऐतिहासिक और प्रसिद्ध शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों की कतारें तड़के से ही लगनी शुरू हो गई थीं। महिलाएं, पुरुष, बच्चें सभी भगवान शिव के दर्शन
14
Report
Aug 04, 2025 10:12:59
Hirajpatti, Uttar Pradesh:
मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के बैरियाडीह के भेडवरा होशियारपुर में गाली गुप्ता देते हुए घर मे घुस कर मारपीट करने के मामले में पीड़ित कि तहरीर पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सूबेदार राजभर पुत्र स्व सुहावन का आरोप है कि दो अगस्त कि शाम साढ़े सात बजे सूरज राजभर पुत्र स्व शिव राजभर भद्दी भद्दी गालिया देते हुए मेरे घर में घुस आया और मुझे व मेरे बेटे को लाठी डंडा से मारने के बाद एवं मेरे परिवार को गालिया देते हुए जान से मारने कि धमकी देने लगा। जिसमें मुझे एवं मेरे
14
Report
Aug 04, 2025 09:56:54
Kasdol, Chhattisgarh:
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में मड़कड़ा और झबड़ी गांवों के बीच पुरानी रंजिश के चलते खूनी झड़प हुई। इस हिंसक संघर्ष में झबड़ी निवासी त्रिलोकचंद कौशिक उर्फ नानू (24) की मौत हो गई, जबकि मेमचंद कौशिक गंभीर रूप से घायल है। दोनों गांवों के लोगों के बीच मारपीट के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के दौरान मड़कड़ा गांव में पथराव हुआ, जिसमें पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचा। स्थिति नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
14
Report
Advertisement
Back to top