Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Lucknow226201

लखनऊ में राजकिय इंटर कालेज सैरपुर प्रिंसिपल के विरोध में सड़कों पर उतरे छात्र-छात्राएं

Dec 09, 2025 15:58:37
Saraiya, Uttar Pradesh
लखनऊ लखनऊ में राजकिय इंटर कालेज सैरपुर प्रिंसिपल के विरोध में सड़कों पर उतरे छात्र-छात्राएं छात्राओं का आरोप प्रिंसिपल के अत्याचार से नाराज है छात्र स्कूल से पैदल छात्रों ने सैकड़ों कि संख्या में तहसील के लिए किया कूच पैदल जा रहे छात्रों को पुलिस ने रोककर दिया कार्यवाही का आश्वासन छात्र पुलिस की बात मानने को नहीं हैं तैयार सैकड़ो की संख्या में छात्रों का जमावड़ा पहुंचा आउटर रिंग रोड मामला बक्शी का तालाब थाना क्षेत्र आउटर रिंग रोड का
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
NSNAJEEM SAUDAGAR
Mar 03, 2026 16:33:31
Maihar, Patehra, Madhya Pradesh:मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र में आमजन और पुलिस के साथ सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में अभद्रता व हुज्जत करने वाले बोलेरो चालक एवं उसके साथी पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। घटना की सूचना मिलते ही ताला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में लिया और आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, शराब के नशे में बोलेरो वाहन चलाते हुए सार्वजनिक शांति भंग की जा रही थी। जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने पर वाहन चालक मुन्ना यादव और अंकित यादव दोनों निवासी ग्राम मँझगवा जिला सीधी के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। वहीं सार्वजनिक स्थान पर हुज्जत व अभद्रता करने के आरोप में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Mar 03, 2026 16:33:21
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिला मुख्यालय स्थित इस्कॉन मंदिर में होली उत्सव और गौर पूर्णिमा के अवसर पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया... सांस्कृतिक कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर डीसी मनीष कुमार, डीएसपी जितेन्द्र कुमार सहित अन्य ने किया... इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे... धार्मीक अनुष्ठानों के तहत, सबसे पहले इस्कॉन मंदिर में स्थापित राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं पर रंग-गुलाल, विभिन्न प्रकार के फल और पुष्प अर्पित किए गए... इसके बाद भजन-कीर्तन करते हुए लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली का आगाज किया... मंदिर के पुोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा - अर्चना संपन्न कराई... गौर पूर्णिमा के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर के पास एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया... इसमें नवनिर्वiential नगर परिषद अध्यक्ष शबरी और मुख्यालय डीएसपी जितेंद्र कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे... बड़े संख्या में आए कलाकारों ने भक्ति गीत और आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए, जिन्होंने दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया... छोटे बच्चों ने भी मनमोहक गीत और नृत्य पेश किए...
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 03, 2026 16:33:00
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर के मंडोर क्षेत्र में 634वां राव महोत्सव 2026 पारंपरिक उल्लास और आस्था के साथ मनाया गया। हर वर्ष की तरह इस बार भी माली समाज की ओर से प्रसिद्ध राव जी की गैर का भव्य आयोजन किया गया। होली के दूसरे दिन धुलण्डी के अवसर पर आयोजित इस ऐतिहासिक गैर को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग मंडोर पहुंचे। परंपरा के अनुसार माली समाज के विभिन्न बेरों से सजी-धजी गैरें शाम को रवाना होकर मंडोर गार्डन पहुंचीं। ढोल-नगाड़ों, चंग की थाप और पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवक-युवतियों ने पूरे मार्ग में उत्साह का माहौल बनाए रखा। गैर में राव बादशाह सहित विभिन्न ऐतिहासिक और लोकपौराणिक पात्रों के स्वांग आकर्षण का केंद्र रहे। रंग-बिरंगे परिधानों और आकर्षक झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। मंडोर गार्डन में विशाल मेले का आयोजन किया गया, जहां सामाजिक एकता और परंपराओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। माली समाज के अलावा अन्य समाजों के लोग भी बड़ी संख्या में इस आयोजन में शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा वातावरण रहा और पारंपरिक गीत-संगीत पर लोगों ने जमकर आनंद लिया। गैर के समापन के बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विसर्जन किया गया। सदियों पुरानी इस परंपरा को आज भी उसी श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाया जा रहा है। राव महोत्सव न केवल सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने का माध्यम है, बल्कि सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का भी प्रतीक बन गया है।
0
comment0
Report
RKRAJESH KUMAR
Mar 03, 2026 16:32:06
Noida, Uttar Pradesh:पूर्णिया के लोकप्रिय सांसद बड़े भाई राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव जी की तबीयत अचानक बिगड़ने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह खबर सुनकर मन व्यथित है। वे हमारे अत्यंत करीबी और सम्माननीय साथी हैं। मैंने उनके परिजनों से दूरभाष पर बात कर उनका हालचाल जाना तथा आग्रह किया कि यदि आवश्यक समझें तो उन्हें झारखंड लाया जाए। झारखंड सरकार की ओर से उनके समुचित एवं बेहतर इलाज की पूरी व्यवस्था की जाएगी। स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना मेरी पहली प्राथमिकता है, और हर जरूरतमंद को उत्तम चिकित्सा सेवा दिलाना मेरा कर्तव्य है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा में सक्रिय हों। डॉ. इरफान अंसारी स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड सरकार
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Mar 03, 2026 16:31:26
0
comment0
Report
APAbhay Pathak
Mar 03, 2026 16:31:09
Anuppur, Madhya Pradesh:अमरकंटक मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक तीर्थस्थल पवित्र नगरी अमरकंटक में फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा के चंद्र ग्रहण अवसर पर आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। पतित पावनी पुण्य सलिला मां नर्मदा के पावन तटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा, भक्ति और विश्वास के साथ आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। ग्रहण काल के दौरान कोटि तीर्थ घाट, गांधी कुंड तथा रामघाट के उत्तर एवं दक्षिण तट पर श्रद्धालुओं की निरंतर उपस्थिति रही। भक्तगण “हर-हर नर्मदे” के जयघोष के साथ भगवान के नाम का जाप करते रहे। अनेक श्रद्धालु रामायण पाठ एवं पुण्य स्मरण में लीन दिखाई दिए। कुछ श्रद्धालु पुण्य सलिला नर्मदा के शीतल जल में अर्ध प्रवेश कर ध्यान-माला के माध्यम से ईश्वर स्मरण करते रहे। लगभग एक घंटे से अधिक समय तक पूरा वातावरण भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा। ग्रहण मोक्ष काल के पश्चात हजारों भक्तों ने पुनः स्नान कर विधिवत पूजन-अर्चन एवं आरती संपन्न की। नर्मदा उद्गम मंदिर में पुजारियों द्वारा मां नर्मदा का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्नान, श्रृंगार, पूजन एवं आरarti की गई तथा भोग-प्रसाद अर्पित किया गया। मंदिर परिसर में दिव्यता और श्रद्धा का अनुपम दृश्य उपस्थित था। रामघाट तट पर राजस्थान के बारां जिले से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अपने पूज्य संत आनंद गिरि जी महाराज के सान्निध्य में स्नान-दर्शन कर आध्यात्मिक पुण्य अर्जित किया। उल्लेखनीय है कि नववर्ष 2026 का यह प्रथम ग्रहण एवं विदा लेते हिंदू सिद्धार्थी नाम वर्ष का अंतिम ग्रहण होने के कारण दूर-दराज़ से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अमरकंटक पहुंचे। संपूर्ण नगर में आध्यात्मिक उल्लास, श्रद्धा और भक्ति का अनुपम वातावरण व्याप्त रहा। चंद्रमा की शीतल छटा और नर्मदा की पावन धारा के मध्य यह दिव्य दृश्य अमरकंटक की आध्यात्मिक महिमा को पुनः आलोकित कर गया।
0
comment0
Report
AGAbhishek Gour
Mar 03, 2026 16:30:48
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम – सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के जंगल में दिल छू लेने वाला नजारा देखने को मिला। रिजर्व की सबसे चर्चित बाघिन ''मछली'' अपने तीन नन्हे शावकों के साथ जंगल के भ्रमण पर निकली और जंगल की पगडंडी पर कदम बढ़ाते हुए नजर आई। जानकारी के अनुसार, मछली बाघिन दूसरी बार मां बनी है और उसने तीन प्यारे शावकों को जन्म दिया। करीब सवा दो माह बाद अब ये नन्हे शावक मां के साथ जंगल की दुनिया सीखने निकल पड़े हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मछली बाघिन अपने शावकों को जंगल के गुर सिखा रही है, उन्हें शिकारी बनने की शुरुआती ट्रेनिंग दे रही है, और साथ ही जंगल के नियम-कायदे तथा जीवन की बारीकियां भी सिखा रही है। वन्य जीवन प्रेमियों के लिए यह नजारा बेहद रोमांचक है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग जंगल की इस अद्भुत झलक को बड़ी उत्सुकता से देख रहे हैं। वन अधिकारियों ने बताया कि मां और शावक पूरी तरह सुरक्षित हैं और जंगल में स्वतंत्र जीवन की ट्रेनिंग ले रहे हैं。
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 03, 2026 16:30:36
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। चंद्र ग्रहण की समाप्ति के साथ ही धर्मनगरी उज्जैन के विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में परंपरानुसार शुद्धिकरण की प्रक्रिया संपन्न की गई। ग्रहण समाप्त होते ही मंदिर प्रशासन और पुजारियों द्वारा संपूर्ण मंदिर परिसर की विधिवत धुलाई की गई। मंदिर का शिखर, नंदी हॉल,गर्भगृह, सभामंडप और अन्य हिस्सों को पवित्र जल से शुद्ध किया गया। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान महाकालेश्वर का विशेष जलाभिषेक कराया गया। पुजारियों ने शास्त्रोक्त विधि से बाबा महाकाल का स्नान, श्रृंगार और पूजन संपन्न किया। धार्मिक मान्यता है कि ग्रहण काल में वातावरण में सूक्ष्म परिवर्तन होते हैं, इसलिए ग्रहण समाप्ति के बाद मंदिरों में शुद्धिकरण आवश्यक माना जाता है। इसी परंपरा का पालन करते हुए महाकाल मंदिर में सभी धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण श्रद्धा और विधि-विधान से संपन्न किए गए।
0
comment0
Report
DSDanvir Sahu
Mar 03, 2026 16:30:24
Raipur, Chhattisgarh:बालोद जिले में Holi के पर्व में हुडदंगियों पर पुलिस विभाग की गाड़ी निगराणी रहेगी, चाकसूबंद व्यवस्था की निगरानी के लिए पहले ही पुलिस जिले के सभी शहरों में और ग्रामीण अंचलों में फ्लैग मार्च कर चुकी है, अब Holi के दिन पुलिस सभी थानों और बीट के माध्यम से गाँव-गाँव शहर शहर हुड़दंगों पर नजर रखेगी; इसके साथ ही पुलिस द्वारा लगाए गए सभी CCTV एक्टिव रहेंगे और कंट्रोल रूम से इस पर निगरानी रखी जाएगी. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर ने कहा कि यह संदेश पुलिस द्वारा दिया जा रहा है कि Holi खेले कानून से नहीं, अन्यथा कार्रवाई निश्चित है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर ने बताया कि 300 बल पहले ही तैनात किए जा चुके हैं; सबको उनका पॉइंट दिया जा चुका है और पेट्रोलिंग के दौरान सभी जगह पर निगरानी जारी रहेगी, और कंट्रोल रूम और बीट के हिसाब से जो मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं, उनके माध्यम से भी निगरानी की जा रही है. उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी अपने-अपने क्षेत्र में मुख्यालय में बैठकर निगरानी करेंगे और यदि किसी तरह की घटना होती है या लोगों द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो उसे कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सुरक्षित खेलें Holi अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर ने मीडिया के माध्यम से अपील की है कि लोग सुरक्षित रंग से Holi खेले और किसी को जबरदस्ती रंग न लगे, Holi में फूहड़ता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी; साथ ही जो ड्यूटी पर तैनात जवान हैं उन्हें समझाइए गई है कि यदि कहीं भी आपत्तिजनक स्थितियां निर्मित होती हैं तो तुरंत संबंधित थाने में सूचना दें, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि हम लोगों से आग्रह करते हैं कि Holi खेले लेकिन कानून से नहीं.
0
comment0
Report
Mar 03, 2026 16:17:20
Karhal, Uttar Pradesh:मैनपुरी-कुर्रा इजराइल में फंसे तीनों सगे भाई,परिजनों से तीनों भाइयों की वीडियो कॉल पर हो रही बातचीत,युवकों ने अपने आप को बताया सुरक्षित। परिजनों ने मोदी सरकार से लगाई मदद की गुहार। मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी निवासी सोवरन सिंह के पुत्र सोनू आकाश ओमकार सिंह तीनों पुत्र इजराइल में भारत सरकार की योजना के तहत बाहर इजराइल में शटरिंग और लोहे के पाइप बनाने का काम करते हैं,वहीं इजराइल और ईरान के बीच में हो रहे युद्ध को लेकर मैनपुरी के तीनों भाई वहां फंसे हुए हैं लेकिन तीनों से परिजनों के द्वारा मोबाइल से वीडियो कॉल करके बात की जा रही है,और उनका कहना है कि हालत अभी ज्यादा खराब नही है,जब कोई अटैक वगैरह होता है तो हम लोग बकरों में चले जाते है,वैसे हम लोग काम कर रहे हैं अभी फिलहाल कोई ज्यादा परेशानी की बात नहीं है,लेकिन कई भारतीय नागरिक घबराए हुए भी हैं।
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top