Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mathura281121

आस्था के सैलाब में बेहाल हुई धर्मनगरी वृन्दावन

Mar 15, 2026 15:00:02
Vrindavan, Uttar Pradesh
आस्था के सैलाब में बेहाल हुई धर्मनगरी वृन्दावन बांके बिहारी मंदिर की गलियों में मची चीख पुकार वीकेंड पर बांके बिहारी दर्शनों को पहुंची भारी भीड़ भीड़ के दबाव के चलते मंदिर जाने वाले रास्ते हुए चौक भीड़ में फंसी महिलाओं का वीडियो हो रहा शोशल मीडिया पर वायरल प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाएं हुई नाकाफी वृन्दावन पहुंची भीड़ से नगर में दिनभर रहे जाम के हालात
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 15, 2026 17:16:17
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर के अजीत भवन में राजपूती महिलाओं द्वारा सिंजारा एवं गणगौर उत्सव पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और राजस्थानी संस्कृति की रंग-बिरंगी झलक देखने को मिली। उत्सव के दौरान महिलाएं पारंपरिक राजपूती परिधानों में सजी-धजी नजर आईं। उन्होंने पारंपरिक गणगौर गीतों पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया, जिससे पूरे कार्यक्रम स्थल का माहौल उत्सवमय हो गया। महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंजारा की शुभकामनाएं देते हुए लोक परंपराओं के साथ इस पर्व का आनंद लिया। कार्यक्रम में मृगेशा कुमारी खींवसर, राधिका कंवर, सरोज कंवर सहित समाज की कई महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिनमें गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से गणगौर पर्व की महत्ता को दर्शाया गया। पूरे आयोजन के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हर्षोल्लास का माहौल बना रहा। महिलाओं ने एकजुट होकर राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं को जीवंत करते हुए इस उत्सव को यादगार बना दिया।
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Mar 15, 2026 17:16:04
Jalore, Rajasthan:रानीवाड़ा–जसवंतपुरा क्षेत्र के मनोहर जी का वास स्थित अस्पताल में कार्यरत एएनएम आरती शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया परviral रहा है। वीडियो में एएनएम ने PSC के डॉक्टर शांतिलाल पर प्रताड़ित करने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। एएनएम का कहना है कि लगातार मानसिक दबाव के कारण वह डिप्रेशन में हैं और वह शुगर व बीपी की मरीज भी हैं। वीडियो में उन्होंने हाथ जोड़कर उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। साथ ही प्रधानमंत्री और राजस्थान के मुख्यमंत्री से भी समस्या के समाधान की अपील की है। एएनएम ने कहा कि यदि उनके साथ कुछ भी अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी डॉक्टर शांतिलाल की होगी。
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 15, 2026 17:15:49
0
comment0
Report
Mar 15, 2026 17:12:11
0
comment0
Report
JPJitendra Panwar
Mar 15, 2026 17:01:40
Karnaprayag, Uttarakhand:थराली विधानसभा के अंतर्गत ऐरठा गांव में सड़क नहीं होने पर गांव की बीमार महिला को ग्रामीणों ने डंडी कंडी की मदद से 5 किलोमीटर पैदल चलकर सड़क तक लाये और फिर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। लोग ने सिस्टम पर अवाल खड़े करते हुए कहा कि आखिर कब तक हमे विकास के अभाव में ज़िंदगी और मौत से जूझना पड़ेगा। उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष बीत जाने के वावजूद इस राज्य का अभी तक विकास नहीं हो पाया है। बिजली, पानी, सड़का और शिक्षा जैसे मूलभूत सुविधाओं के लिए यहां के लोग आज भी पलायन कर रहे है। चमोली जिले का थराली विधानसभा के अंतर्गत देवाल ब्लाक का ऐरठा गांव आज भी सड़ק मार्ग से बंचित है। वर्ष 2021 में 8 किलोमीटर सड़क स्वीकृत होने के बाद आज भी ऐरठा गांव के ग्रामीणों को सड़क सुविधा का लाभ नहीं मिल पाया है। ग्राम प्रधान प्रेमा देवी ने बताया कि गांव के लिए पदमल्ला -कंजरू- ऐरठा सड़क स्वीकृत हुई थी, लेकिन 4 साल बाद भी सड़क नहीं बन पाई हैं। जब आज गांव की एक महिला की तबीयत अचानक खराब हुई तो ग्रामीण उसे डंडी के सहारे 5 किलोमीटर पैदल चलकर सड़क तक लाये, जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि सड़क कटिंग का कार्य जल्द शुरू नहीं किया गया तो जल्द आंदोलन शुरू किया जाएगा ।
103
comment0
Report
PSPradeep Sharma
Mar 15, 2026 17:01:22
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-बालाजी सूर्य मंदिर परिसर में लगे मेले में दिखे विदेशी मेहमान, यूरोप से भिण्ड पहुंचे बिदेशी पर्यटक,सूर्य मंदिर में भगवान सूर्य के दर्शन कर मेले में की खरीददारी। भिण्ड जिले के मिहोना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध बालाजी सूर्य मंदिर परिसर में वर्षो से मेला लगता रहा है, मेला होली के उपरांत रंग पंचमी से शुरू होकर एक महीने तक चलता है, मेले में आसपास के इलाके के लोग घर गृहस्ती का जरूरी सामान की खरीदारी करने पहुंचते हैं, रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते मेले में खास रौनक रहती है और भीड़भाड़ भी अधिक देखने को मिलती है, लेकिन इस रविवार मेला परिसर में एक दर्जन से अधिक विदेशी सैलानी स्थानीय लोगों के लिए कोतूहल का विषय बने रहे, स्थानीय लोग और बच्चे उनके साथ सेल्फी लेते नजर आए, जहां महिला सैलानियों ने मेले से चूड़ी कंगन इत्यादि खरीदे तो पुरुषों ने भारतीय कपड़ों को खरीदने में रुचि दिखाई, खरीदारी करने के उपरांत विदेशी पर्यटकों ने झूला झूलने का भी लुत्फ उठाया, विदेशी सेलानियों ने एक स्थानीय युवक के घर भारतीय खाना भी खाया, सूर्य मंदिर के दर्शन के उपरांत विदेशी पर्यटकों ने बालाजी सूर्य मंदिर में सूर्य भगवान के दर्शनों के उपरांत पुष्प अर्पित किये, परिसर में बने जमुवाहा माता मंदिर के भी दर्शन किए महिला पर्यटक, Carla D Wild ने बताया, वह प्रतिवर्ष भारत घूमने के लिए आती है और वह मिहोना पहुंच कर बालाजी सूर्य मंदिर के दर्शन जरूर करती है, उन्होंने बताया कि जमुवाहा माता मंदिर की स्थापना के लिए जब पहला पत्थर चार साल पहले रखा गया था तब भी वह आई थी और दो साल पहले मंदिर में माता की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी तब भी वह यहां आई थी, और उनको भारत देश के साथ-साथ इस मंदिर से विशेष लगाव है और वह जब-जब भारत घूमने आई है तो यहां पर जरूर आती है।
18
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Mar 15, 2026 17:00:42
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के रिंगनोद थाना पुलिस को एमडी ड्रग तस्करी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 165 ग्राम एमडी ड्रग बरामद की गई है, जिसकी बाजार कीमत 16 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपियों में एक कारूलाला, जो राजस्थान का निवासी है, जबकि दूसरा आरोपी फरीद रतलाम का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो बाइक भी जब्त की हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने उनका रिमांड मांगा है। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान पूछताछ में एमडी तस्करी से जुड़े और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।
31
comment0
Report
RJRahul Joshi
Mar 15, 2026 16:46:36
Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी, कोटा\n\nकोटा झालावाड़ मार्ग पर हादसा\n\nलाइट पोल तोड़ते हुए ट्रक सर्विस लेन में झुका\n\nरामगंजमंडी एंकर...कोटा से झालावाड़ की ओर जा रहा एक ट्रक सुकेत के नजदीक जुल्मी पुलिया पर हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना के दौरान ट्रक चार लेन पुलिया पर लगे लाइटों के पोल तोड़ते हुए सर्विस लेन की तरफ झुक गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक चालक शराब के नशे में बताया जा रहा है, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही टोल कर्मी मौके पर पहुंचे और बिजली के तारों में करंट फैलने की आशंका के चलते तुरंत बिजली सप्लाई बंद करवाई।\nगनीमत यह रही कि इस हादसे में ट्रक चालक पूरी तरह सुरक्षित रहा और कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि दुर्घटना के कारण पुलिया पर लगे लाइट पोल क्षतिग्रस्त हो गए।
106
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Mar 15, 2026 16:46:15
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में बिसरख थाना पुलिस पर एक अधिवक्ता को हिरासत में लेकर मारपीट करने का आरोप लगा है। पुलिस एक युवक की तलाश में उसके घर पहुंची थी, लेकिन वह नहीं मिला तो उसके अधिवक्ता भाई को ही थाने ले आई। अधिवक्ता का आरोप है कि उन्हें पूरी रात थाने में बंद रखकर पीटा गया। इस मामले में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। यह घटना शनिवार रात की है। फेस टू क्षेत्र निवासी अधिवक्ता फरीद अहमद, जो सूरजपुर जिला न्यायालय में प्रैक्टिस करते हैं, अपने घर पर परिवार के साथ थे। तभी बिसरख कोतवाली के कुछ पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे। पुलिस उनके भाई की तलाश में आई थी, जो किसी अन्य मामले में वांछित था। अधिवक्ता फरीद अहमद का आरोप है कि जब पुलिस को उनका भाई नहीं मिला, तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें जबरन घर से उठा लिया। परिवार के सदस्यों ने इसका विरोध किया, लेकिन पुलिसकर्मी उन्हें पकड़कर थाने ले गए। पीड़ित अधिवक्ता के अनुसार, बिसरखकोतवाली ले जाने के बाद उन्हें पूरी रात थाने में बंद रखा गया और उनके साथ मारपीट की गई। मारपीट के कारण उनके शरीर पर कई जगह चोट के निशान पड़ गए हैं। इस घटना की जानकारी मिलने पर अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया। रविवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी सहित कई अधिवक्ता बिसरख कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध हिरासत बताते हुए विरोध दर्ज कराया और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं के विरोध के बाद अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई की। बिसरख कोतवाली में तैनात दो उपनिरीक्षक श्रीपाल गिरी, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार और दो अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित अधिवक्ता की शिकायत के आधार पर पूरे मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है.
80
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Mar 15, 2026 16:45:39
Bihar:समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसारी गांव में शुक्रवार की सुबह खेत में दफन सुधांशु कुमार उर्फ शर्माजी के सिर कटे लाश बरामदगी मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गायब मृतक का सिर, मृतक की साइकिल व घटना को अंजाम देने के दौरान प्रयुक्त तलवार को भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में गांव के ही मुख्य आरोपी विकेश पासवान उर्फ मलिंगा, राजेश कुमार रंजन उर्फ राजन, अर्जुन पासवान, दीपक पासवान और नीतीश कुमार शामिल है। इस संबंध में रविवार को सदर एसडीपीओ-1 सह एएसपी संजय कुमार पांडेय ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रेस वार्ता कर घटना का उद्भेदन किया। एसडीपीओ ने बताया कि मुख्य अभियुक्त मलिंगा और मृतक सुधांशु पहले आपस में दोस्त थे। लेकिन दोनों के बीच शराब कारोबार को लेकर अदावत हो गई। सुधांशु पर भी हत्या और शराब कारोबार से जुड़ा हुआ मामला दर्ज है। वहीं मलिंगा पर भी मुफस्सिल थाने में तीन संगिन मामले दर्ज है जिसमें वह फरार भी चल रहा था। इधर दोनों के बीच शराब कारोबार को लेकर अदावत रहने लगी। इस बीच मलिंगा को लगने लगा था कि सुधांशु उसकी हत्या कर देगा। जिससे वह डरा सहमा भी रहता था। इस बीच 10 मार्च को सड़क पर सुधांशु को अकेले पाकर मलिंगा ने अपने साथियों के साथ सुधांशु की हत्या बीच सड़क पर ही गला काटकर कर दी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद अभियुक्तों द्वारा तलवार की नोख पर सिर को रखकर टोले में घुमाया भी गया, जिसे आसपास के लोगों के द्वारा भी देखा गया। हत्या के बाद अभियुक्तों ने सिर और धर को अलग-अलग जगहों पर दफना दिया। मृतक के सिर को रंजन पासवान के बगीचे में व धर को कुछ ही दूरी पर पानी टंकी के पास परता जमीन में दफना दिया। जहां पर शव को गाड़ा गया था उस स्थान के बारे में किसी को शक ना हो इसलिये उस जमीन को ट्रैक्टर चालक राजेश कुमार रंजन के सहयोग से जमीन मालिक उदय पासवान की उपस्थिति में जोतवा दिया। इस दौरान मृतक के साइकिल को मध्य विद्यालय भुसारी के बगल के पोखर में फेंक दिया। पुलिस साइकिल को भी बरामद कर लिया है। घटना की जानकारी लोगों को शुक्रवार को हुई। इससे पहले सुधांशु की खोजबीन की जा रही थी। मृतक की पत्नी सोनम कुमारी ने कपड़े और हाथ में बंधे काले धागे के आधार पर शव की पहचान अपने पति सुधांशु कुमार उर्फ शर्माजी के रूप में की थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि 10 मार्च की शाम सुधांशु झोला में लेकर देसी शराब बेचने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में मलिंगा और उसके साथियों से इसकी मुलाकात बीच रोड पर ही हो गई। इस दौरान मलिंगा और उसके दोस्तों ने इसे पकड़ लिया और वहीं पर पटक कर सड़क किनारे ही तलवार से वार किया पहले दोनों पैर और सिर को जख्मी किया, फिर गला काट डाला। गला काटने के बाद आसपास तलवार की नोख पर मलिंगा ने सुधांशु के कटे सिर को रखकर नचाया भी। बाद में इसे बांसवाड़ी में लाकर रखा जहां पर इसके शरीर को बोरी में बंद किया और बगल के बंजर खेत में दफन कर दिया और ट्रैक्टर से जोतबा दिया। वहीं सिर को भी कुछ ही दूरी पर रंजन पासवान के बगीचे में दफना दिया। इस पूरे घटना की जानकारी ट्रैक्टर चालक और जमीन मालिक को थी। पुलिसिया अनुसंधान के बाद उन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों में शराब कारोबार को लेकर तनातनी थी। सुधांशु इसकी हत्या न कर दे इस डर से मलिंगा ने सुधांशु की हत्या कर दी।
164
comment0
Report
ANAbhishek Nirla
Mar 15, 2026 16:45:24
Jamui, Bihar:जमुई:रमजान- उल- मुबारक महीने के 25वें रोजा रविवार की शाम 6:00 बजे जमुई के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेसज्ञ सह समाजसेवी डाक्टर नीरज साह ने महिसौड़ी स्थित अपने क्लिनिक पर इफ्तार पार्टी रखी। साथ ही क्लिनिक के ऊपर रोजेदारों के लिए नमाज अदा करने की व्यवस्था भी की। इफ्तार पार्टी में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा लखिसराय जिले के कई नामचीन लोग भी शामिल हुए। इफ्तार के दौरान रोजेदारों के साथ डाक्टर नीरज साह ने भी इफ्तार की। वहीं रोजेदारों ने इफ्तार के बाद डाक्टर नीरज साह के कार्यो को खूब सराहा और ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी। इफ्तार पार्टी में सुन्नी उलेमा बोर्ड के जिला सचिव ज्याउल रसूल गफ्फरी, समाजसेवी हिफ्ज़ूर रहमान, लखीसराय राजद के युवा जिलाध्यक्ष विनय कुमार साव समेत बड़ी संख्या में विभिन्न पार्टी के कार्यकर्ता,समाज सेवी शामिल हुए और डा.नीरज साह के कार्यों को आपसी भाईचारा का संदेश दिया। इस दौरान लोगों ने कहा कि किसी भी क्षेत्र,वर्ग और समाज में डाक्टर नीरज साह के कार्यों की जितनी तारीफ की जाए वो कम है। उन्होंने इफ्तार पार्टी के साथ अपने क्लिनिक पर रोजेदारों के लिए नमाज पढ़ने की व्यवस्था कर पूरे समाज को गौरवांवित किया है और शांति का पैगाम दिया है। इस अवसर पर डाक्टर नीरज साह ने कहा कि मानवता ही धर्म है। इंसानियत से बढ़कर कुछ नहीं है। रमजान-उल-मुबारक के महीने में वे हमेशा से इफ्तार पार्टी का आयोजन करते आ रहे हैं। इस बार भी रोजेदारों को इफ्तार पार्टी की दावत दी गई है जो आपसी भाईचारा और एकता का मिशाल है। इसके अलावा वे हमेशा सभी वर्ग और समाज से जुड़े रहते हैं, और समाज के दबे कुचले लोगों के साथ-साथ गरीब और असहाय की मदद के लिए उनके सुख-दुख में वे हमेशा आगे रहते हैं। उन्होंने एक साथ टीका और टोपी के सवालों पर कहा कि यह मेरा दिल है मैं सब धर्म,समाज की इज्जत और कदर करता हूँ। इंसान धर्म से नहीं कर्म से बड़ा होता है。 बाइट......डॉ नीरज कुमार साह,हड्डी नस रोग विशेषज्ञ,
114
comment0
Report
Advertisement
Back to top