Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Maharajganj273303

भैसा गांव में मारपीट के दौरान युवक की मौत

Dec 07, 2025 16:33:31
Maharajganj, Uttar Pradesh
महराजगंज- भैसा गांव में रविवार शाम रास्ते को लेकर हुए झगड़े में विनोद तिवारी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। आरोपी मौके से भाग निकले। एएसपी और पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर जांच शुरू की और सुरक्षा के लिए फोर्स तैनात कर दी। दोनों पक्षों के बीच यह विवाद कई महीनों से चल रहा था। विनोद खेती करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
RKRampravesh Kumar
Mar 14, 2026 03:49:42
Noida, Uttar Pradesh:बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। 16 मार्च को होने वाले चुनाव से पहले एनडीए और महागठबंधन दोनों ही अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं। बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होना है। संख्या बल के आधार पर बीजेपी और जेडीयू के खाते में दो-दो सीटें जाना लगभग तय माना जा रहा है, जबकि असली मुकाबला पांचवीं सीट को लेकर माना जा रहा है। इसी मुद्दे पर बिहार सरकार के उद्योग मंत्री Dilip Jaiswal ने दावा किया है कि एनडीए पांचों सीटों पर जीत दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि एनडीए की ओर से दूसरे प्रेफरेंस वोट को लेकर भी रणनीति तैयार की जा रही है। साथ ही, Upendra Kushwaha के आवास पर होने वाली बैठक को लेकर दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार में एनडीए के सभी सहयोगी दल एकजुट हैं और आज की बैठक में सभी कैंडिडेट विधायकों से बातचीत कर उनसे वोट की अपील करेंगे । वहीं महागठबंधन की ओर से Asaduddin Owaisi की पार्टी के विधायकों के दावे को लेकर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ये लोग आपस में एक-दूसरे के खिलाफ बयान देते हैं, एक-दूसरे को गालियां देते हैं, लेकिन दिखाने की कोशिश करते हैं कि सब एक साथ हैं। ऐसे लोग कभी एक मंच पर साथ नहीं आ सकते।
0
comment0
Report
GLGautam Lenin
Mar 14, 2026 03:49:25
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा के गैस एजेंसियों में सुबह से लेकर शाम तक खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। सबको यही चिन्ता सता रही है कि अचानक गैस मिलना बंद हो जाएगा तो इनके घर का चूल्हा कैसे जलेगा। सिलेंडर लेकर लोग गैस एजेंसी के बाहर खड़े दिख रहे है। लेकिन एजेंसी संचालक का कहना है कि गैस की समस्या नहीं है। पहले की ही तरह गैस स्टाॅक में है। बस अफवाह की वजह से भीड़ बढ़ रही है। जिन लोगों ने प्रक्रिया के तहत बुकिंग कर लिया है उन्हें गैस आसानी से उपलब्ध कराया जा रहा है। बाकि भीड़ अफवाह की वजह से बढ़ रही है। वही भाजपा नेता ने कहा की देश के संकट के समय कांग्रेस राजनीति करती है। विपक्ष की भूमिका अदा करने के बजाय अफवाह फैलाने का काम कर रही है। ताकि देश में अस्थिरता पैदा हो जाय। वही खरीदारों का कहना है कि वो गैस की किल्लत की बात सुनकर एजेंसी पहुंचे है।\n\nबाइट- खरीदार \nबाइट- एजेंसी संचालक \nबाइट- भाजपा नेता\n\nलोहरदगा से गौतम लेनिन की रिपोर्ट
0
comment0
Report
DPDharmendra Pathak
Mar 14, 2026 03:48:33
Chatra, Jharkhand:चतरा में शनिवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। पहली घटना चतरा के संघरी घाटी में हुई, जहां NTPC से फ्लाई ऐस लोड कर प्रतापपुर की ओर जा रहा एक हाईवा वाहन तीखी घाटी में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र निवासी राजेन्द्र रॉय (पिता टेकन रॉय) के रूप में की गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ण के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया। वहीं दूसरी घटना घंघरी देवी मंडप के समीप घटी, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार संजय सिंह, जो हंटरगंज थाना क्षेत्र के हिरिंग गांव के निवासी थे, की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि संजय सिंह आईटीआई कॉलेज जोरी में ड्यूटी कर अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गया–डोभी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और प्रशासन से कार्रवाई की मांग करने लगे। करीब आधे घंटे बाद अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी के मौके पर पहुंचने तथा समझाने-बुझाने के बाद जाम हटाया गया। लगातार हो रहे सड़क हादसों से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने तथा सड़क सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग कर रहे हैं। बाइट 1 : मृतक राजेन्द्र रॉय का पिता। बाइट 2 : हंटरगंज अंचलाधिकारी।
0
comment0
Report
Mar 14, 2026 03:47:22
1
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Mar 14, 2026 03:47:15
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । चर्चित 'रूप जहां ऑनर किलिंग' की साजिश के मामले में आरोपी ग्राम प्रधान पति की गिरफ्तारी के लिए दविश को गए इंस्पेक्टर समेत पुलिस टीम से बदसूलकी .. आरोपियों की गिरफ्तारी के विरोध में महिलाओं ने ग्रामीणों के साथ पुलिस टीम से बदसूलकी की .. वर्दी खींची .. महिलाओं ने सिपाही का बेंत छीना.. ग्राम प्रधान पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सरकारी गाड़ी के साथ निजी कार लेकर पहुंची थी .. निजी कार को महिलाओं ने घेरा ... आरोपियों को बमुश्किल हिरासत में लेकर थाने पहुंची पुलिस टीम . इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने पुलिस टीम के साथ बदसूलकी से इंकार किया , बताया , ग्राम प्रधान पति की गिरफ्तारी के विरोध में महिलाओं से पुलिस टीम की हुई थी नोक झोंक .. हिरासत में लिए गए आरोपियों को पूछतांछ के बाद छोड़ दिया गया . महिलाओं और ग्रामीणों का पुलिस पर अभद्रता का आरोप
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 14, 2026 03:46:28
Sikar, Rajasthan:सीकर शेखावाटी पंच गौरव उद्योग एवं राजसखी मेले का यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने किया विधिवत शुभारंभ यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा आज एक दिवसीय दौरे पर सीकर रहे। इस दौरान सीकर शहर के जयपुर रोड स्थित अर्बन हाट बाजार में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने शेखावाटी पंच गौरव उद्योग एवं राजसखी मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया। राज्य सरकार द्वारा घोषित पंच गौरव कार्यक्रम के तहत अर्बन हाट बाजार में 13 मार्च से 20 मार्च तक पंच गौरव उत्पादों के संवर्धन एवं संरक्षण के उद्देश्य से मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें एक जिला एक उत्पाद के तहत हस्त निर्मित उत्पादों की करीब 100 स्टाल लगाई गई है। मेले के शुभारंभ के अवसर पर पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, एटीएम रतन कुमार स्वामी, जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक विकास सिहाग सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे。 राजस्थान में नगर निकाय चुनाव को लेकर मंत्री झाबर सिंह ने कहा है कि चुनाव करवाने में सरकार की ओर से कोई भी बाधा नहीं है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी को कोई आपत्ति है तो वह राजस्थान हाई कोर्ट जा सकता है। सरकार ने अपने स्तर पर जो भी पुनर्गठन का काम करना था, वह पूरा कर लिया है और नगर निकाय से जुड़े बाकी काम सितंबर तक पूरे कर लिए जाएंगे। मंत्री झाबर सिंह ने बताया कि तीन नगर पालिकाओं को लेकर राजस्थान हाई कोर्ट में चार याचिकाएं दायर की गई थीं, जिनमें अदालत ने यह निर्णय दिया था कि दिनांक सीमा विस्तार सही तरीके से नहीं हुआ था और उनका पुनर्गठन नियमानुसार नहीं माना जा सकता। इस फैसले के बाद राज्य में ऐसे 108 नगर निकाय सामने आए जिनका सीमा विस्तार नहीं किया गया था। इस संबंध में राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की थी। इसी बीच नोखा नगर पालिका से जुड़ा मामला भी अदालत में विचाराधीन था। मंत्री ने बताया कि 6 मार्च को राजस्थान हाई कोर्ट ने राजस्थान नगर पालिका अधिनियम की धारा 10 को मान्यता देते हुए कहा कि राज्य सरकार को नगर निकायों का परिसीमन और वार्डों का पुनर्गठन करने का अधिकार है। इसलिए राज्य सरकार द्वारा किया गया कार्य पूरी तरह से कानूनी है। उन्होंने कहा कि अब आगे की प्रक्रिया राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग और राजस्थान निर्वाचन आयोग के स्तर पर पूरी होनी है। सुप्रीम कोर्ट के 2022 और 2023 में मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के मामलों में दिए गए फैसले के अनुसार, जब तक राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ट्रिपल टेस्ट के तहत सर्वे कर अधिकृत आंकड़े सरकार को नहीं देता, तब तक ओबीसी आरक्षण लागू नहीं किया जा सकता। मंत्री के अनुसार सरकार बनने के बाद राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया गया था और आयोग ने अपने कार्यकाल में वृद्धि भी करवाई थी। आयोग ने पहले मार्च तक आंकड़े देने की बात कही थी, लेकिन अब आयोग का कहना है कि जिलों से मिले आंकड़ों में कई कमियां हैं। इसलिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप नए सिरे से सर्वे और अध्ययन किया जाएगा, जिसके बाद ही अधिकृत आंकड़े सरकार को सौंपे जाएंगे।
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Mar 14, 2026 03:45:45
Jalabaria, West Bengal:২০০২০২৬ সালের বিধানসভা নির্বাচনকে পাখির চোখ করে আজ কলকাতায় আয়োজিত হয়েছে প্রধানমন্ত্রী নরেন্দ্র মোদির মেগা জনसभा। এই সমাবেশে যোগ দিতে সাতসকাল থেকেই দক্ষিণবঙ্গ জুড়ে সাজ সাজ রব। বিশেষত, গঙ্গাসাগর থেকে কয়েকশো বিজেপি কর্মী-সমর্থক আজ সকালে ব্রিগেডের উদ্দেশ্যে রওনা দিয়েছেন। সকাল থেকেই কচুবেড়িয়া ঘাটে ভিড় জমাতে শুরু করেন বিজেপি কর্মীরা। হাতে দলীয় পতাকা এবং মুখে স্লোগান নিয়ে তারা ভেসেলে করে মুড়িগঙ্গা নদী পার হন। জেলা নেতৃত্ব জানিয়েছে, প্রধানমন্ত্রীর বার্তা শুনতে নিচুতলার কর্মীদের মধ্যে ব্যাপক উৎসাহ লক্ষ্য করা যাচ্ছে। সকাল থেকেই কচুবড়িয়া ঘাট থেকে ভেসেল চলাচল শুরু হয়। ২০২৬ সালের বিধানসভা নির্বাচনের আগে মোদির রণকৌশল সম্পর্কে অবগত হওয়াই মূল উদ্দেশ্য বিজেপির জেলা নেতৃত্বদের। গঙ্গাসাগরের পাশাপাশি নামখানা, কাকদ্বীপ, পাথর প্রতিমা সহ সুন্দরবনের বিভিন্ন উপকূলবর্তী এলাকা থেকে বাসে এবং ট্রেনে করে কয়েক হাজার কর্মী স্বতঃস্ফূর্তভাবে এই সভায় যোগ দিতে কলকাতার পথে রওনা দিয়েছে। রাজনীতিক মহলের মতে, বিধানসভা নির্বাচনের দামামা বাজার আগে ব্রিগেডেরএই সভা থেকে প্রধানমন্ত্রী ঠিক কী বার্তা দেন, তার ওপর নির্ভর করছে রাজ্য বিজেপির আগামী দিনের রণকৌশল। তাই মোদির এই মেগা শো-কে ঘিরে উচ্ছ্বাসের পারদ তুঙ্গে সুন্দরবন উপকূলের বিজেপি শিবিরেও।
0
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Mar 14, 2026 03:45:26
Malda, West Bengal:একদিকে দেশের প্রধানমন্ত্রী পরিবর্তন যাত্রার সমাপ্তি অনুষ্ঠানে বাংলা সফরে আসছেন। ঠিক তার প্রাক মুহুর্বে তৃণমূলের সংখ্যালঘু সংগঠনের রাজ্য সম্পাদক টিঙ্কু রহমান বিশ্বাস ভোটার তালিকায় বিচারাধীনদের নাম তালিকাভুক্ত না হলে বাংলার রাস্তার রক্তক্ষরণ হবে এমন হুঙ্কার दিচ्छেছেন। তাঁর অভিযোগ বিজেপির অঙ্গুলিহেলনায় নির্বাচন কমিশন এসআইআরের নামে বাংলার ভোটারদের নাম বাদ দেওয়ার ষড়যন্ত্র করেছে। মোথাবাড়ি বিধানসভার ৭৯হাজার বৈধ ভোটারদের বিচারাধীন প্রক্রিয়ার মধ্যে রেখেছেন। এই বিচারাধীনদের নাম তালিকাভুক্ত হবে কিনা। তা নিয়ে সন্দেহ রয়েছে। আজ পর্যন্ত কত বিচারাধীনের নাম বিচারক দিয়ে পরীক্ষা করে নথিভুক্ত হয়েছে। তা স্পষ্ট নয়। কার্যত অন্ধকারে বাসিন্দারা। বিজেপি নির্বাচন কমিশনের মাধ্যমে কারচুপি করছে। তাই বিচারাধীনদের নাম নথিভুক্ত না হলে বৃহত্তর আন্দোলন করা হয়েছে। প্রয়োজনে রক্তক্ষরণও হতে পারে। টিঙ্কু রহমান বিশ্বাস জানান বিচারধীনদের আইনি পরামর্শের জন্য আইনজীবিদের নিয়ে ক্যাম্প খোলা হয়েছে। যদি কোন ভোটারের আইনি পরামর্শ প্রয়োজন হয়। তবে নিখরচায় এই ক্যাম্পে উপস্থিত আইনজিবিরা সহায়তার করবে।মালদা দক্সিণের বিজেপির সাধারণ সম্পাদক নিরঞ্জন দাস নির্বাচন যত এগিয়ে আসছে। তৃণমূলের গুন্ডাবাহিনীর তাণ্ডব তত বাড়বে। তৃণমূলের দুই আনা নেতা যে হুকমি দিয়েছেন। প্রশাসনের উচিত তাঁর বিরুদ্ধে অবিলম্বে ব্যবস্থা নেওয়ার। এসআইআর আবহে মালদার রাজনীতি রীতিমত সরগরম。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top