Back
वृंदावन में महिला समाजसेवी पर जानलेवा हमला, लाइव वीडियो वायरल
Vrindavan, Uttar Pradesh
धर्मनगरी के कोतवाली इलाके में दबंगों के हौसले बुलंद हैं।रविवार को मथुरा गेट चौकी क्षेत्र के अंतर्गत परिक्रमा मार्ग स्थित मोहिनी नगर में पुरानी रंजिश में नामजद दबंगों ने कार से जा रही समाजसेवी डॉ. सोनिया सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। इस पूरी घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
पीड़ित समाजसेवी डॉ. सोनिया सिंह ने बताया कि वह अपने भतीजे देवेंद्र के साथ स्विफ्ट कार से आवश्यक कार्य के लिए मथुरा जा रही थीं।तभी रास्ते में घात लगाए बैठे शिखा शर्मा, उसके पति प्रकाश शर्मा, शेखर, दीपक, गौरव और तीन अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया।हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से कार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गए, जिसकी वजह से डॉ. सोनिया को भी चोटें आई हैं।
पीड़िता के अनुसार दबंगों ने उन्हें गाड़ी से बाहर खींचने का प्रयास किया, लेकिन किसी तरह जान बचाकर वह वहां से भागने में सफल रहीं। चोटिल और दहशत की हालत में पीड़िता वृंदावन कोतवाली पहुंची और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। डॉ. सोनिया ने पुलिस से अपनी जान का खतरा बताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और न्याय की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
ADAnup Das
FollowMar 15, 2026 17:32:160
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowMar 15, 2026 17:31:530
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowMar 15, 2026 17:31:430
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 15, 2026 17:31:050
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 15, 2026 17:30:540
Report
CRCHANDAN RAI
FollowMar 15, 2026 17:30:420
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 15, 2026 17:16:3779
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 15, 2026 17:16:17133
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 15, 2026 17:16:04104
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 15, 2026 17:15:4987
Report
132
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 15, 2026 17:02:00176
Report
JPJitendra Panwar
FollowMar 15, 2026 17:01:40156
Report
PSPradeep Sharma
FollowMar 15, 2026 17:01:22163
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 15, 2026 17:00:42140
Report